'बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन' शो में शील वर्मा दिखे बबलू के नए अवतार में - Nav Times News
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 24, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ शो में शील वर्मा दिखे बबलू के नए अवतार में

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 6, 2025
in मनोरंजन
0
शील वर्मा

मुंबई, जून 2025: कहते हैं एक कलाकार अपने किरदारों के ज़रिए कई ज़िंदगियाँ जीता है और शील वर्मा के लिए यह बात बिल्कुल सच साबित हो रही है। शेमारू उमंग के शो ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ में हाल ही में जयवीर की अकस्मात मौत होने से दर्शकों का दिल टूट गया, जिसके बाद अब उन्हें जल्द ही एक बड़ा सरप्राइज़ मिलने वाला है। जी हाँ, खबर यह है कि शो में शील वर्मा की एक बार फिर एक नए अवतार में वापसी हो रही है। इस बार वे जयवीर के शांत और गंभीर स्वभाव से बिल्कुल उलट बबलू के नए रूप में नज़र आएँगे।

ये भी पड़े –शेमारू उमंग के शो ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ के कलाकारों ने एनवायरनमेंट डे (Environment Day ) पर पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

शील वर्मा मुस्कुराते हुए बताते हैं, “एक ही शो में दो बिल्कुल अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। जयवीर का किरदार शाही, गंभीर और शांत स्वभाव का था, लेकिन बबलू का किरदार एकदम उल्टा है। उसका स्वभाव मज़ेदार, फुल एनर्जी से भरपूर है और सबसे बड़ी बात कि वह हनुमान जी का बहुत बड़ा भक्त है। भले ही बबलू पेशे से चोर है, लेकिन वह बहुत चालाक और विनम्र इंसान है। उसकी सोच है कि औरतें मर्दों से कमजोर होती हैं।”

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम  बनाना चाहते है?

अपनी तैयारी के बारे में बताते हुए शील कहते हैं, “मैंने अपने किरदार बबलू के लिए अपना पूरा लुक बदल दिया है। बाल कटवाए, नए तरह के कपड़े पहने, जो जयवीर से बिलकुल अलग हैं। छोटी-छोटी चीज़ें, जैसे बाली और ब्रेसलेट भी पहने जो इस किरदार को उभारने में मदद करते हैं। बबलू का किरदार निभाना बहुत ही मज़ेदार है। उसकी ऊर्जा मुझे जोश से भर देती है। मैं बहुत उत्साहित हूँ यह देखने के लिए कि दर्शक बबलू को कितना पसंद करते हैं, क्योंकि मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शकों को बबलू जरूर पसंद आएगा।”अब जब चैना, बबलू को हवेली में जयवीर बनाकर लाती है, तो कहानी में हँसी और मस्ती के साथ हवेली में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। ऐसे में जानना दिलचस्प होगा कि क्या बबलू सच में वैसा ही है, जैसा वह दिखता है? या फिर उसके पीछे भी कोई राज़ छिपा है?अधिक जानने के लिए देखिए ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन, सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, सिर्फ शेमारू उमंग पर।

Tags: Badi Haveli Ki Chhoti Thakurain’Sheel Vermashemaroo showशील वर्मा
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

School Children

School Children: खेल-खेल में स्कूल बच्चो नें जाने ट्रैफिक के नियम :- ACP ट्रैफिक

3 years ago
Police

पंजाब के डेराबस्सी पुलिस (Police) अमानवीय चेहरा सामने आया ! डेराबस्सी में चेकिंग के दौरान हुई बहस: एसआई ने मार दी गोली?

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Holiday Inn Mumbai International Airport Unveils 'Carnival of Love' – A Wedding Fair Celebrating Inspired Celebrations

Holiday Inn Mumbai International Airport Unveils 'Carnival of Love' – A Wedding Fair Celebrating Inspired Celebrations

March 24, 2026
Varanasi

National School Leaders Convene in Varanasi at ARISE Members' Meeting to Shape Future of K-12 Education

March 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)