• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, May 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

‘सनम बेवफा’ और ‘सौतन’ के डायरेक्टर सावन कुमार की हालत गंभीर, मुंबई के अस्पताल में चल रहा इलाज

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 25, 2022
in मनोरंजन
0
सावन कुमार

नई दिल्ली। ‘सनम बेवफा’, ‘सौतन’ और ‘साजन बिना सुहागन’ जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों के निर्देशक, निर्माता, लेखक और गीतकार सावन कुमार टाक को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें इस समय ICU में डॉक्टर की देखरेख में रखा गया है।

सावन कुमार के भतीजे नवीन कुमार टाक ने ई-टाइम्स से बात की और बताया, ‘उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो काफी समय से फेफड़ों से संबंधित बीमारियों से पीड़ित रहे हैं, लेकिन इस बार प्रॉब्लम ज्यादा बढ़ गई और अब उनकी स्थिति काफी गंभीर है। हम फैंस और फॉलोअर्स से अपील कर रहे हैं कि वो दुआ मांगे ताकि अंकल इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकल सकें।’

86 साल के डायरेक्टर अपने चार दशक से अधिक के करियर में संजीव कुमार से लेकर महमूद जूनियर उर्फ ​​नईम सैय्यद जैसे अभिनेताओं को ब्रेक देने के लिए जाना जाता है। बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म ‘मीना कुमारी के साथ गोमती के किनारे’ थी। साल 1972 में रिलीज हुई ये मीना कुमारी की आखिरी फिल्म थी। जिसके बाद उन्होंने कम बजट में फिल्म ‘नौनिहाल’ का निर्माण किया था। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। यह वह फिल्म थी जिसमें संजीव कुमार को बॉलीवुड फिल्मों से परिचित कराया था। राजस्थान के जयपुर में जन्मे सावन कुमार टाक को फिल्मों के निर्माण के अलावा कविता और गीत लिखने में भी काफी दिलचस्पी थी। उन्होंने अपनी फिल्मों के अलावा दूसरों की फिल्मों के लिए भी कई गीत लिखे।

अपनी पहली फिल्म के बारे में बात करते हुए, सावन ने 2012 के एक साक्षात्कार में द हिंदू को बताया था, ‘मैं अभिनेता बनने के लिए 1965 में जयपुर से मुंबई आया था। दो-तीन स्टूडियो में अपनी किस्मत आजमाने के बाद जब मुझे ब्रेक नहीं मिला तो मैंने टॉप से शुरुआत करने का फैसला किया। मैंने अपनी बहन से एक फिल्म के निर्माण के लिए 25,000 रुपये उधार देने का अनुरोध किया। मुझे एक अनाथ के बारे में एक विचार आया जिसके प्रिंसिपल ने उसे बताया कि वो पंडित नेहरू का रिश्तेदार है। मेरी बहनों ने मना कर दिया लेकिन मेरे जीजा मान गए। इसलिए मैंने नौनिहाल को प्रोड्यूस किया।’

Tags: Sanam BewafaSawan KumarSawan Kumar Health UpdateSawan Kumar In ICUSawan Kumar in kokilaben hospitalसावन कुमार
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Rajasthan Elections

Rajasthan Elections को लेकर डबवाली पुलिस में किए सुरक्षा प्रबंध ।

2 years ago
बम से उड़ाने की धमकी

सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी, यूपी 112 पर फिर आया फोन, जांच में जुटी पुलिस

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Fashion Future Forward 2.0: Shaping Tomorrow's Style at Chitkara University

Fashion Future Forward 2.0: Shaping Tomorrow's Style at Chitkara University

May 4, 2026
TTK Prestige Brings Kitchen Innovations into the Spotlight as 'Co-Powered By' Sponsor at Filmfare Awards South

TTK Prestige Brings Kitchen Innovations into the Spotlight as 'Co-Powered By' Sponsor at Filmfare Awards South

May 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)