• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, May 3, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

‘सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले को एक हजार बार सलाम’, ईरान के कट्टरपंथी अखबारों ने की तारीफ

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 14, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
सलमान रुश्दी

बुकर पुरस्कार के सम्मानित सलमान रुश्दी इस वक्त वेंटिलेटर पर हैं और जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। डॉक्टर्स की ओर से उनके स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी की जा रही है। उन पर हमला करने वाला शख्स 24 साल का हादी मतार है जो न्यूयॉर्क का रहने वाला है। सलमान रुश्दी अपने उपन्यास “द सैटेनिक वर्सेज” के बाद से मुस्लिम लोगों के निशाने पर आए थे। ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी ने तो 1989 में रुश्दी के खिलाफ फतवा जारी किया था। रुश्दी पर जानलेवा हमले करने वाले शख्स की ईरान के कट्टरपंथी अखबारों ने प्रशंसा की है। एक अखबार ने लिखा कि रुश्दी जैसे दुष्ट व्यक्ति पर हमला करने वाले का हाथ चूमा जाना चाहिए। एक ने लिखा- रुश्दी पर हमला करने वाले को हजार सलाम।

कई कट्टरपंथी ईरानी समाचार पत्रों ने शनिवार को उस व्यक्ति की प्रशंसा की जिसने लेखक सलमान रुश्दी पर हमला किया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामला उनके उपन्यास “द सैटेनिक वर्सेज” में ईशनिंदा करने से जुड़ा है। जिस पर ईरान के तत्कालीन प्रमुख अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी ने 1989 में मौत का फतवा जारी किया था।

सलमान रुश्दी पर हुए जानलेवा हमले के लिए ईरान में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। शुक्रवार को न्यूयॉर्क में एक व्याख्यान के दौरान उनकी गर्दन पर हमलावर ने गर्दन और धड़ में चाकू से कई वार किए थे। इस हमले के बाद उनकी हालत अभी भी नाजुक है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं।

हमलावर को हजार बार सलाम

कट्टरपंथी काहान अखबार, जिसके प्रधान संपादक को ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई द्वारा नियुक्त किया जाता है, ने लिखा है कि न्यूयॉर्क में धर्मत्यागी और दुष्ट सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले बहादुर और कर्तव्यपरायण व्यक्ति के लिए एक हजार बार सलाम। अखबार आगे लिखता है कि भगवान के दुश्मन की गर्दन फाड़ने वाले व्यक्ति का हाथ चूमा जाना चाहिए।

1989 में जारी हुआ था फतवा

दरअसल, ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के नेता दिवंगत अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी ने 1989 में एक फतवा जारी किया था। जिसमें सलमान रुश्दी की पुस्तक को ईशनिंदा का आरोपी माना गया। फतवे में रुश्दी को मारने वाले को ईनाम की घोषणा हुई थी। इस पुस्तक पर तत्कालीन भारतीय पीएम राजीव गांधी ने भी प्रतिबंध लगाया था।

ईरानी अखबारों की सुर्खियां

ईरान में कट्टरपंथी इमरोज अखबार ने सलमान रुश्दी पर हुए हमले की हेडलाइन दी: “सलमान रुश्दी के गले में चाकू”। वहीं, खुरासान अखबार की हेडलाइन थी: “शैतान नरक के रास्ते पर”।

Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

अल्पसंख्यक

अल्पसंख्यक समेत सभी सपा कार्यकर्ता भाजपा के किसी एजेंडे में न फंसे : अखिलेश

4 years ago
Huawei

Huawei and PEA Jointly Release Next-Gen Intelligent Substation Solution

4 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chandigarh University

Chandigarh University Student Sarvesh Gupta Tops IIT JAM 2026 (Physics) Exam with All India Rank 1

May 2, 2026
Dudigital Global Limited

Dudigital Global Limited Secures CPV Services Contract from Embassy of India, Kuwait

May 2, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)