ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

सेन्हाइज़र ने एम्बियो (AMBEO Soundbar) साउंडबार श्रृंखला का विस्तार करते हुए भारत में एम्बियो साउंडबार प्लस और एम्बियो सब लॉन्च किया

होम ऑडियो के लिए यह श्रृंखला शानदार साउंड की पेशकश करने में सक्षम है

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 23, 2023
in व्यापार
0
AMBEO Soundbar

23 अगस्त, 2023: सेन्हाइज़र ने एम्बियो साउंडबार (AMBEO Soundbar) श्रृंखला का विस्तार करते हुए, आज अपने नवीनतम प्रोडक्ट्स- एम्बियो साउंडबार प्लस और एम्बियो सब को लॉन्च किया है। इन्हें विशेष रूप से उन यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है, जो अपने घरों में सर्वोत्तम इमर्सिव साउंड के लिए अतिरिक्त विकल्प की इच्छा रखते हैं। एम्बियो साउंडबार प्लस दुनिया का पहला 7.1.4. स्टैंडअलोन साउंडबार है, जो यूज़र को शानदार साउंड अनुभव की पेशकश करता है। साथ ही, पुरस्कार विजेता एम्बियो साउंडबार मैक्स, जिसे पहले एम्बियो साउंडबार के रूप में जाना जाता था, की तुलना में अधिक कॉम्पैक्ट साइज में उपलब्ध है। वहीं, एम्बियो सब एक लुभावने सिनेमेटिक अनुभव प्रदान करने के वादे के साथ आता है। यह सेन्हाइज़र ब्रांड से ग्राहकों की उम्मीद पर खरा उतरता है, जो कि आपके पसंदीदा संगीत को सुनने का उत्कृष्ट माध्यम है।

भारत में सेन्हाइज़र कंज्यूमर बिज़नेस के जनरल मैनेजर, विजय शर्मा, ने कहा, “एम्बियो साउंडबार प्लस और एम्बियो सब, पुरस्कार विजेता एम्बियो साउंडबार मैक्स की सफलता से प्रेरित हैं, जिसे ग्राहकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और समीक्षकों ने इसे दुनिया में सर्वश्रेष्ठ साउंडबार के रूप में स्थान दिया है। यह श्रेणी गहन साउंड क्वालिटी प्रदान करती है और अधिक कॉम्पैक्ट साइज में आती है। इस प्रकार, हमारा नया एम्बियो साउंडबार प्लस उन यूज़र्स के लिए और भी अधिक विकल्प प्रदान करता है, जो ऑडियोफाइल-क्वालिटी साउंड के साथ होम थिएटर अनुभव चाहते हैं।”

ये भी पड़े – एमेज़ॉन इंडिया (Amazon India) लगातार मशीन लर्निंग का भविष्य सुनिश्चित कर रहा है, मशीन लर्निंग समर स्कूल का तीसरा संस्करण लॉन्च किया

एम्बियो साउंडबार प्लस

एम्बियो साउंडबार प्लस सेन्हाइज़र प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के अंतर्गत नवीनतम और अधिक कॉम्पैक्ट साउंडबार के रूप में जुड़ा है। यह उसी अभूतपूर्व 3डी साउंड द्वारा संचालित है, जिसे ऑडियो अनुसंधान और विकास में विश्व में प्रमुख, फ्रौनहोफर-इंस्टीट्यूट फॉर इंटीग्रेटेड सर्किट्स आईआईएस के सहयोग से एम्बियो साउंडबार मैक्स के रूप में विकसित किया गया है। *

एम्बियो सेल्फ-कैलिब्रेशन कमरे के ध्वनिक गुणों को पढ़ता है और फिर श्रोता के चारों ओर सात वर्चुअल स्पीकर्स, साथ ही चार और ओवरहेड स्थापित करता है। यह एम्बियो साउंडबार प्लस प्रोजेक्ट को कमरे के हर एक कोने में एक समान साउंड प्रदान करने की अनुमति प्रदान करता है। इस सुविधा से यूज़र्स को अतिरिक्त केबल्स या सैटेलाइट स्पीकर्स की झंझट से छुटकारा मिलता है और साथ ही घर पर मूवी थियेटर का माहौल, प्रभाव और विशालता का अनुभव भी मिलता है। (AMBEO Soundbar)

एम्बियो साउंडबार प्लस ऑडियोफाइल-ग्रेड संगीत सुनने के लिए आदर्श माध्यम है। यह चलाए जा रहे संगीत के अनुरूप अपने साउंड को स्वचालित रूप से अनुकूलित करने में सक्षम है। इसके स्मार्ट कंट्रोल ऐप में इक्वलाइज़र जैसी विभिन्न सुविधाओं के साथ कस्टमाइज़ेबल प्रीसेट्स की भी उपलब्धता है। यह डॉल्बी एटमॉस, डीटीएस:एक्स, 360 रियलिटी ऑडियो और एमपीईजी-एच ऑडियो के साथ ही बेहद लुभावना इमर्सिव 3डी साउंड प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। रोमांचक 3डी साउंड अनुभव को और भी अधिक बढ़ाने के लिए यूज़र्स स्टीरियो और 5.1 कॉन्टेंट को अपमिक्स भी कर सकते हैं। यह यूज़र्स को कमरे में प्रत्यक्ष रूप से कलाकार के मौजूद होने का एहसास कराता है।

