ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, October 17, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट बोले- ‘खिलाड़ियों की जायज मांग सरकार करे पूरा’|

राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानो द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं. भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जंतर-मंतर पर पिछले 28 दिनों से लगातार पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारी है.

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 20, 2023
in दिल्ली
0
Sachin

राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानो (Sachin Pilot) द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं. भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जंतर-मंतर पर पिछले 28 दिनों से लगातार पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारी है. देशभर के लोगों का पहलवानों को समर्थन मिल रहा है. साथ ही भारतीय किसान यूनियन, खाप पंचायत और विभिन्न सामाजिक संगठनों के अलावा भीम आर्मी ने नेता चंद्रशेखर रावण भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दे चुके हैं. उन्होंने पहलवानों के लिए इंसाफ की मांग की है. इस बीच विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता भी पहलावनों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे. इसी कड़ी में कल यानी शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे. इससे पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी ने भी पहलवानो से मुलाकात की थी|

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन करते हुए कहा कि पहलवानों की जायज मांग को जल्द से जल्द पूरी करके देश के कानून के दायरे में निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए. पायलट ने कहा कि जो भी मेरी बात सुन रहे हैं, उनसे मेरा अनुरोध है कि खिलाड़ियों की सभी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और देश के कानून और संविधान के तहत कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि संविधान में इसका स्पष्ट उल्लेख है कैसे कार्रवाई की जानी चाहिए|

ये भी पड़े – कर्नाटक में सिद्धारमैया दूसरी बार CM पद की लेंगे शपथ, इस शपथ ग्रहण समारोह में लगेगा विपक्षी नेताओं का जमघट, होंगे कई राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में शामिल|

पहलवानों को मिले न्याय

सचिन पायलट ने कहा कि हमारे चोटी के खिलाड़ी पीड़ा झेल रहे हैं. वे अपने साथ हुए गलत काम के लिए कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. वे इतने दिनों से सरकार से गुहार लगा रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं. ताकि उन्हें उचित सम्मान मिले. हम चाहते हैं कि उनकी आवाज सुनी जाए और उन्हें न्याय मिले. (Sachin Pilot) उन्होंने कहा कि पहलवान जो मांग कर रहे हैं, हम उसकी निष्पक्ष जांच चाहते हैं. उन्होंने हमारा गौरव बढ़ाया है. कानून के दायरे में उनकी बात सुनी जानी चाहिए|

देश के लिए सब कुछ कुर्बान 

दूसरी तरफ बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की ओर से कई गई टिप्पणी पर पहलावनों ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने कहा कि गुड्डे-गुड़िया से खेलने की उम्र में अखाड़े की मिट्टी को अपना दोस्त बनाया. जिस मेडल को बीजेपी सांसद ये 15 रुपए का बता रहे हैं, उसके लिए मैंने अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया. शर्म की बात है हमारे देश में चैम्पियंस का ये हाल हो रहा है. मैंने ये मेडल मेरे देश के लिए जीता है, (Sachin Pilot) कोई इसकी कीमत क्या लगा सकता है. वहीं इंटरनेश पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि ये मेडल सालों की मेहनत और करोड़ों देशवासियों की दुआओं से आया है. जब हम मैदान में उतरते हैं तो देशवासी काम छोड़कर हमारे लिए प्रार्थना करते हैं. हमारे गले में मेडल डलता है तो हर देशवासी का सीना चौड़ा होता है|

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

बृजभूषण ने कही थी ये बात

आपको बता दें कि एक साक्षात्कार के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने खिलाड़ियों को लेकर कई तरह की टिप्पणी की थी. बृजभूषण ने खिलाड़ियों द्वारा मेडल लौटाए जाने की बात पर कहा कि मेडल की कीमत तो 15 रुपए है. अगर वापस करना ही है तो करोड़ों रुपए का नकद पुरस्कार वापस करें. (Sachin Pilot) मेडल लौटा भी देंगे तो क्या होगा? सारा पैसा ब्याज समेत वापस लौटाएं. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जो पैसा फेडरेशन, सरकार, जनता ने उन्हें दिया है. गांव-गांव में मान-सम्मान हुआ है, जिसकी कीमत कई करोड़ रुपये हैं, वो वापस करें तब मेडल वापस माने जाएंगे| हालांकि, पहलवानो द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अभी भी विरोध प्रदर्शन जारी हैं|

Tags: BJP MP Brijbhushan Sharan SinghDelhi News By NavTimes न्यूज़Jantar MantarSachin PilotWrestlers ProtestWrestling Federation of India (WFI)
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Government

Government को कर्मचारियों की अनदेखी पड़ेगी भारी: मनमोहन समोरा

2 years ago
Today’s Horoscope 17th October 2022

Today’s Horoscope 17th October 2022 | आज का राशि फल दिनांक 17 अक्टूबर 2022

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026
VinFast

Easy Ways to Love Your VinFast Battery: 5 Simple Habits for Peace of Mind

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In