Gandhi अचानक राहुल गांधी मैकेनिक की दुकान पर पहुंचे, हाथ में लिया
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 25, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

Rahul Gandhi: अचानक राहुल गांधी मैकेनिक की दुकान पर पहुंचे, हाथ में लिया पेचकस फिर करने लगे बाइक रिपेयर, देखे तस्वीरें|

27 जून यानी मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोलबाग में मोटरसाइकिल मैकेनिकों की वर्कशाप का दौरा किया।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 28, 2023
in दिल्ली
1
Gandhi

27 जून यानी मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोलबाग में मोटरसाइकिल मैकेनिकों की वर्कशाप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उनसे बातचीत भी की। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर मैकेनिकों के साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें उन्होंने लिखा, उन हाथों से सीखें जो रिंच घुमाते हैं और देश के पहियों को गतिमान रखते हैं।

कांग्रेस ने भी राहुल की इन तस्वीरों को साझा किया है। उसने इसके साथ लिखा, ये हाथ भारत का निर्माण करते हैं। इन कपड़ों पर लगी ग्रीस हमारा गौरव और स्वाभिमान है। केवल एक जननायक ही इन्हें प्रोत्साहित करने का काम कर सकता है। भारत जोड़ो यात्रा जारी है।

ये भी पड़े – Assam Flood: बाढ़ के बाद अब जाकर असम के कई इलाकों में जलस्तर हुआ कम, बारपेटा जिले के 93 गांवों के 67,000 से ज्यादा लोग हुए प्रभावित|

बता दें कि 2024 के आम चुनाव में कुछ वक्त है, मगर इंटरनेट मीडिया पर इसका माहौल बनने लगा है। मंगलवार को कांग्रेस की ओर से जारी एक एनिमेशन वीडियो ने इंटरनेट मीडिया पर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी। (Rahul Gandhi) इस वीडियो में राहुल गांधी अपनी मुहब्बत की दुकान के जरिये भाजपा की कथित विभाजनकारी नीतियों वाले नफरत के बाजार को चुनौती दे रहे हैं।

कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर जारी मुहब्बत की दुकान शीर्षक के साथ पौने दो मिनट के एनिमेशन वीडियो में चुनाव का कोई जिक्र नहीं है। लेकिन, जिस तरह इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तेजी से दौड़ते सत्ता के रथ को राहुल गांधी अपनी समावेशी नीतियों के जरिये रोकते दिखाए गए हैं उसका संदेश साफ है। वीडियो में पीएम मोदी को लोकतंत्र, मीडिया और नौकरशाही को उनकी जमीन से उखाड़ अपने रथ के ऊपर रखते हुए दिखाया गया है।

गृह मंत्री अमित शाह को हिंदू और मुसलमानों के बीच दरार पैदा करते हुए चित्रित किया गया है। वहीं राहुल गांधी दोनों समुदायों को एकजुट करते हुए दिखाए गए हैं। (Rahul Gandhi) वीडियो में भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल लोगों को एकजुट करते हुए आगे बढ़ते हैं तो पृष्ठभूमि में राज कपूर की फिल्म अनाड़ी का चर्चित गीत ‘किसी की मुस्कराहटों पे हो निसार’ की धुन के अनुरूप बोल सुनाई देते हैं।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इसमें राहुल गांधी की ओर इंगित करते हुए कहा गया है कि ‘सभी के वास्ते हो जिसके दिल में प्यार, गांधी उसी का नाम है।’ वीडियो में राहुल गांधी को ट्रक यात्रा करते हुए भी दिखाया गया है। जैसे ही उनका ट्रक ‘नफरत का बाजार’ बोर्ड से गुजरता है, वह नीचे गिर जाता है और पृष्ठभूमि में ‘मोहब्बत की दुकान’ सामने आ जाती है।

कांग्रेस इंटरनेट मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जब मुख्यधारा में विपक्ष की बातों को उचित जगह नहीं दी जा रही, ऐसे में लोकतंत्र, नौकरशाही, मीडिया पर कब्जा करने के सच का मर्यादित तरीके से पर्दाफाश किया जाना जरूरी है। (Rahul Gandhi) इंटरनेट मीडिया पर इस सियासी जंग की शुरुआत वैसे भाजपा ने करीब तीन महीने पहले की जब ‘मुझे चलते जाना है’ शीर्षक से पीएम मोदी का एक एनिमेटेड वीडियो प्रसारित किया था। इसमें कांग्रेस के हमलों के बावजूद मोदी के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर और देश को नई मंजिलों की ओर ले जाने वाले नायक के तौर पर दिखाया गया था|

Tags: Bharat Jodo YatraCongressDelhi News By NavTimes न्यूज़Karol Bagh Cycle MarketKarolbaghRahul Gandhi
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

पानी के कनेक्शन

पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराने के कार्य में तेजी लायी जाए: दुर्गा शंकर मिश्र

4 years ago
BJP assembly election

पंचकूला में भाजपा का विधान सभा चुनाव 2024 का हुआ शंखनाद|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Centre for Digital Public Goods (CDPG) at IIMB Convenes Multi-stakeholder Roundtable to Design Open Network for Carbon Markets

Centre for Digital Public Goods (CDPG) at IIMB Convenes Multi-stakeholder Roundtable to Design Open Network for Carbon Markets

March 24, 2026
AI Wealthtech Startup Novelty Wealth Raises $1.4M Led by IndiaQuotient to Scale their Wealth Advisory Platform for Indian investors

AI Wealthtech Startup Novelty Wealth Raises $1.4M Led by IndiaQuotient to Scale their Wealth Advisory Platform for Indian investors

March 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)