ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 20, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home Blog

शख़्स, जिसने आवारा कुत्तों को आशियाना देने के लिए 20 गाड़ियां और तीन घर बेच दिए -आइये मिलते है राकेश शुक्ला से

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 6, 2022
in Blog, राष्ट्रिय
0
Rakesh Shukla-Real Dog lover

Rakesh Shukla-Real Dog lover

Rakesh Shukla-Real Dog Lover – पिछले साल एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तेलंगाना के सिद्दिपेट ज़िले से कथित तौर पर दो दिनों में लगभग 100 कुत्तों को ज़हर देकर मार दिया गया था. इस घटना को कंपैशनेट सोसाइटी ऑफ एनिमल (CSA) की सदस्य विद्या एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के ज़रिए सामने लाई थीं. नगर निगम पर आरोप था कि उसने कुत्तों की संख्या को कम करने के लिए उन्हें ज़हर देकर मार डाला. ये बहुत निर्मम है कि एक पशु की जान की कोई कीमत नहीं समझी जाती.
हालांकि, देश में ऐसे भी कई लोग है, जो बेसहारा कुत्तों के लिए अपना सबकुछ कुर्बान कर चुके हैं. राकेश ऐसा ही एक जीता-जागता उदाहरण हैं. आवारा कुत्तों को आशियाना देने के लिए उन्होंने 20 गाड़ियां और तीन घर बेच दिए|
राकेश ने 800 से ज़्यादा स्ट्रे यानि आवारा कुत्तों या छोड़े हुए डॉग्स के लिए फ़ार्म हाउस (डॉग सैंक्चुअरी) तैयार किया है. उनके फ़र्म में 7 घोड़े और दस गाय भी हैं. यहां किसी भी पशु को ज़ंजीरों से बांध कर नहीं रखा जाता. उनका जब मन होता है, वह स्विमिंग पूल में तैरते हैं और जब मन होता है तो फ़ार्म में मौजूद घास को चरते हैं. राकेश को इलाके के लोग कुछ इस तरह पहचानते हैं कि बेसहारा कुत्तों को बचाने के लिए उन्हें ही याद करते हैं.


केश जिन कुत्तों को पाल रहे हैं, उनमें सिर्फ गली-मोहल्लों में घूमने वाले कुत्ते नहीं हैं. उनके पास ऐसे भी कुत्ते हैं, जो कभी मंगलौर पुलिस में अपनी सेवा दे चुके हैं. दरअसल, फ़ोर्सेस में रह चुके डॉग्स एक उम्र के बाद कम एक्टिव होने की वजह से उन्हें अलग रख दिए जाते हैं. चूंकि इन डॉग्स को मारा नहीं जा सकता, इसीलिए उन्हें डॉग हाउस में रख दिया जाता है, जिसमें राकेश मदद करते हैं.
कैसे शुरू हुआ सिलसिला?
आज राकेश ‘डॉग फ़ादर’ के नाम से मशहूर हो चुके हैं. 48 साल के राकेश एक बिज़नेसमैन हैं, जिन्होंने बेंगलुरु में अपना बिज़नेस शुरू करने से पहले पूरी दुनिया की अलग-अलग जगहों पर घूमने के साथ-साथ काम किया.

मीडिया से बात करते हुए राकेश बताते हैं , ”एक समय ऐसा था, जब वह सफ़लता का मतलब सिर्फ गाडियां और घर समझते थे. एक समय ऐसा भी था, जब उनके पास 20 से भी ज़्यादा गाड़ियां थी. लेकिन, उनकी सोच बदल चुकी है और अब उनके जीवन का मकसद है कि वह कितने ज़्यादा से ज़्यादा कुत्तों (Rakesh Shukla-Real Dog Lover) को बचा सकते हैं. इसके लिए उन्होंने अपनी 20 से भी ज़्यादा कार और तीन घर भी बेच दिए.

बता दें, भारत में ख़ासकर इन स्ट्रे डॉग्स की हालत ज़्यादा ख़राब होती है. ये कभी सड़कों पर गाड़ी के नीचे आकर मारे जाते हैं, तो कभी इंसानों की हैवानियत का शिकार होते हैं.

Read this –  Do you want to become a film artist? Want to join Film Industry ?

राकेश ने अपना काम साल 2009 में शुरू किया. इस साल वह अपने घर एक 45 दिन का Golden Retriever ‘काव्या’ लेकर आए. कुछ महीनों बाद एक घटना हुई, हर रोज़ की तरह वह अपने डॉग के साथ वॉक पर निकले और उस दौरान उन्हें एक Puppy दिखाई दिया. यह पपी बारिश से जैसे-तैसे अपनी जान बचा पाया था. वह उसे घर ले आए और उसका नाम रखा लकी. बस यहीं से शुरू हुआ स्ट्रे डॉग्स को रेस्क्यू करने का सिलसिला.

शुरुआत में, इसका विरोध खुद उनकी पत्नी ने भी किया था जिसके बाद उन्होंने ज़मीन ख़रीदकर एक फ़ार्म हाउस बनाया और इन डॉग्स को आश्रय दिया.

https://www.facebook.com/milaap/videos/1643798732421249/

‘Voice of Stray Dogs’ के लिए अपनी जेब से ख़र्च करते हैं 15 लाख
एक को बचाने से शुरू हुई यह सिलसिला सैकड़ों की संख्या में पहुंच गया. जिसके बाद राकेश ने Voice of Stray Dogs (VOSD) नाम की संस्था रजिस्टर करवाई, जो स्ट्रे डॉग्स और उनके पुनर्वास के लिए काम करती है. वह हर महीने 15 लाख रुपये इन डॉग्स की केयर में लगाते हैं.

राकेश की संस्था VOSD में 90 प्रतिशत फ़ंड उनकी ख़ुद की टेक फ़र्म (TWB) से ही आता है. उन्होंने ऐसी तकनीक, संसाधन और इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया, जो डॉग्स के प्रोटेक्शन में काम आता है. यहां मानसिक, फ़िज़िकल और मेडिकली बीमार कुत्तों का ध्यान रखा जाता है.

दिलचस्प बात है कि राकेश अपनी आईटी फ़र्म, फ़ार्म हाउस से ही चलाते हैं. वह इंटरनेट के ज़रिये ही अपना सारा काम ऑनलाइन करते हैं. ‘No Kill’ पॉलिसी के साथ आवारा बेघर कुत्तों को घर मिल गया है. आज यहां इनकी देखभाल के लिए एक पूरी टीम मौजूद हैं. बीमार होने पर वेटेनरी डॉक्टर्स हैं, भूख लगने पर खाना है.

 

Tags: Dog LoversHelp DogsMilaapNGOPoor DogsRakesh ShuklaRakesh Shukla-Real Dog LoveReal Dog LoverSave AnimalSave DogsStreet dog LoversStreet Dov Lovers
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

तेजस

मलेशिया की हवाई शक्ति को बढ़ाएगा तेजस, चीन और दक्षिण कोरिया के विमानों को दरकिनार कर भारत के फाइटर जेट पर भरोसा जताया

4 years ago
आई वेंचर्स

अमल पारेख ने 8 आई वेंचर्स की भागीदारी के साथ कोशियो में 1.8 मिलियन डॉलर का निवेश किया, जिससे कुल 3 मिलियन डॉलर का सीड राउंड पूरा हुआ।

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

October 19, 2026
From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

October 19, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In