ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 27, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

सावन मास की हरियाली अमावस्या पर शनि जन्मोत्सव समारोह 24 जुलाई को

Neha by Neha
July 18, 2025
in हरियाणा
0
हरियाली अमावस्या पर शनि जन्मोत्सव समारोह

सिरसा।।(सतीश बंसल)।  नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री शनिधाम में सावन मास की हरियाली अमावस्या के अवसर पर 24 जुलाई को शनि जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में शनिदेव जी का भंडारा व अखंड तेल स्नान आयोजित किया जाएगा। सावन महीने की अमावस्या के अवसर पर शनिभक्त शनिशिला पर सीधे तेल अर्पित कर सकेंगे, जो अति शुभकारी माना जाता है। यह जानकारी देते हुए श्री शनिदेव मंदिर चेरीटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी आनंद भार्गव, चंद्रमोहन भृगुवंशी ने बताया कि सावन महीने की हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनि जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर के जीणोद्धार के बाद इसे भव्य रूप दिया जा रहा है। वर्तमान में शनिधाम के मुख्य द्वार के निर्माण व शेष भवन का निर्माण भी आरंभ हो गया है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम  बनाना चाहते है?

नोहरिया बाजार स्थित शनिधाम श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन चुका है। यहां पर विराजमान शनिदेव जी की हाथी पर सवार करीब 225 साल पुरानी प्रतिमा कष्टों को हरने वाली और मनोवांछित फल देने वाली है। मंदिर में शनिदेव जी को तेल अर्पित करने वाली भव्य शिला के अलावा शनिदेव के नौ वाहनों पर सवार पश्चिममुखी स्वरूप व नव ग्रह दरबार भी दर्शनीय है। पूरे मंदिर को सफेद पत्थरों व टाइलों से बनाया गया है तो मन को शांत करने वाला व सकारात्मक ऊर्जा देने वाला है। मंदिर में मां दुर्गा, हनुमानजी, शिवशंकर के अलावा चुरू वाले बाबो सा भगवान का स्वरूप भी विराजमान है।  श्री शनिदेव मंदिर चेरीटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी आनंद भार्गव, चंद्रमोहन भृगुवंशी ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि 24 जुलाई को सावन मास की हरियाली अमावस्या के अवसर पर शनि जन्मोत्सव समारोह में सपरिवार शामिल हों और न्याय के देवता, भाग्यविधाता भगवान शनिदेव जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

ये भी पड़े-एडमिनिस्ट्रेशन एवं स्टाफ मैनेजमेंट स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाता है: डा. जस्सू

Tags: Hariyali Amavasya CelebrationNohariya Bazar TempleShani Dev Bhandara 2025Shani Dev Puja in SawanShani Dev Temple SirsaShani Janmotsav 2025Shani Shila Oil OfferingSirsa Shani Dham
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
Neha

Neha

Recommended

Civil Hospital Sector 6

Panchkula:- विश्वास फाउंडेशन ने बांटे सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला में पौधे|

3 years ago
Education

सीएम के ओएसडी ने प्रयोग फांउडेशन के शिक्षा (Education) बैंक कार्यक्रम में लिया भाग

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

October 26, 2026
Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

October 26, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In