• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, June 1, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

महालक्ष्मी नगर स्थित पायोनियर कॉलेज परिसर में एक दशक से संचालित हो रहा है प्रतिभाशाली व्यक्तियों का Senior Citizen Day Care Center

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 8, 2023
in राष्ट्रिय
0
Senior Citizen Day Care Cente

Senior Citizen Day Care Cente- प्रतिभा की असली पहचान तब होती है, जब वह उम्र के हर पड़ाव में व्यक्ति का दामन पकड़कर साथ चलती रहे। इंदौर के महालक्ष्मी नगर स्थित प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान, पायोनियर कॉलेज परिसर में विगत 10 वर्षों से निरंतर रूप से संचालित वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर में ऐसी कई बेशकीमती प्रतिभाएँ मौजूद हैं, जिनका हुनर देखते ही बनता है। इसी वर्ष सेंटर के सदस्यों ने मुस्कुराहट का एक दशक मनाया। गायन के प्रति यहाँ के सदस्यों में विशेष रूचि है। सेंटर से 70 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। सबसे खास बात यह है कि इन सभी सदस्यों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है।

श्री प्रमोद जैन, डायरेक्टर, पायोनियर कॉलेज परिसर, कहते हैं, “उम्र के इस पड़ाव तक आते-आते जहाँ नृत्य-संगीत जैसी कई गतिविधियों से मन फीका होने लगता है, वहीं वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर में आने वाले बुजुर्गों का इन गतिविधियों के प्रति जोश और उत्साह वास्तव में तारीफ के काबिल है। वे न सिर्फ गायन की सर्वोत्तम प्रस्तुतियाँ देते हैं, बल्कि नृत्य कला में भी किसी से पीछे नहीं हैं। उनके इस उत्साह ने ही मुझे एक दशक से उनके लिए इस स्थान को सुरक्षित रखने हेतु प्रेरित किया है।”

ये भी पड़े-मन के मालिक बन मन को अपने ऑर्डर में चलाएँ :- Brahma Kumari Poonam sister

वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर ( Senior Citizen Day Care Cente)  के संरक्षक, श्री राजन रानाडे कहते हैं, “सेंटर इस बात का जीता-जागता सबूत है कि यदि आप में कला है, तो वह उम्र की बेड़ियों को तोड़कर भी निखरकर सामने आ ही जाएगी। सेंटर के अधिकांश सदस्यों में गायन की प्रतिभा व्याप्त है। यही वजह है कि प्रति सोमवार यहाँ गायन के विभिन्न आयोजन किए जाते हैं और सुरों की इस महफिल में एक से बढ़कर एक प्रदर्शन देखने को मिलते हैं। हफ्ते की शुरुआत में की जाने वाली यह गतिविधि पूरे सप्ताह के दौरान सदस्यों में ऊर्जा बनाए रखती है।”

विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

गौरतलब है कि प्रत्येक सोमवार को सेंटर पर फिल्मी गीतों पर गायन की गतिविधि का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी उत्साह से भाग लेते हैं और मनोरंजन कर संगीत का भरपूर लुत्फ उठाते हैं। बीते 27 अगस्त को दिग्गज भारतीय पार्श्व गायक मुकेश चंद माथुर की 42वीं पुण्यतिथि थी। इस मौके पर सोमवार को शानदार महफिल सजाई गई, जिसमें सभी सदस्यों ने मुकेश द्वारा गाए गए गानों को एक बार फिर जीवंत कर दिया। पिछले महीने रफी साहब की पुण्यतिथि पर भी सुर और तान की सभा देखने लायक थी। सदस्य किसी भी गायक के जन्मदिन और पुण्यतिथि के मौके को नहीं भूलते और अपनी दिलकश आवाज़ से उन्हें याद करते और पुण्यतिथि के दौरान श्रद्धांजलि देते हैं।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर ( Senior Citizen Day Care Cente) के सदस्य न सिर्फ हर दिन यहाँ तम्बोला, चेस, कैरम, एक्यूप्रेशर जैसी विभिन्न इंडोर एक्टिविटीज़ का भरपूर आनंद लेते हैं, बल्कि निश्चित समय अंतराल में होने वाले आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेते हैं। हर वर्ष वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें उम्र की सीमा से परे सदस्य नृत्य, संगीत, फैशन शो, कविता और क्विज़ जैसी कई गतिविधियों का खूब लुफ्त उठाते हैं।

Tags: Mahalaxmi NagarPioneer College campusSenior Citizen Day Care Cente
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bharat Electronics Limited

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने CSR के तहत सामान्य अस्पताल सेक्टर 6 पचंकूला को नवीनतम तकनीक के 4के यूएचडी कैमरा से युक्त लैप्रोस्कोपिक सिस्टम किया प्रदान|

3 years ago
Attempt to murder

Panchkula:- थाना प्रभारी पिन्जोर हरविन्द्र सिंह के नेतृत्व में हत्या की कोशिश करनें के मामलें में आरोपी को गिरफ्तार किया गया|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kirtilals

Kirtilals Presents a Refined Signature Lounge Experience at Coimbatore Crosscut Road Store

May 31, 2026
Goa Statehood Day

Goa Statehood Day Comes Alive at Galgotias University Through a Vibrant Celebration of Goa Culture, Music, and Heritage

May 31, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)