• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, July 20, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

फर्जी दस्तावेज से अलीगढ़ में इमाम बनकर रह रहा रोह‍िंंग्‍या गिरफ्तार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 15, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
रोह‍िंंग्‍या

लखनऊ। उप्र आतंक निरोधी दस्ते (यूपी एटीएस) ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहे एक रोह‍िंंग्‍या को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए व्यक्ति का नाम खलीक अहमद है। भारत की सीमा में दाखिल होने के बाद खलीक अलीगढ़ की रशीदीन मस्जिद में इमाम बन गया था।

यूपीएटीएस के एडीजी नवीन अरोड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पता चला है कि देश में रोह‍िंंग्‍या मुसलमानों के खिलाफ अभियान तेज होने पर खलीक जम्मू चला गया था। उन्होंने बताया कि खलीक ने देवबंद (सहारनपुर) और मुजफ्फरनगर के मदरसों में पढ़ाने का भी काम किया है। जब उसके पहचान पत्रों की जांच की गई तो वे फर्जी पाये गए। बाद में उसकी असली पहचान म्यांमार के अकयाब जिले के मूल निवासी के रूप में हुई।

उसके खिलाफ कूटरचित और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपनी पहचान छिपाने, धोखाधड़ी और विदेशी अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज कराई गई है। एक अन्य मामले में एटीएस को राज मोहम्मद नामक व्यक्ति की सात दिन की रिमांड मिली है। उसे तमिलनाडु के पुडुक्कोट्टई जिले से गिरफ्तार किया गया है। उस पर लखनऊ, उन्नाव और कर्नाटक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालयों में धमाके करने के धमकी भरे संदेश भेजने का आरोप है।

बता दें क‍ि रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों को घुसपैठ कराने के बाद उन्हें हिंदू नामों से नई पहचान देकर विदेश भेजने वाले सिंडीकेट तक पहुंच चुके आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) उनके स्थानीय मददगारों की तलाश कर रही है। पश्चिम बंगाल से लेकर यूपी के कई शहरों तक फैले इस गिरोह से जुड़े कई संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास किया गया। एटीएस ने जून, 2021 में संतकबीरनगर से जब सबसे पहले रोहिंग्या अजीजुल हक को गिरफ्तार किया था, तब सामने आया था कि उसने यहां फर्जी दस्तावेजों के जरिए अजीजुल्लाह के नाम से दो पासपोर्ट, आधारकार्ड व अन्य प्रपत्र बनवा रखे थे।

उसने फर्जी राशनकार्ड, मार्कशीट व प्राथमिक पाठशाला के ट्रांसफर सार्टीफिकेट का इस्तेमाल कर ये भारतीय दस्तावेज बनवाये थे और उसके खातों में विभिन्न व्यक्तियों, फर्मों व विदेश से लाखों रुपये आए थे। बाद में रोहिंग्या अजीजुल के फर्जी दस्तावेज बनवाने में मददगार रहा नगर पालिका खलीलाबाद का संविदाकर्मी अब्दुल मन्नान भी पकड़ा गया था।

Tags: crime newscrime news UPlucknow-city-crimenewsRohingyaRohingya in UPRohingya newsstateUP crime newsup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Amir Chawla

स्कूल को अपग्रेड करवाने का करेंगे हर संभव प्रयास: अमीर चावला (Amir Chawla)

3 years ago
NSG Calendar

Raw Action, Elite Precision: The Iconic NSG Calendar Marks Its 10th Edition

6 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's First Listed IVF Company, Gaudium IVF, Unveils AI Powered Signature Labs, Kicking Off Planned 19 Centre Expansion

India's First Listed IVF Company, Gaudium IVF, Unveils AI Powered Signature Labs, Kicking Off Planned 19 Centre Expansion

July 18, 2026
Cycle Pure Agarbathi Celebrates 77 Years of Fragrance Excellence with Innovative Festive Launches

Cycle Pure Agarbathi Celebrates 77 Years of Fragrance Excellence with Innovative Festive Launches

July 18, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)