• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, June 22, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

सेक्टर -1 कॉलेज में Sadbhavna Cricket Match का आयोजन

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
November 4, 2023
in हरियाणा
0
Sadbhavna Cricket Match

पंचकूला, 4 नवंबर 2023:गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, सेक्टर–1 के खेल परिसर में शनिवार को सद्भावना क्रिकेट (Sadbhavna Cricket Match) मैच की धूम रही। सुबह की गुनगुनी धूप और हल्की गुलाबी ठंड में एनएसएस इलेवन और रेडक्रॉस इलेवन के बीच में यह मैच खेला गया। एनएसएस और यूथ रेडक्रॉस के लहराते बैनरों के बीच कॉलेज के प्रिंसिपल यशपाल सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय हासिल कर उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर उन्होंने बल्लेबाजी में भी हाथ अजमाया।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

टॉस एनएसएस इलेवन की टीम ने जीतकर यूथ रेडक्रॉस इलेवन की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए उन्हें आमंत्रित किया। नरेन्दर की कप्तानी में एनएसएस की धारदार गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग ने आगे यूथ रेडक्रॉस के सलामी बल्लेबाजों को जल्द ही पवेलियन भेज दिया। टीम के अन्य बल्लेबाज भी ज्यादा देर न टिक सके। दस ओवर के इस मैच में यूथ रेडक्रॉस इलेवन की टीम 9 विकेट पर 105 रन ही बना सकी। यूथ रेडक्रॉस की ओर से गगनदीप ने चार चौके और छ: छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 50 रनों का योगदान दिया। (Sadbhavna Cricket Match)

विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

105 रनों का पीछा करने उतरी एनएसएस इलेवनकी टीम ने कुशल रणनीति के साथ सधी शुरुआत की। एनएसएस इलेवन की ओर से दीपक और साहिलकी सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की। इसके बाद आए मुरारी ने साहिल के साथ मिलकर चौकों-छक्कों की बरसात करके छ: ओवर में ही एनएसएस इलेवन को जीत दिला दी। विजयी रन साहिल के बैट से छक्के के रूप में निकला। साहिल के द्वारा 8 छक्के और 1 चौके की मदद से बनाए नाबाद 65 रनों का इनाम उन्हें मैन ऑफ द मैच के रूप में मिला। (Sadbhavna Cricket Match)

ये भी पड़े-मातृ भाषा ही है प्रारंभिक Education हेतु उचित माध्यम: डा. हरविंदर सिंह

मैच का आँखों देखा हाल कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय और चित्रा सिंह ने सुनाया, वहीं क्रिकेट मैच की अंपायरिंग अनुराग चहल और स्कोरिंग फिजिकल एजुकेशन विभाग के विद्यार्थियों द्वारा की गई। इस अवसर पर कॉलेज की वॉइस प्रिंसिपल डॉ. सीमा सिंह, यूथ रेडक्रास इंचार्ज डॉ. राकेश पाठक, राजनीति शास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जयनारायण, फिजिकल एजुकेशन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राम मेहर, डॉ. कुलदीप सिंह, विनीता गुप्ता, हरप्रीत कौर, देविंदर कौर, नवीन शर्मा और डॉ दीपक कुमार सहित कॉलेज के सभी विभागों के विद्यार्थी और प्राध्यापकों बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। क्रिकेट मैच के आयोजन में एनएसएस के स्वयंसेवक रोहित कुमार, सौरभ विनायक, सपना, विकास कंबोज, अनमोल शर्मा, अमित और आदित्य प्रताप सिंह का विशेष सहयोग रहा।

Tags: Sadbhavna Cricket Matchsector 1 college panchkula
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

एक पेड़ मां के नाम अभियान

पर्यावरण संरक्षण समय की जरूरत: एसएचओ दर्शना

11 months ago
Jalabhishek on Mahashivaratri

श्री बाबा तारा जी कुटिया में महाशिवरात्रि पर भंडारा और जलाभिषेक की तैयारियां जोरो पर|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

HOPE Foundation

BD India and the HOPE Foundation Committed to Helping Upskill Young Adults

June 21, 2026
Hyderabad

Hyderabad- Come to Telangana with Ideas, We Assure Encouragement to Turn them into Reality: Sridhar Babu, IT Minister

June 21, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)