• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, June 19, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस की देहरादून में दबिश, हत्यारों का एक मददगार हिरासत में

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 30, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
सिद्धू मूसेवाला

देहरादून। पंजाब में कांग्रेस नेता व गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का एक आरोपित को देहरादून से गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिल रही है। पंजाब एसटीएफ ने उत्तराखंड पुलिस के साथ संयुक्त आपरेशन के बाद शिमला बाईपास नयागांव पेलियो से आरोपित को पकड़ा है।

सिद्धू मूसेवाला रविवार शाम अपने चचेरे भाई व दो साथियों के साथ अपनी थार गाड़ी से जा रहे थे। तभी एक गाड़ी उनकी गाड़ी के सामने आकर रुकी और उसमें से उतरे अज्ञात लोगों ने गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियों के चलने की आवाज सुनकर गांव में दहशत का माहौल हो गया। गोलियां ऐसे चलाई गईं, जैसे शादी में पटाखे चलते हों।

देहरादून जनपद के नयागांव क्षेत्र से किया गिरफ्तार

पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला की हत्या करने वाले आरोपितों का सहयोग करने वाले कुछ आरोपितों को एसटीएफ उत्तराखंड और पंजाब की टीम ने देहरादून जनपद के नयागांव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपितों का दिया था सहयोग

बताया जा रहा है कि आरोपितों ने मूसेवाला की हत्या करने वाले आरोपितों का सहयोग दिया था और घटना के बाद देहरादून पहुंच गए थे। पंजाब की एसटीएफ को सूचना मिली की आरोपित देहरादून में हैं तो पंजाब की एसटीएफ ने उत्तराखंड की एसटीएफ से संपर्क किया।

आरोपितों को पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई

दोपहर से नयागांव क्षेत्र में नाकेबंदी की गई। आरोपित शिमला बाईपास रोड से हेमकुंड साहिब की तरफ जा रहे थे तो दोनों राज्यों की पुलिस ने उन्हें रास्ते से गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए नयागांव पुलिस चौकी ले गई। जहां उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद गिरफ्तार किए गए आरोपितों को पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एक पुख्ता सूचना के आधार पर एक संदिग्ध वाहन रोका गया। कार में कुछ संदिग्ध लोग सवार थे और वाहन पंजाब नंबर का था। सूचना पर नयागांव क्षेत्र में वाहन को पकड़ा गया।

वाहन में सवार एक संदिग्ध जो कि पंजाब के सनसनीखेज मर्डर में जुड़ा होने की संभावना है, को पंजाब पुलिस की एंटी गैंग टीम पूछताछ के लिए ले गई है। प्रकरण संवेदनशील है और पंजाब की घटना से जुड़ा है, इसलिए इसमें ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता।

Tags: dehradun-city-stateMoose Wala Murder casenewsSidhu Moose Wala Murderstateसिद्धू मूसेवालासिद्धू मूसेवाला की हत्यासिद्धू मूसेवाला मर्डर
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

K N Sekar

Ambattur’s Transformation Story: The Leadership of K. N. Sekar Driving Change

3 months ago
Eathquake in Leh Ladakh

इंडोनेशिया के बाद लद्दाख में देखे गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.3

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Hero FinCorp Collaborates with Salesforce to Accelerate Loan Processing with Agentforce

June 19, 2026
The Maruti Swift is India's Favorite Used Car, and No Other Model Comes Close

The Maruti Swift is India's Favorite Used Car, and No Other Model Comes Close

June 19, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)