• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, April 20, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

RBI ने सेंट्रल बैंक पर ठोका 36 लाख रुपये का बड़ा जुर्माना, MPC का ब्‍योरा किया जारी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 24, 2022
in व्यापार
1
RBI

RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों के हितों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर 36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई के मुताबिक बैंक पर यह कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में कमी के आधार पर की गयी है। आरबीआई ने कहा कि जांच और बैंक की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी का जवाब दिए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। केंद्रीय बैंक, जवाब से संतुष्ट नहीं है।

एमपीसी की चर्चाओं का ब्योरा जारी: इस बीच, आरबीआई (RBI) ने गत छह-आठ अप्रैल तक हुई एमपीसी की छह सदस्यीय बैठक में हुई चर्चाओं का ब्योरा शुक्रवार को जारी किया। एमपीसी ने इस बैठक में तय किया था कि रेपो दर को पुराने स्तर पर ही बनाए रखा जाएगा। यह लगातार 11वां मौका था जब एमपीसी ने उधार लेने की लागत से जुड़ी रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया। बढ़ती मुद्रास्फीति के बावजूद आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए यह कदम उठाया गया।

बैठक के ब्योरे के अनुसार आरबीआई के गवर्नर ने कहा था, “स्थिति गतिशील है और तेजी से बदल रही है। हमें लगातार स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करना चाहिए और उसके अनुसार अपने कदम उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए।”

आरबीआई ने इस बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को बढ़ाकर 5.7 प्रतिशत कर दिया, जबकि फरवरी में इसके 4.5 फीसदी रहने का पूर्वानुमान जताया गया था। इसके साथ ही आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर पूर्वानुमान को भी 7.8 फीसदी से घटाकर 7.2 फीसदी कर दिया।

Tags: bizbusinessCentral Bank of IndiaCentral Bank of India non-complianceCentral Bank of India RBI penaltyRBI news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Navdeep Kamboj

किसान-मजदूर जनआक्रोश रैली होगी ऐतिहासिक: नवदीप कंबोज (Navdeep Kamboj)

2 years ago
Atiq Ahmed Live Murder

Atiq Ahmed Live Murder : माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या, कैमरे में रिकॉर्ड Live Murder घटना|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

University of Design, Innovation and Technology (UDIT) Celebrates 10-year Transition from India Institute of Art & Design (IIAD) with Celebratory Evening

University of Design, Innovation and Technology (UDIT) Celebrates 10-year Transition from India Institute of Art & Design (IIAD) with Celebratory Evening

April 20, 2026
Morepen Labs' Facility Clears USFDA Inspection with NIL Adverse Observation for the Record Fourth Consecutive Time

Morepen Labs' Facility Clears USFDA Inspection with NIL Adverse Observation for the Record Fourth Consecutive Time

April 20, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)