सेन्हाइज़र का एम्बियो साउंडबार प्लस, एम्बियो ऑपरेटिंग सिस्टम (AMBEO|OS) प्लेटफॉर्म का उपयोग करता है। यह कई संगीत स्ट्रीमिंग सेवाओं को सक्षम करता है और क्रोमकास्ट बिल्ट-इन के साथ गूगल असिस्टेंट-सक्षम डिवाइस के साथ काम करता है। * इन संगीत स्ट्रीमिंग सेवाओं में एप्पल एयरप्ले 2, स्पॉटीफाई कनेक्ट और टाइडल कनेक्ट आदि शामिल हैं। * इसके अलावा, यह एलेक्सा बिल्ट-इन * और एप्पल सिरी के साथ सहज एकीकरण भी प्रदान करता है। (AMBEO Soundbar)

एम्बियो सब

नवीनतम सब एक अद्वितीय इमर्सिव साउंड प्रदान करता है, जिसे यूज़र्स को मंत्रमुग्ध कर देने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है। एम्बियो वर्चुअलाइज़ेशन टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित यह प्रोडक्ट बेहद गहरे बास के साथ आता है, जो कि बेजोड़ नैचरल और इमर्सिव साउंड प्रदान करता है, जबकि इसके 8″ हाई-एंड प्रोप्राइटरी वूफर को 350W क्लास-डी एम्प्लीफायर के साथ जोड़ा गया है, जो बेजोड़ थंडरिंग बास की ग्यारंटी के साथ आता है।

इसके क्लोज्ड एनक्लोसर को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है, जो इसकी अविश्वसनीय साउंड क्वालिटी से बखूबी मेल खाता है, और साथ ही 27 हर्ट्ज तक ऑडियोफाइल-ग्रेड बास सुनिश्चित करता है। इसकी मल्टी-सब ऐरे टेक्नोलॉजी यूज़र्स को चार सबवूफर्स तक कनेक्ट करने की अनुमति प्रदान करती है, ताकि वे बास परफॉर्मेंस को माप सकें और इष्टतम साउंड के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से कैलिब्रेट कर सकें। इसके साथ ही, वायरलेस कनेक्शन की सुविधा किसी भी केबल की आवश्यकता के बिना एक साफ-सुथरा कमरा प्रदान करती है। (AMBEO Soundbar)

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

एम्बियो सब का उन्नत सेल्फ-कैलिब्रेशन और इसका बिल्ट-इन माइक्रोफोन, डिवाइस को सटीकता से आपके कमरे के अनुकूल साउंड सेट करने की सुविधा और एक अद्वितीय साउंड अनुभव के लिए हर वातावरण में इसे एडजस्ट करने की अनुमति प्रदान करता है। साथ ही, इसकी स्मार्ट कंट्रोल ऐप यूज़र्स को एक बेमिसाल अनुभव देने का वादा करती है। एम्बियो सब की यह सुविधा यूज़र्स की पसंद के अनुरूप है। वे सिर्फ इसे प्लग इन और सेट करके इसका भरपूर आनंद ले सकते हैं।

कीमत और उपलब्धता

सेन्हाइज़र के एम्बियो साउंडबार प्लस की कीमत 1,39,990 रुपए और एम्बियो सब की कीमत 69,990 रुपए है। उक्त प्रोडक्ट्स ब्रांड वेबशॉप www.sennheiser-hearing.com, Amazon.in और भारत के अन्य प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक आउटलेट्स पर आज से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

* अपहियर टेक्नोलॉजी को फ्रौनहोफर आईआईएस द्वारा लाइसेंस प्राप्त है। www.iis.fraunhofer.de/audio
** गूगल, गूगल होम और क्रोमकास्ट बिल्ट-इन, गूगल एलएलसी के ट्रेडमार्क्स हैं। गूगल असिस्टेंट की उपलब्धता कुछ भाषाओं और देशों में नहीं है।
* क्षेत्रीय उपलब्धता और भाषा के अधीन। अमेज़ॅन, एलेक्सा और सभी संबंधित मार्क्स Amazon.com, Inc. या उसके सहयोगियों के ट्रेडमार्क्स हैं।

Tags: AMBEO SoundbarAmbio Soundbar Plussennheiser
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

CMGGA

सीएमजीजीए टीम ने वृद्ध आश्रम का किया औचक निरीक्षण|

3 years ago
Sanatam Dharma

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने सनातम धर्म मंदिर सेक्टर-10 में मंदिर के स्थापना समारोह के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

November 3, 2026
Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

November 3, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In