• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, June 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर हत्याकांड: लखनऊ से बिहार तक शूटरों की तलाश, चार संदिग्धों की पहचान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
वीरेंद्र

लखनऊ। निलमथा में शनिवार को हुई रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर उर्फ गोरख की हत्या में सीसी फुटेज की मदद से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों की पहचान कर ली है। इसमें से एक बिहार का गैंगेस्टर बताया जा रहा है। पुलिस की टीमें लखनऊ से लेकर बिहार तक शूटरों का ब्योरा खंगाल रही है।

घटना के बाद से वीरेंद्र की दूसरी पत्नी प्रियंका अंडरग्राउंड है। उसका अभी तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस प्रियंका के मिलने वालों के संपर्क में है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर बाजार में ज्वैलर्स दुकान के पास जहां सीसी कैमरे से चार संदिग्धों की फुटेज मिली थी। उसका ब्योरा जुटा रही है। पुलिस ने बाजार से लेकर शहीदपथ को जाने वाले, इसके अलावा शहर के बाहर व कई अन्य स्थानों समेत 100 से अधिक सीसी कैमरे खंगाले। इसमें से करीब 22 में संदिग्ध दिखे हैं।

पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्ध शूटरों की पहचान कर ली है। दो पुलिस की टीमें बिहार में दबिश दे रही हैं। पुलिस हत्याकांड के मामले में करीब पांच से छह संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है। उधर, पुलिस को वीरेंद्र की काल डिटेल्स में भी कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं। जिनका ब्योरा जुटा लिया गया है। वीरेंद्र किन किन लोगों के संपर्क में था। वह किस-किस से बात कर रहा था। कितने लोग उसके संपर्क में ऐसे हैं जो अपराधिक पृवत्ति के हैं। यह सारा ब्योरा पुलिस ने जुटा लिया है। एसीपी कैंट अर्चना सिंह ने बताया कि हत्याकांड से जुड़े कई तथ्य पुलिस के हाथ लगे हैं। इसके अलावा फुटेज के आधार पर भी पुलिस की कई टीमें यूपी के कई जनपदों और बिहार में दबिश दे रही हैं।

शाहजहांपुर गई टीम लौटी खाली हाथ, फरार हुए गार्ड और घरवाले : वीरेंद्र की हत्या के समय उसके घर पर तीन सुरक्षा गार्ड थे। यह शहाजहांपुर के रहने वाले हैं। तीनों फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम शाहजहांपुर गई थी। वहां उनके घर पर ताला लटका मिला। सबके मोबाइल नंबर भी बंद हैं। पुलिस ने उनके रिश्तेदारों से भी संपर्क किया पर किसी के बारे में जानकारी नहीं हो सकी।

Tags: lucknow newsLucknow Policelucknow-city-crimeMurder in Lucknownewsproperty dealer murderrailway contractorstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Aftab narco test today

आफताब का नार्को टेस्ट, एनेस्थीसिया, साइकोलॉजी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा किया जा रहा हैं, श्रद्धा हत्याकांड से सम्बंधित सारे सच उगलेगा आफताब|

4 years ago
Warriors

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की पहल पर ’’परीक्षा पर चर्चा-2023 इक्जाम वाॅरिर्यस’’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

June 3, 2026

HDFC Growth for GOOD Portfolio, A Disciplined Investment Approach for Sustainable Growth

June 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)