ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 27, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

हरिद्वार में जहरीली शराब पीकर मरे सात लोग, परिजनों का दर्द बयां करतीं ये तस्वीरें

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 10, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
जहरीली शराब

हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ और शिवगढ़ में चुनाव की जहरीली शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आनन-फानन में गांव पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।

इनमें से एक की मौत को गुरुवार और दो की मौत शुक्रवार को हुई थी। चार लोगों की मौत आज शनिवार को हुई है। हालांकि प्रशासन केवल चार मौतों की पुष्टि कर रहा है।

प्रत्याशियों के घर और ठिकानों पर छापेमारी

पुलिस टीमों ने ग्रामीणों को जहरीली शराब पिलाने वाले प्रत्याशियों के घर और ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने जंगल से लकड़ी लाकर आनन-फानन में बिना पोस्टमार्टम शवों का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

हरिद्वार जिले के देहात में कच्ची शराब बनाने और तस्करी करने का धंधा बड़े पैमाने पर होता है। दो साल पहले भगवानपुर और झबरेड़ा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में जहरीली शराब पीने से 50 से ज्यादा ग्रामीणों की मौत हो गई थी। इसी शराब से सहारनपुर जिले में भी 30 से ज्यादा ग्रामीण अकाल मौत का शिकार हो गए थे।

कच्ची जहरीली शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत

इन दिनों पंचायत चुनाव की सरगर्मी चल रही हैं और प्रत्याशी मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उनकी पसंद के मुताबिक कच्ची, देसी और अंग्रेजी शराब पिला रहे हैं। पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ और खुल गढ़ में प्रत्याशियों की कच्ची जहरीली शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत हो गई, इनमें पांच ग्रामीणों की मौत अपने घर पर हुई। जबकि दो ग्रामीणों ने जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

इनमें एक ग्रामीण की मौत शुक्रवार को हो गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और पुलिस टीम को धरपकड़ के निर्देश दिए। जिसके बाद आसपास के थानों की पुलिस टीमें भी गांव में बुला ली गई और प्रत्याशियों के घरों व ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

प्रत्याशी घरों से फरार बताए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जहरीली शराब कहां बनी, कहां से लाई गई थी और किसने बांटी, इन सारे बिंदुओं पर छानबीन करते हुए आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास चल रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह शराब और किस-किस गांव में भेजी गई है। ताकि उसे जब्त कर समय रहते हैं बाकी ग्रामीणों की जान बचाई जा सके।

इन ग्रामीणों की हुई मौत

  • बिरम पुत्र बलजीत सिंह 60 वर्ष
  • अरुण पुत्र चंद्रभान 40 वर्ष, जौलीग्रांट ले जाते समय रास्ते में मौत
  • राजू पुत्र सेवाराम 45 वर्ष
  • अमरपाल पुत्र गोपाल 36 वर्ष, निवासी फुलगढ़
  • मनोज पुत्र धर्मवीर 32 वर्ष, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत
  • किशन पुत्र राजेंद्र कुमार 32 वर्ष, निवासी शिवगढ़
  • तेजू पुत्र राम सिंह उम्र 60 वर्ष

2019 में जहरीली शराब पीने से हुई थी करीब 100 की मौत

आठ फरवरी 2019 को झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बाल्लुपुर समेत कई गांवों और सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से 100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इसमें 44 मृतक हरिद्वार जिले के थे।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को हिला देने वाले जहरीली शराब कांड में तत्कालीन डीएम दीपक रावत ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए थे।

इस दौरान ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में 17 कार्मिकों को निलंबित कर दिया था। इनमें एक थानेदार, एक चौकी प्रभारी, दो बीट सिपाही, दो क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक, एक उप निरीक्षक और 10 आबकारी सिपाही शामिल थे।

तत्‍कालीन राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घटना पर शोक व्यक्त किया था।

Tags: dehradun-city-crimeHaridwar Panchayat chunav 2022haridwar-common-man-issuesnewsPoisonous LiquorRaw Liquorstateuttarakhand news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Civil Hospital Sector 6

Panchkula:- विश्वास फाउंडेशन ने बांटे सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला में पौधे|

3 years ago
Education

सीएम के ओएसडी ने प्रयोग फांउडेशन के शिक्षा (Education) बैंक कार्यक्रम में लिया भाग

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

October 26, 2026
Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

October 26, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In