ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, September 11, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

Mukhtar Ansari के परिवार पर कसा शिकंजा, पत्नी और दोनों साले भगोड़ा घोषित

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Mukhtar Ansari

मऊ। Mukhtar Ansari: गाजीपुर और मऊ जिले में ही नहीं बल्कि लखनऊ में भी मुख्‍तार की अवैध संपत्तियों पर प्रदेश सरकार की नजर है। कार्रवाई की जद में पूरा कुनबा आ चुका है। इस लिहाज से करोड़ों से अब अरबों में अवैध संपत्तियों की रिकवरी पहुंच चुकी है। मुख्‍तार के करीबियों पर भी पुलिस की करीबी नजर है। दूसरी ओर मुख्‍तार के जेल में होने के बीच अब बेटे अब्‍बास की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है।अब मुख्‍तार की पत्‍नी और दो सालों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

दक्षिणटोला के रैनी में अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन को कब्जा कर एफसीआइ गोदाम बनाने के मामले में मुख्तार अंसारी(Mukhtar Ansari) की पत्नी व दो साले फरार चल रहे हैं। इसी मामले में दक्षिणटोला थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपितों पर कार्रवाई की जा रही है। न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी न तो किसी ने सरेंडर किया और नहीं अभी तक पुलिस गिरफ्तार ही कर पाई है। इसी मामले में सीओ सिटी धनंजय मिश्र के नेतृत्व में नगर के तीनों थानों की पुलिस गाजीपुर जनपद के पत्नी व सालों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रहे हैं। गिरफ्तार न होने की दशा में पुलिस ने फरारी की उद्घोषणा करा दी है। अब पुलिस प्रशासन कुर्की की कार्रवाई करेगा।

थाना दक्षिणटोला पर तात्कालीन तहसीलदार सदर पीसी श्रीवास्तव ने ग्रामसभा रैनी में अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन को जबरदस्ती कब्जा कर एफसीआइ गोदाम बनवा दिया था। इसमें अनुसूचित जाति के लोगों के साथ ही सरकारी भूमि पर भी कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें सार्वजनिक संपत्ति क्षति अधिनिमय का अभियोग मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी, साले आतिफ रजा उर्फ शरजिल रजा, अनवर शहजाद व रविंद्र नरायण सिंह, जाकिर हसैन उर्फ विक्की के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। इसमें 21 अक्टूबर 2021 को पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था।

पुनः थाना दक्षिणटोला पर इन्हीं अभियुक्तों के विरुद्ध यूपी गैंगस्टर एक्ट का मामला पंजीकृत कराया गया। इसमें रविंद्र नरायण सिंह व जाकिर हुसैन उर्फ विक्की को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्तार अंसारी की पत्नी व दो सालों के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई चल रही है। इधर गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे को क्वेश कराने के लिए आफसा अंसारी व अन्य ने उच्च न्यायालय में अपील किया था। इसी क्रम में न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी का वारंटी जारी किया गया। इसमें थाना दक्षिणटोला, कोतवाली व सरायलखंसी पुलिस मुख्तार अंसारी की पत्नी व दो सालों को गिरफ्तार करने के लिए गाजीपुर के निवास स्थान पर पहुंची और 82 सीआरपीसी के तहत फरार होने की उद्घाेषणा कराई। इसके बाद भी आरोपित आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो पुलिस प्रशासन कुर्की की कार्रवाई करेगा।

बोले पुलिस अधिकारी : यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत उच्च न्यायालय के आदेश पर मुख्तार अंसारी(Mukhtar Ansari) की पत्नी आफसा अंसारी व साले आतिफ उर्फ सरजील रजा, अनवर सहजाद की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उनके निवास स्थान पर 82 सीआरपीसी के तहत फरार होने की उद्घोषणा कराई गई है, इसके बाद यदि वह आत्म समर्पण नहीं करते हैं तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। -अविनाश पांडेय, एसपी मऊ।

Tags: in-law of mukhtar ansarimukhtar Son Abbas Ansarinewsson of mafia Mukhtar Ansaristatevaranasi-city-crimewife of mukhtar ansari
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bail

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की जमानत पर सुनवाई 17 अक्टूबर को, 22 साल पुराना है केस

4 years ago
चहल

चहल का नया रिकार्ड, IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ramaiah Memorial Hospital

Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

September 11, 2026
PayU

Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

September 11, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In