• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 5, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ में काली फिल्म के निर्माता-निर्देशक पर मुकदमा, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 5, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
काली

लखनऊ। देश तथा प्रदेश में धार्मिक भावनाओं को मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। फिल्म काली के पोस्टर में देवी काली की फोटो को लेकर बढ़ते विवाद को लेकर लखनऊ में भी फिल्म के निर्माता लीना मणिमेकलई के साथ तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

निर्माता तथा तीन अन्य के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में हिंदू आस्था को अहित करने और संगीन अपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। लखनऊ में अधिवक्ता वेद प्रकाश शुक्ला ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्ला ने केस दर्ज कराने के साथ ही फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई को तत्काल ही गिरफ्तार करने की मांग की है। मां काली फिल्म के पोस्टर में सिगरेट पीते देखकर लोग भड़क उठे। लीना पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप भी लगाया जा रहा है। लखनऊ सिविल कोर्ट के अधिवक्ता वेद प्रकाश शुक्ला ने फिल्म के निर्माता लीना मणिमेकलई, एशोसियेट प्रोड्यूसर और एडिटर श्रवण ओनाचन के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज अखिलेश मिश्र ने बताया कि अधिवक्ता मूल रूप से उन्नाव जनपद के अचलगंज पडरी कला के रहने वाले हैं। यहां पुराना हाईकोर्ट गेट नंबर आठ के पास रहते हैं। अधिवक्ता के मुताबिक सोमवार को उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर एक चित्र वायरल होते देखा। जिसमें हिंदू की आराध्य देवी काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है। इस चित्र से लोगों में आक्रोश है। यह धर्म का अपमान है। इससे कोई भी अप्रिय घटना भी हो सकती है, क्योंकि हिंदू आस्था का मजाक उड़ाया गया है। हिंदू देवी को अत्यंत विदुपित ठंग से प्रस्तुत किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि वायरल पोस्टर के आधार पर फिल्म काली के निर्माता निर्देशक, एशोसिएट प्रोड्यूसर आशा ओनाचन, एडिटर श्रवण के खिलाफ मुकदमा धार्मिक भावनाएं भड़काने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिल्म का पोस्टर और वायरल ट्वीट को की फोटो और साक्ष्य लेकर मामले की जांच की जा रही है।

फिल्म काली के पोस्टर में देवी मां काली को सिगरेट पीता देख लोग काफी भड़क रहे हैं। देश के अन्य राज्यों के साथ मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी पहुंचा है। एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर को देखकर कई लोगों की भावनाएं आहत हो गई हैं। फिल्म काली के पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीता देख लोग काफी भड़के हैं। इस फिल्म के इस पोस्टर ने बवाल मचा दिया है। इस पोस्टर में सिर्फ देवी की तस्वीर ही नहीं बल्कि उसमें कुछ ऐसा भी दिखाया गया है,जो अब विवाद का कारण बन रहा है। फिल्म का पोस्टर सामने आते ही लोग इस डाक्यूमेंट्री के डायरेक्टर का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं।

फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में लीना मणिमेकलई की डाक्यूमेंट्री फिल्म का पोस्टर सामने आया, जिसे देखकर लोगों की भावनाएं आहत हो गईं। इन सभी लोगों ने लीना को अरेस्ट करने की भी मांग उठाई है।

फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई ने दो जुलाई को डाक्यूमेंट्री फिल्म काली का पोस्टर जारी किया। उन्होंने अपना यह पोस्टर शेयर करते हुए बताया था कि इस डॉक्यूमेंट्री को कनाडा फिल्म्स फेस्टिव में लॉन्च किया गया। लीना ने अपनी डॉक्यूमेंट्री का नाम काली रखा है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर जो पोस्टर शेयर किया है उसमें मां काली के हाथ में सिगरेट है। सिर्फ इतना ही नहीं इस पोस्टर में मां काली के एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में एलजीबीटीक्यू समुदाय का झंडा भी नजर आ रहा है।

Tags: Film Kali controversyKaali Controversial Posterlucknow-city-crimenewsProducer Leena Manimekalaistate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Minor Girl

मुंबई में 6 दरिंदो ने 15 वर्षीय नाबिलिक लड़की को बनाया अपनी हवस का शिकार|

4 years ago
कराची

पाकिस्तानः कराची के सदर बाजार में देर रात हुआ बम ब्लास्ट, 1 की मौत, 12 घायल

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

DS Group to Launch Marriott International's W Hotels Brand In NCR

DS Group to Launch Marriott International's W Hotels Brand In NCR

July 4, 2026
Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

July 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)