• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 26, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला, 41 बार की चैंपियन Mumbai को हरा पहला खिताब जीतने उतरेगा मध्य प्रदेश

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 22, 2022
in खेल
0
Mumbai

बेंगलुरु। ‘आप रजत पदक हासिल नहीं करते, आप हमेशा स्वर्ण पदक गंवाते हो’, इस मशहूर खेल कहावत पर विश्वास करने वाली Mumbai की टीम मध्य प्रदेश के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले रणजी ट्राफी फाइनल में 42वां खिताब हासिल करने दृढ़ इरादों के साथ मैदान पर उतरेगी। मुंबई की टीम 46 बार फाइनल में अब तक पहुंची है और 41 बार चैंपियन बनी है जबकि मध्य प्रदेश अब तक 11 बार फाइनल में पहुंची है और 4 बार चैंपियन बनी है।

यह असल में Mumbai के योद्धाओं और मध्य प्रदेश के रणबांकुरों के बीच टक्कर है जिसमें कोई भी टीम किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेगी। मध्य प्रदेश के मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने अपनी टीम को किसी चैंपियनशिप से कम पर समझौता नहीं करना सिखाया है, लेकिन सत्र के आखिर में अमोल मजूमदार की कोचिंग में खेल रहे मुंबई के खिलाडि़यों ने अधिक दबदबे वाला प्रदर्शन किया है। कागजों पर मुंबई की टीम खिताब की प्रबल दावेदार नजर आती है। सरफराज खान ने केवल पांच मैचों में 800 से अधिक रन बनाकर अपने खेल को पूरी तरह से अलग स्तर पर पहुंचा दिया है।

यशस्वी जायसवाल ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जो लंबी अवधि के प्रारूप को लेकर उतने ही गंभीर हैं जितना कि वह राजस्थान रायल्स की तरफ से आइपीएल में खेलने को लेकर हैं। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल की चार पारियों में तीन शतक से रनों के लिए उनकी भूख का पता चलता है। पृथ्वी शा किसी भी आक्रमण पर हावी होने के लिए वीरेंद्र सहवाग की तरह रणनीति अपनाने वाले बल्लेबाज हैं। मुंबई के पास अरमान जाफर, सुवेद पारकर और हार्दिक तमोर भी हैं जो मौके का फायदा उठाना जानते हैं। Mumbai के पास हमेशा जबरदस्त बल्लेबाजी क्रम रहा है जो विपक्षी टीम को परेशान कर सकता है, लेकिन इस बार उसके दो स्पिनरों बायें हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी (37 विकेट और 292 रन) और आफ स्पिनर तनुश कोटियन (18 विकेट और 236 रन) ने गेंदबाजी ही नहीं बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

मध्य प्रदेश हालांकि हाल के दिनों में सबसे बेहतर टीम में से एक रही है और पंडित की देखरेख में अनुशासित प्रदर्शन से ही रणजी ट्राफी जैसे टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच पाई है। बल्लेबाजी में वेंकटेश अय्यर और गेंदबाजी में तेज गेंदबाज आवेश खान की अनुपस्थिति में कुमार कार्तिकेय, हिमांशु मंत्री और अक्षत रघुवंशी जैसे खिलाडि़यों ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। Mumbai को इनके अलावा सबसे अधिक रजत पाटीदार से सतर्क रहना होगा जो अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख पलटने में सक्षम हैं। मध्य प्रदेश के पास कार्तिकेय और सारांश जैन के रूप में दो अच्छे स्पिनर हैं जो मुंबई की बल्लेबाजी के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

Tags: Aditya Shrivastavacricketcricket newscricket news in HindiheadlinesMumbai vs Madhya pradeshPrithvi ShawRanji Trophy final
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Kupwara Encounter

Kupwara Encounter: कुपवाड़ा में सुरक्षाकर्मियों ने 5 आतंकियों को किया ढेर, LOC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश को किया नाकाम|

3 years ago
Today’s Horoscope 25th March 2023

Today’s Horoscope 25th March 2023 | आज का राशि फल दिनांक 25 मार्च 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Aster DM Quality Care

Dr. Azad Moopen Meets Shri D.K. Shivakumar; Reaffirms Aster DM Quality Care Commitment to Karnataka with Rs 1,315 Crore Investment

July 25, 2026
Real Estate

India Next Growth Story Lies in the Rise of Retail and Commercial Real Estate

July 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)