Arjun Tendulkar: युवराज के पिता के पास ट्रेनिंग लेने पहुंचे सचिन के बेटे अर्जु
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, February 16, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

युवराज के पिता के पास ट्रेनिंग लेने पहुंचे सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, चंडीगढ़ में खूब बहा रहे पसीना

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 24, 2022
in खेल
0
Arjun Tendulkar

नई दिल्ली। अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने 2022/23 के घरेलू सीजन की तैयारी शुरू कर दी है और योगराज सिंह की निगरानी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। अर्जुन को क्रिकेट के गुर सिखाते योगराज सिंह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इनकी जो तस्वीरें वायरल हुई हैं उसमें एक में अर्जुन नेट सत्र के दौरान भारत के पूर्व तेज गेंदबाज योगराज सिंह से टिप्स ले रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो योग करते हुए नजर आ रहे हैं।

योगराज सिंह भारत के पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह के पिता हैं। योगराज 1980 के दशक में टीम इंडिया के लिए खेले थे। उन्होंने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया, जबकि उनका वनडे डेब्यू भी ब्रिस्बेन में ब्लैक कैप्स के खिलाफ ही हुआ था।

अर्जुन तेंदुलकर अगले सीजन की तैयारी कर रहे हैं और इस बार वो गोवा का प्रतिनिधित्व करेंगे। सीनियर क्रिकेट में पदार्पण के एक साल के बाद ही अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टीम को छोड़ दिया था। वहीं अर्जुन ने मुंबई के लिए साल 2021-22 में दो टी20 मुकाबले भी खेले थे। अर्जुन इस साल मुंबई रणजी टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद अर्जुन ने गोवा की तरफ से खेलने का फैसला किया था।

अर्जुन के मुंबई छोड़ने के बारे में सचिन तेंदुलकर ने कहा था कि उसे अपने करियर के इस मोड़ पर ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने की जरूरत है। हमारा मानना है कि इस बदलाव से अर्जुन के अधिक प्रतिस्पर्धी मैचों में खेलने की संभावना में सुधार होगा। वह अपने क्रिकेट करियर के एक नए चरण की शुरुआत कर रहे हैं। अगर अर्जुन को गोवा की टीम में जगह मिलती है, तो वह उनके लिए सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में डेब्यू करेंगे, जो अगले महीने शुरू होने वाली है। वो आपीएल में मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा हैं और उनका लक्ष्य पांच बार के आइपीएल चैंपियंस के लिए डेब्यू करना होगा। (Arjun Tendulkar)

Tags: Arjun TendulkarArjun Tendulkar trainingYograj SinghYuvraj Singh
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Agroha Medical College

सरकार Agroha Medical College में एमबीबीएस के स्टूडेंट के एडमिशन में 20 प्रतिशत कोटा मैनेजमेंट कमेटी को देना चाहिए- बजरंग गर्ग

2 years ago
सर्राफा

सर्राफा व्यापारी की अज्ञात बदमाशों ने की निर्मम हत्या, लूट के विरोध में हत्या की आशंका

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

nirā balance Transforming Lives Through Science and Nutrition: Co-Founders Ritesh & Dimple Bawri

nirā balance Transforming Lives Through Science and Nutrition: Co-Founders Ritesh & Dimple Bawri

February 15, 2026
Fortis Hospital, Mulund Unveils 'New-Age ER' – Setting New Benchmarks in Emergency Care

Fortis Hospital, Mulund Unveils 'New-Age ER' – Setting New Benchmarks in Emergency Care

February 15, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)