• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, June 24, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

बाढ़ से प्रभावित नागरिकों के लिए बनाए सेफ हाउस : उपायुक्त पार्थ गुप्ता

घग्घर नदी में बढ़ते जलस्तर व संभावित बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है और जहां बाढ़ से बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 21, 2023
in हरियाणा
0
Flood Affected People

सिरसा। (सतीश बंसल) घग्घर नदी में बढ़ते जलस्तर व संभावित बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है और जहां बाढ़ से बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है वहीं प्रशासन की विभिन्न टीमें बाढ़ ग्रस्त इलाकों में अपना काम कर रही है। बाढ़ में फंसे लोगों की सहायता और सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा संस्थाओं के सहयोग से सेफ हाउस स्थापित किए गए हैं। (Flood Affected People)

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि 1500 से अधिक वॉलिंटियर विभिन्न बाढ़ राहत कार्यों में अपनी सेवाएं दी जा रही हैं तथा वीरवार को 330 से अधिक वॉलिंटियर रंगोई नाला, वेदवाला व सिकदरपुर में जलभराव वाले क्षेत्रों मेंमनरेगा मजदूरों की मदद कर रहे हैं। ये वॉलिंटियर मिट्टी के कट्टे भरवाने, कट्टे लगवाने, तटबंधों पर मिट्टी की भराई व बल्लियां लगवाने जैसे कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। 49 स्थानों को सेफ हाउस बनाने के लिए किया चिन्हित उपायुक्त ने बताया कि आबादी इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर 49 सेफ हाउस का चयन कर लिया गया हैं।

ये भी पड़े – यातायात थाना प्रभारी ने ट्रैफिक नियमों बारे वाहन चालकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

ये स्थान गांवों से सुरक्षित दूरी पर हैं तथा यहां व्यक्तियों व पशुधन को ठहराया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि तहसील सिरसा में 22, तहसील रानियां में 12, तहसील कालांवाली में 4 तथा तहसील ऐलनाबाद में 11 सेफ हाउस बनाने के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। आपदा की स्थिति में ग्रामीणों को यहां पर ठहराया जा सकता है। साथ ही जिला की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से भी संपर्क किया गया है ताकि भोजन व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के साथ-साथ वितरित की जा रही है दवाइयां सिविल सर्जन डा. महेंद्र कुमार भादू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा विभिन्न गांवों में पहुंच कर 530 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि विभाग की मोबाइल टीमों द्वारा गांवों में फस्ट-एड किट वितरित की जा रही है, जिसमें 1 कॉटन रोल, 4 सूती पट्टी, 4 ऑइंट पोविडोन आयोडीन, 3 मलहम क्लोट्रिमेज़ोल, 2 ऑइंट डिक्लो, 100 टैबलेट पीसीएम 500 व 20 ओआरएस है। (Flood Affected People)

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने बताया कि बुधवार को गांवसिकंदरपुर, मल्लेवाला, सहारणी, नेजाडेला, मुसाहबवाला, सहारणी व नेजाडेला में विभाग द्वारा दवाइयों को वितरण किया गया। इसके साथ-साथ अगर किसी नागरिक को बुखार की शिकायत मिलती है तो उसकी टेस्टिंग भी की जा रही है। घग्घर नदी के साथ लगते संवेदनशील प्वाइंटों पर एंबुलेंस भी तैनात की गई है। संस्थाओं ने प्रभावित क्षेत्रों में 3 हजार फूड पैकेट किए वितरित बाढ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को भोजन व अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए जिला की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं आगे आई है। अबतक इन संस्थाओं ने 3 हजार फूड पैकेट प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को वितरित किए हैं। इसके अलावा गुरुद्वारों व संस्थाओं द्वारा लंगर व्यवस्था कर जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। (Flood Affected People)

Tags: Deputy Commissioner Partha GuptafloodFlood affected PeopleGhaggar RiverHaryana News By NavTimes न्यूज़Sirsa News
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

National Workshop

सात दिवसीय रिमोट सेंसिंग और GIS पर राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न|

3 years ago
Friends Colony

दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी की एक फैक्ट्री में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची दमकल की 16 गाड़ियां|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

fischer is the Fastening Expert for Estadio Azteco, Mexico – Iconic Venue for 5 World Cup Matches

fischer is the Fastening Expert for Estadio Azteco, Mexico – Iconic Venue for 5 World Cup Matches

June 23, 2026
DuDigital Global Launches Indian Consular Application Centre (ICAC) Operations in Kuwait from 1 July 2026

DuDigital Global Launches Indian Consular Application Centre (ICAC) Operations in Kuwait from 1 July 2026

June 23, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)