पंजाब पुलिस ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के आरोप में
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, March 7, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य पंजाब

पंजाब पुलिस ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के आरोप में गंवाना पड़ा मंत्री पद

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 24, 2022
in पंजाब, राज्य
2
विजय सिंगला

चडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्री पद से हटा दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने उन्हें मंत्री पद से हटाया। सिंगला पर आरोप लग रहे थे उन्होंने प्रोजेक्टों में एक फीसद कमीशन की मांग की है। मुख्यमंत्री ने सिंगला पर केस दर्ज करने को भी कहा है। इसके बाद एंटी करप्शन ब्रांच ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि जब उन्होंने मंत्री से बात की तो उन्होंने कमीशन लेने की बात मानी है। इसके बाद एक्शन लिया गया है। सीएम ने कहा कि पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं ।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनके ध्यान में एक मामला आया कि सरकार का एक मंत्री प्रोजेक्टों में एक प्रतिशत कमीशन मांगता है। कहा कि इस केस का सिर्फ उन्हें पता है। इसके बारे में मीडिया को भी पता नहीं है।

भगवंत मान ने कहा कि इस केस को वह चाहते तो दबा भी सकते थे, लेकिन उन्होंने लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा किया था। इसलिए वह ऐसे लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने जनता से वादा किया है कि वह ईमानदार सरकार देंगे। सरकार में जो भी भ्रष्टाचार करेगा उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा।

विजय सिंगला मानसा से विधायक हैं। उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया। मानसा क्षेत्र को 27 वर्ष के बाद मंत्रिमंडल में स्थान मिला था। 27 वर्ष पहले राजिंदर कौर भट्ठल की अगुआई वाली सरकार में शेर सिंह गागोवाल मंत्री बनाया गया था।

सिद्धू मूसेवाला को हराने वाले विजय सिंगला पहली बार विधायक बने। सिंगला ने 1992 में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से बीडीएस की डिग्री हासिल की। वह मानसा में अपना अस्पताल चलाते हैं। सिंगला पर लगातार आरोप लग रहे थे कि वह प्रोजेक्टों में कमीशन मांग रहे हैं। आम आदमी पार्टी हाईकमान को जब यह पता चला तो सीएम भगवंत मान ने उन्हें पद से हटा दिया।

विजय सिंगला को मंत्री पद से हटाए जाने के बाद सिद्धू मूसेवाला ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली है। इसमें उन्होंने लिखा है कि बाबा केहदां सी….देखी चल बालिया रंग करतार दे,आपे मर जांदे जेहड़े दूजेयां नूं मारदे। इसके साथ ही उन्होंने अपना गीत स्केपगोट को शेयर किया है। जिसके बोल हैं – जित्त गया कौन, हार दसो कौन, हुण मैंनू दसो ओये गद्दार लोको कौन।

वेरका बोले- कमीशन की झगड़ा

वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार वेरका ने कहा कि हकीकत यह है कि आम आदमी पार्टी की सरकार में कमीशन का झगड़ा पड़ा हुआ है। कहा कि कमीशन पंजाब के मंत्री ले या दिल्ली वाले इसको लेकर विवाद है। इसी विवाद में सिंगला की बलि ली गई है।

Tags: BHAGWANT MANNBhagwant Mann Cabinetchandigarh-politicsnewsPunjab CabinetPunjab NewsstateVijay SinglaVijay Singla dismissed
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

आयरा खान

पूल में दोस्तों संग मस्ती करती नजर आईं आयरा खान, स्विमिंग ड्रेस में दिखा बोल्ड अंदाज

4 years ago
Vastu Tips Of Rose

Vastu Tips Of Rose: गुलाब का फूल चमका सकता है आपकी किस्मत, इस फूल से करे ये पांच उपाय हर परेशानी होगी दूर|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

L&T Finance

L&T Finance Launches 'Spoorthi' to Empower Women Entrepreneurs with Specialised Home Loan and Loan Against Property Solutions

March 6, 2026
Huawei

Huawei, Meralco, and SANXING Ningbo Launch Intelligent Distribution Solution and Lighthouse Initiative

March 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)