• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, May 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

School Closed In UP: लखनऊ और कानपुर समेत यूपी के कई जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते फैसला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 10, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
School Closed In UP

लखनऊ। School Closed In UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के करण लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारी बारिश के चलते नदी और नाले उफान पर हैं। शहरों में जगह-जगह जलभराव हो गया है। कई जगह ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि लोगों के घर में पानी घुस गया है। हालात ऐसे बदतर हो गए हैं कि लखनऊ और कानपुर समेत कई जिलों में एक से दो दिनों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। ये आदेश जिलाधिकारियों के स्तर से जारी किए गए हैं।

School Closed In UP: आगरा में 11 अक्टूबर तक छुट्टी

बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 1 या 2 दिनों के लिए स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। बरसात के चलते नर्सरी से 12वीं तक के बच्चों की 10 व 11 अक्टूबर की छुट्टी डीएम ने घोषित की है। लखनऊ, कानपुर, हाथरस में सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे। आगरा में प्रशासन ने 11 अक्टूबर तक सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश जारी किए हैं। मुरादाबाद मंडल के सभी जिले मुरादाबाद, संभल, अमरोहा व रामपुर के जिलाधिकारियों ने अपने जिले के 12वीं तक के सभी स्कूलों में सोमवार छुट्टी कर दी है।

School Closed In UP: यूपी के इन जिलों में छुट्टी घोषित

मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ, आगरा, मुरादाबाद, हाथरस, अलीगढ़, कानपुर नगर, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, मेरठ बिजनौर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में जिलाधिकारी ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। कुछ जिलों में एक तो कहीं दो दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही कुछ और जिलों में भी देर रात तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी हो सकते हैं।

School Closed In UP: 13 अक्टूबर तक जारी रहेगी बारिश

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अभी 13 अक्टूबर तक बारिश जारी रहेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन वर्तमान में पूर्वोत्तर अरब सागर से पूर्वोत्तर राजस्थान और गुजरात की ओर है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी है। आने वाले दिनों में भी पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, महोबा, झांसी समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान है।

Tags: nav times newsNavtimesNTN newsRain in UPRain in Uttar pradeshSchool ClosedSchool Closed Due to RainUP Weather forecastUP Weather UpdateWeather forecastWeather news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

अकबर बंजारा

अकबर बंजारा ने बाग खरीदने को दी थी 6 करोड़ रुपये की रकम

4 years ago
Government College Panchkula

Government College Panchkula: राजकीय महाविद्यालय पंचकुला ने संविधान दिवस मनाया

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Fashion Future Forward 2.0: Shaping Tomorrow's Style at Chitkara University

Fashion Future Forward 2.0: Shaping Tomorrow's Style at Chitkara University

May 4, 2026
TTK Prestige Brings Kitchen Innovations into the Spotlight as 'Co-Powered By' Sponsor at Filmfare Awards South

TTK Prestige Brings Kitchen Innovations into the Spotlight as 'Co-Powered By' Sponsor at Filmfare Awards South

May 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)