ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 27, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

Rupee vs Dollar: अमेरिका के एक फैसले से रुपये में रिकॉर्ड गिरावट, डॉलर के मुकाबले 80 से नीचे पहुंचा भाव, क्‍या होगा इसका असर?

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 29, 2022
in व्यापार
0
Rupee vs Dollar

नई दिल्ली। Rupee vs Dollar: सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर (Rupee at Record Low) 80.15 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त को देखते हुए रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले (Rupee vs Dollar) 31 पैसे टूटकर अपने सबसे निचले स्तर 80.15 रुपये पर पहुंच गया।

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में रुपया, डॉलर के मुकाबले 80.10 पर खुला। लेकिन कुछ ही देर बाद यह 80.15 पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले इसमें 31 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 79.84 पर बंद हुआ था। इस तरह रुपया पिछले महीने के 80.06 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर को भी पार कर गया। बता दें  कि इस साल अमेरिकी डॉलर रुपये के मुकाबले अब तक 7 फीसद ऊपर है।

डॉलर इंडेक्स, जो छह मुद्राओं के मुकाबले ग्रीनबैक की ताकत का अनुमान लगाता है, 0.51 प्रतिशत बढ़कर 109.35 पर कारोबार कर रहा था। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल द्वारा मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए दरें बढ़ाते रहने के एलान के बाद डॉलर सूचकांक में तेजी आई। अब तक की सबसे खराब मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने इस साल अपनी प्रमुख ब्याज दरों में चार बार बढ़ोतरी की है। मौद्रिक नीति पर फैसला करने के लिए फेड नीति निर्माताओं की अगले महीने फिर से बैठक होगी। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स के ट्रेजरी के प्रमुख अनिल कुमार भंसाली के अनुसार, रुपया कमजोर नोट पर खुला। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.86 प्रतिशत बढ़कर 101.86 डॉलर प्रति बैरल हो गया। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे, क्योंकि उन्होंने 51.12 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

डॉलर के मुकाबले सभी करेंसी में गिरावट

अमेरिकी डॉलर सूचकांक 20 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसके चलते यूरो और पाउंड अपने रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर गए। एशियाई मुद्राएं 0.30% – 0.50% के नुकसान के साथ कारोबार कर रही हैं। युआन 2 साल के निचले स्तर पर है। बाजार के जनकरोना का मानना है कि आज के कारोबार में रुपया 80.30 तक जा सकता है। आरबीआई ने फिलहाल इस ताजा गिरावट को रोकने के लिए कोई हस्तक्षेप नहीं किया है। लेकिन अगर यह सिलसिला थमा नहीं तो आरबीआई कुछ जरुरी कदम उठा सकता है।

क्या होता है रुपये की गिरावट का असर

जितना रुपया कमजोर होगा, उतना ही देश का आयात बिल बढ़ेगा। इससे व्यापार घाटा भी बढ़ेगा। भारत भारी मात्रा में पेट्रोलियम प्रोडक्ट, मोबाइल फोन, खाने का तेल, सोना-चांदी, रसायन और उर्वरक का आयात करता है। रुपया कमजोर होने से सभी आयात महंगे हो जाते हैं। रुपये की कमजोरी से विदेश यात्रा, विदेश में पढ़ाई करने या फिर विदेश से ली गई किसी अन्य सेवा के लिए भी पहले से अधिक पैसा देना पड़ता है।

Tags: bizbusinessIndian RupeeRBIrupee at record lowRupee Price FallRupee VS Dollarरुपया
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Saket court

आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की बड़ी मुश्किलें, साकेत कोर्ट ने बढ़ाई 1 जून तक की न्यायिक हिरासत|

3 years ago
बीमा

अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत के लोगों तक बीमा को आसानी से पहुँचाने के लक्ष्य के तहत पीएनबी मेटलाइफ ने शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ की साझेदारी

10 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

October 26, 2026
Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

October 26, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In