• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, May 23, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

होटलों में सुरक्षित अनुभव के लिए ओयो और पुलिस की साझा पहल

ओयो नेटवर्क के होटलों में सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 14, 2025
in राष्ट्रिय
0
ओयो

पुणे, 14 जून, 2025: पुणे के पुलिस विभाग ने होटलों में चल रही अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ एक खास अभियान शुरू किया है। इस पहल में विभाग ओयो के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस अभियान के तहत, पुलिस की प्राथमिकताओं में एक अहम् कदम यह भी रहेगा कि जो लोग ओयो केनामका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक कंपनी, ओयो ने अपने मेहमानों के लिए आवास की सुरक्षित और भरोसेमंद सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुणे पुलिस के साथ मिलकर एक खास सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना, होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को शिक्षित करना और मिल-जुलकर अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ कदम उठाना था। इसमें शहर के 50 से ज्यादा ओयो होटल ऑपरेटर्स और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल रहे। यह पहल ओयो की ‘ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ को दोहराती है, जिसके तहत पुणे के पार्टनर होटलों में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सेमिनार में सीनियर क्राइम पुलिस इंस्पेक्टर, नीलेश जगदाले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान, उन्होंने होटल इंडस्ट्री से जुड़े भागीदारों व आस-पड़ोस के लोगों की भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि कैसे ये लोग मिलकर पुलिस की मदद कर सकते हैं, ताकि होटलों में सुरक्षा से जुड़ी प्रक्रियाएँ और मजबूत हों। उन्होंने सतर्कता और आपसी सहयोग की जरूरत पर ज़ोर देते हुए कहा कि यदि किसी भी तरह की असामान्य या गड़बड़ स्थिति दिखाई दे, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना देना बेहद जरूरी है।

ये भी पड़े-आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ट्रेडिशनल पॉलिसीज़ पर वित्त वर्ष 2024-25 में दिए 900 करोड़ रुपए से ज्यादा के लोन

उन्होंने कहा, “पुणे का विस्तार तेज़ी से हो रहा है, और यहाँ आने वाले पर्यटकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में, आवास की सुरक्षित और बेहतर सुविधा होना बेहद जरूरी है। होटल इंडस्ट्री इस विषय में एक अहम् भूमिका निभा सकती है। अक्सर होटल स्टाफ ही सबसे पहले किसी संदिग्ध गतिविधि को पहचान सकते हैं और उसकी जानकारी पुलिस तक पहुँचा सकते हैं। ओयो की जागरूकता फैलाने और अपने होटल पार्टनर्स को प्रशिक्षित करने की यह पहल वाकई सराहनीय है, जो हमारी साझा कोशिशों को और भी मजबूत बनाएगी।”

ओयो के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, वरुण जैन ने सेमिनार के दौरान बताया कि अनैतिक गतिविधियाँ कई रूपों में सामने आती हैं, इनके कुछ साफ संकेत होते हैं, और इनका असर किसी एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे समाज पर पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि होटल कैसे कुछ बेहतरीन उपाय और प्रोटोकॉल अपनाकर इन गतिविधियों को पहचान सकते हैं और समय रहते पुलिस को सूचना दे सकते हैं।
उन्होंने कहा, “हम इस सेमिनार के जरिए अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ सक्रिय कदम उठा रहे हैं। यह हमारे राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा है। इससे पहले हम नोएडा, चंडीगढ़, लखनऊ, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में भी ऐसे सेमिनार कर चुके हैं।”

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम  बनाना चाहते है?

ओयो ने अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड होटलों के लिए एक मजबूत सुरक्षा और सतर्कता प्रणाली बनाई है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे सभी होटल स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी किए गए सुरक्षा नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करें। इसके साथ ही ओयो अपने होटल पार्टनर्स और उनके कर्मचारियों को नियमित रूप से ट्रेनिंग भी देता है, ताकि वे मेहमानों के व्यवहार या असामान्य चेक-इन जैसे रेड फ्लैग्स को समय पर पहचान सकें और जरूरी कदम उठा सकें।

Tags: Oyo and police for safe experience in hotelsoyo hotel delasoyo hotelsओयो
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Lonely

अक्सर महसूस करते हैं अकेलापन, तो जानिए इसे दूर करने के उपाय

4 years ago
NCB

NCB के इंचार्ज को सराहनीय कार्य करने पर डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने किया सम्मानित

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Aman Tea

Aman Tea Group Marks International Tea Day Across More than 50 Locations, Reinforcing Commitment to Sustainability and Tea Communities

May 22, 2026
Signify

Signify Expands Philips Smart Light Hub Network Across India to 345 Stores

May 22, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)