ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 14, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

संजू सैमसन ने राहुल द्रविड़ को लेकर दी प्रतिक्रिया बताया उनके साथ बिताए 3-4 साल क्यों थे खास

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 4, 2022
in खेल
0
संजू सैमसन

मुंबई: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की कप्तानी कर रहे हैं। संजू भले ही भारतीय टीम (Team India) में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं, लेकिन आईपीएल में उनका नाम बड़ा हैं। इस सीजन भी वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हैं। 2015 में सिर्फ 19 साल की उम्र में सैमसन ने भारत के लिए पहला मैच खेला था। उसके बाद अगला मुकाबला खेलने के लिए उन्हें 5 साल का इंतजार करना पड़ा।

संजू सैमसन ने 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। उस समय वर्तमान भारतीय कोच राहुल द्रविड़ राजस्थान के कप्तान थे। हाल ही में ब्रेकफास्ट विद चैंपियन में बात करते हुए सैमसन ने अपने करियर में राहुल द्रविड़ के योगदान के बारे में बताया। सैमसन ने कहा, ‘मेरे जीवन के सबसे खास पलों में से एक, मैंने ट्रायल में दो दिनों तक बल्लेबाजी की, और अपने पूरे जीवन में इस तरह बल्लेबाजी नहीं की। हर शॉट मारने के बाद पीछे से आवाज आती, ‘शॉट संजू’, और यह मेरे लिए वाकई जादू की तरह था।’ वो आवाज राहुल द्रविड़ की ही थी।

सैमसन ने बताया कि वे बातें भूल जाते हैं और इसी वजह जब भी राहुल द्रविड़ कुछ बताते थे तो वह तुरंत कमरे में जाकर उसे लिख लेते थे। 27 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने बताया, ‘मेरी नोटबुक में अभी भी सब कुछ लिखा हुआ है। उससे बात करने के बाद, मैं अपने कमरे में वापस चला जाता और उसने जो कहा वह तुरंत लिख देता था। क्योंकि मैं थोड़ा भूलता भी हूं।’

2016 और 2017 में संजू सैमसन दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) का हिस्सा थे। उस समय टीम में संजू सैमसन के अलावा करुण नायर, श्रेयस अय्यर, मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ी थे। राहुल द्रविड़ टीम के मुख्य कोच थे। उस समय को याद करते हुए संजू ने बताया, ‘दो साल के लिए मैं दिल्ली डेयरडेविल्स गया और वह टीम के कोच थे। मेरे साथ करुण नायर, श्रेयस अय्यर, मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत मौजूद थे। उन्होंने हम सभी से कहा कि आप भारतीय टीम के लिए खेलेंगे, जो हर युवा के लिए खास था।’

Tags: cricketheadlinesIPL 2022IPL apni baatrr newsSamson react on rahul dravid mentorshipSanju Samson on rahul dravid
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 29th August 2023

Today’s Horoscope 29th August 2023 | आज का राशि फल दिनांक 29 अगस्त 2023

3 years ago
Happy Birthday Alia Bhatt

Happy Birthday Alia Bhatt: आलिया भट्ट आज मना रही अपना 30वा जन्मदिन, जाने आलिया से जुडी कुछ अहम बाते|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

October 13, 2026
Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

October 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In