• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Friday, August 14, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

by नवटाइम्स न्यूज़
July 4, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
अमरदेई शाह

रुद्रप्रयाग: सत्ताधारी भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने अविश्वास प्रस्ताव के ठीक पहले अपना इस्तीफा जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को सौंप दिया है। हालांकि, इस्तीफा को लेकर डीएम शासन से इस संबंध में मार्ग निर्देशन लिया जा रहा है, जिसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई करेंगे।

वहीं इस्तीफे के बाद अविश्वास पर वोटिंग होगी या नहीं इस पर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। जबकि विरोध कर रहे सदस्यों का कहना है कि नियमानुसार फ्लोर टेस्ट होगा। वोटिंग तय समय पर होनी चाहिए।

बदले घटनाक्रम में शुक्रवार को देर शाम जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने अपना इस्तीफा डीएम को सौंप दिया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस्तीफा की पुष्टि करते हुए कहा कि इस संबंध में शासन से दिशा निर्देश लिए जा रहे हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ 14 सदस्यों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सुबह 11 बजे पहले चर्चा होनी थी। इसके बाद वोटिंग प्रस्तावित थी। अब वोटिंग होगी या नहीं इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

इससे पूर्व प्रशासन ने वोटिंग की सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष समुंत तिवारी ने कहा कि सदन में ही इस्तीफा होगा। अविश्वास पर वोटिंग की तिथि तय हो चुकी है। ऐसे में वोटिंग होना जरूरी है।

वहीं जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष पर कई आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। जनपद में कुल 18 जिला पंचायत सदस्य हैं, जिसमें 14 सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ शपथ पत्र पेश किया था। जबकि चार सदस्य अध्यक्ष के समर्थन में बताए जा रहे हैं।

विरोध कर रहे 14 सदस्यों में तीन सदस्य भाजपा के हैं। पंचायती नियमों के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष को अपनी सीट बचाने के लिए 7 सदस्यों का समर्थन जरूरी है।

गत 16 जून को 14 जिला पंचायत सदस्यों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के सम्मुख फिजिकल वेरिफिकेशन करवाया था। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने को लेकर डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए थे। 14 जिला पंचायत सदस्‍य किसी गोपनीय स्थान पर हैं। सभी वोटिंग के लिए शनिवार सुबह रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी ने कहा कि सभी 14 सदस्य एकजुट हैं। अविश्वास प्रस्ताव पास कराने के लिए 12 सदस्यों की ही जरूरत है, लेकिन हमारे पास 14 सदस्य हैं, जिसमें 3 सदस्य भाजपा के हैं।

दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर अध्यक्ष का विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का इस्तीफा डीएम को देना उचित नहीं है। सदन में ही इस्तीफा होना चाहिए।

Tags: dehradundehradun-city-politicsnewsRudraprayag Newsstateuttarakhand politicsZilla Panchayat President
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Minor Girl

मुंबई में 6 दरिंदो ने 15 वर्षीय नाबिलिक लड़की को बनाया अपनी हवस का शिकार|

4 years ago
Pawan Khera

Delhi: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी का मामला जा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, असम पुलिस ने किया गिरफ्तार|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

HiLITE Group

HiLITE Group Launches Mandara Women Wellness, India’s First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

August 13, 2026
L&T Finance

L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

August 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)