ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 14, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

भगवा गमछा बांध मुस्लिम युवकों ने 3 मजारों में लगाई आग, थी कावड़ियों को बदनाम करने की साजिश

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
मजारों

बिजनौर। शेरकोट में तीन अलग-अलग स्थानों पर मजारों में तोड़फोड़ कर चादर में आग लगा दी गई। तोड़फोड़ के आरोपित दो मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सगे भाई हैं। मुख्य आरोपित ने भगवा पगड़ी पहनकर घटना को अंजाम दिया है। क्षेत्र में पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिवरात्रि के मौके पर धार्मिक भावना भड़काने की साजिश थी। गिरफ्तार आरोपितों से एसटीएफ, इंटेलीजेंस और एटीएस ने घंटों पूछताछ की। आरोपितों को सोमवार को जेल भेज दिया गया है। धार्मिक स्थलों की चौकसी बढ़ा दी गई है।

दोनों आरोपित सगे भाई 

रविवार शाम को शेरकोट थाना क्षेत्र में दो युवकों ने तीन स्थानों पर मजारों में तोड़फोड़ करते हुए चादर में आग लगा दी थी। एक आरोपित के सिर पर भगवा पगड़ी थी। स्थानीय लोगों ने एक आरोपित मोहम्मद कमाल पुत्र उस्मान निवासी मोहल्ला कायस्थान को पकड़ लिया, जबकि उसका भाई आदिल फरार हो गया। डीएम-एसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। पुलिस ने देर रात आदिल को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपित सगे भाई हैं।

एसटीएफ, इंटेलीजेंस और एटीएस ने भी की पूछताछ

आरोपितों से रविवार रात पुलिस के अलावा एसटीएफ, इंटेलीजेंस और एटीएस की टीम पूछताछ करती रही। पुलिस ने आरोपितों के घर भी तलाशी ली। पुलिस का मानना है कि घटना के पीछे सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश थी। त्योहार के मौके पर भगवा पगड़ी पहनकर घटना को अंजाम दिया गया है।

मुख्य आरोपित एक माह पूर्व गया था कुवैत 

स्वजन ने मुख्य आरोपित कमाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही है। जांच में सामने आया कि आरोपित 2010 से तीन बार सऊदी और दो बार कुवैत जा चुका है। एक माह पूर्व वह कुवैत गया था। एक सप्ताह बाद ही 14 जून को वापस आ गया था। मजार जलाल शाह बाबा कमेटी के अध्यक्ष आमिर की ओर से आरोपितों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने की साजिश रचने की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इन्‍होंने कहा 

त्योहार पर इस तरह की हरकत साजिश की ओर इशारा कर रही है। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। गहराई से जांच की जा रही है। जांच एजेंसी भी अपने स्तर पर जांच में जुटी हैं।

दिनेश सिंह, एसपी बिजनौर 

Tags: ATSBijnor Crime NewsMazar vandalizedmeerut-city-crimenational newsnewsstatestfUP Crimeबिजनौर समाचार
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 29th August 2023

Today’s Horoscope 29th August 2023 | आज का राशि फल दिनांक 29 अगस्त 2023

3 years ago
Happy Birthday Alia Bhatt

Happy Birthday Alia Bhatt: आलिया भट्ट आज मना रही अपना 30वा जन्मदिन, जाने आलिया से जुडी कुछ अहम बाते|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

October 13, 2026
Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

October 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In