• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, June 3, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराने के कार्य में तेजी लायी जाए: दुर्गा शंकर मिश्र

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 18, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
पानी के कनेक्शन

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने के कार्य में तेजी लाए जाने का कड़ा निर्देश दिया है। कहा है कि प्रतिमाह बिल की वसूली भी नियमित रूप से सुनिश्चित कराई जाए, जिससे मरम्मत के काम भी होते रहें।

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी कुछ महिलाओं को पानी की गुणवत्ता के परीक्षण के साथ प्लंबर व सोलर संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण दिलाए जाने का भी निर्देश दिया। कहा कि इससे मरम्मत, लीकेज जैसी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सकेगा।

मुख्य सचिव ने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत लंबित एनओसी को आपसी समन्वय से जल्द प्राप्त किए जाने का निर्देश भी दिया। साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्माणाधीन पाइप पेयजल योजनाओं के लिए जल्द विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में प्रमुख सचिव, नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 15 सितम्बर, 2022 तक 45 लाख 29 हजार 898 परिवारों को फंक्शन हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है। बुंदेलखंड तथा विंध्याचल में लक्ष्य के सापेक्ष 70 प्रतिशत परिवारों को पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

इसके अलावा रेलवे विभाग से 151 एनओसी की आवश्यकता है, जिसमें 130 एनओसी हासिल की जा चुकी हैं। इसी प्रकार वन विभाग से 201 एनओसी की आवश्यकता है, जिसमें 156 प्राप्त हो चुकी हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से आठ, लोक निर्माण विभाग से 343 तथा सिंचाई विभाग से 227 एनओसी प्राप्त की गई हैं।

इन विभागों में लंबित शेष एनओसी जल्द प्राप्त करने का प्रयाय किया जा रहा है। उप्र राज्य राजमार्ग प्राधिकरण से सभी 33 एनओसी मिल गई हैं। बैठक में जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक बलकार सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Drinking Water CrisisDrinking Water Crisis In UPlucknow-city-common-man-issuesnewsstateup newswater connectionwater connections In UPWater CrisisWater Crisis News
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Chanakya Niti

चाणक्य निति के अनुसार व्यक्ति के जीवन को नर्क बना देती है ऐसी औरतें, आज ही बना ले ऐसी महिलाओं से दूरी|

3 years ago
GTDC

New GTDC Research Details Distribution's Influence on AI, Cloud and Hyperscaler Sales and Adoption

3 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

June 3, 2026

HDFC Growth for GOOD Portfolio, A Disciplined Investment Approach for Sustainable Growth

June 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)