• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Friday, August 28, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

कर्नाटकः जुमा मस्जिद के बाहर धारा 144 लागू, निर्माण के दौरान मिला था मंदिर जैसा डिजाइन

by नवटाइम्स न्यूज़
May 25, 2022
in राष्ट्रिय
जुमा मस्जिद

मंगलुरु। कर्नाटक के मंगलुरु स्थित जुमा मस्जिद के आसपास धारा 144 लगा दी गई है। वहां बड़ी संख्या में आज पुलिस की तैनाती की गई है। मलाली की इस मस्जिद के नीचे एक हिंदू मंदिर जैसा वास्तुशिल्प डिजाइन पाए जाने के बाद धार्मिक स्थल से 500 मीटर के दायरे में यह धारा लगाई गई है। बता दें कि 21 अप्रैल को मस्जिद के जीर्णोद्धार के दौरान मंदिर जैसी एक संरचना मिली थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद, अदालत ने मस्जिद प्रबंधन को काम बंद करने का आदेश दिया था।

शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास

बता दें कि जुमा मस्जिद इलाके में उपजे विवाद के बाद भीड़ जमा होने पर रोक लगाई गई है। वहीं मंगलुरु प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए यह धारा लगाई गई है। इसके लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विहिप ने पुजारी के साथ की पूजा

वहीं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के हिंदू कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के बारे में सच्चाई का पता लगाने के लिए पारंपरिक तरीके से पुजारी के साथ तांबुल प्राशन किया। तटीय कर्नाटक में, यह व्यापक रूप से प्रचलित रिवाज है जहां पीढ़ियों के इतिहास के बारे में जानने के लिए पुजारियों से संपर्क करना आम बात है। हिंदू कार्यकर्ता मस्जिद के इतिहास का पता लगाने के लिए अगले कदम के रूप में “तांबुल प्राशन” के बाद “अष्टमंगला प्राशन” भी रखेंगे।

पुजारी के मंदिर बताने पर बढ़ेगा विवाद

गौरतलब है कि अगर पुजारी इस पूजा के बाद कहते हैं कि मलाली मस्जिद पहले एक मंदिर था, तो यह मुद्दा विवादास्पद हो सकता है क्योंकि हिंदू कार्यकर्ता कानूनी रूप से आगे बढ़ेंगे और दावा करेंगे कि उनका मस्जिद पर अधिकार है। जानकारों का कहना है कि श्रीरंगपटना के उलट अगर मलाली मस्जिद को लेकर विवाद होता है तो यह प्रशासन के लिए एक चुनौती होगी।

हनुमान मंदिर गिराकर मस्जिद बनाने का दावा, सर्वे की मांग

मलाली शहर मंगलुरु के करीब स्थित है, जिसे सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां कोई भी गड़बड़ी तीनों तटीय जिलों को प्रभावित करेगी। यह इलाका भाजपा का गढ़ माना जाता है। मांड्या जिले की श्रीरंगपटना जामिया मस्जिद को वापस लेने के लिए हिंदू कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन शुरू कर दिया है। वे पहले ही जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंप चुके हैं जिसमें उनसे ज्ञानवापी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद का सर्वे कराने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार जवाब नहीं देती है, तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। हिंदू कार्यकर्ता दावा कर रहे हैं कि हनुमान मंदिर को गिराकर मस्जिद बनाई गई है।

Tags: Juma Masjid in karnatakaJuma Masjid in MangalurunationalnewsSection 144 imposed near Juma Masjidजुमा मस्जिद के पास धारा 144
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Infrastructure

भारत इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में तेज़ी से आगे बढ़ रहा, PM मोदी बोले- 2047 तक विकसित देश बनेगा भारत|

3 years ago
IPL

Jonty Impact Player Rant: The diminishing value of all-rounders in IPL

5 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Medusa Beverages Enters Australasia Market Through New Zealand, Targets 1000 Retail Stores Nationwide

Medusa Beverages Enters Australasia Market Through New Zealand, Targets 1000 Retail Stores Nationwide

August 27, 2026
NCR's Luxury Housing Story is Shifting from Homes to Quality of Life

NCR's Luxury Housing Story is Shifting from Homes to Quality of Life

August 27, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)