ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 22, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

शेमारू उमंग के शो ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ के कलाकारों ने एनवायरनमेंट डे (Environment Day ) पर पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

एनवायरनमेंट डे पर 'बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन' शो के कलाकारों ने किया पौधारोपण

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 5, 2025
in मनोरंजन
0
Environment Day

मुंबई, जून 2025: वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे  (Environment Day) के मौके पर शेमारू उमंग पर प्रसारित दर्शकों के चहेते शो ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ के सेट पर एक खास नज़ारा देखने को मिला। शो के मुख्य कलाकार दीक्षा धामी (चैना), शील वर्मा (जयवीर), और इशिता गांगुली (चमकीली) ने शूटिंग से समय निकालकर वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया। इन सितारों ने न सिर्फ पौधे लगाए, बल्कि पर्यावरण की रक्षा के लिए व्यक्तिगत संकल्प भी लिया।

ये भी पड़े –“एक बेहतर दुनिया का केवल सपना नहीं देखा जा रहा, बल्कि युवा उसे सच में गढ़ भी रहे हैं, यह बेहद सशक्त अनुभव है”: Sanjana Sanghi

इशिता गांगुली के लिए दिल से जुड़ा हुआ अनुभव रहा। उन्होंने कहा,“मेरे लिए एनवायरनमेंट डे सिर्फ एक दिन फॉलो करने वाली चीज नहीं है, बल्कि ये हर दिन किए जाने वाले सही चुनाव को लेकर है। आज ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ सेट के आसपास पौधे लगाकर दिल को बहुत सुकून मिला। मुझे हमेशा से प्रकृति के बीच शांति मिलती है, जैसे पत्तों की सरसराहट, बारिश के बाद की मिट्टी की खुशबू या फिर आसमान के कई रंगों को देखना। ये सब मुझे धरती से जोड़े रखते हैं और याद दिलाते हैं कि जीवन जीने के सही मायने क्या हैं।”

इशिता ने अपनी कुछ छोटी-छोटी लेकिन असरदार आदतों को साझा करते हुए बताया, “मैं हमेशा अपनी पानी की बोतल साथ रखती हूँ, प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करती हूँ , जरूरी चीजों को रिसाइकल करने में विश्वास रखती हूँ और हर साल कम से कम एक पौधा जरूर लगाती हूँ। ये बातें भले ही छोटी लग सकती हैं, लेकिन जब इन्हें सोच-समझकर किया जाए, तो यही छोटी बातें बड़ा असर डालती हैं।” (Environment Day)

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम  बनाना चाहते है?

उन्होंने पर्यावरण से जुड़े अपने भाव को साझा करते हुए कहा,“हम अक्सर जादू की तलाश करने दूर तक जाते हैं,जबकि असली जादू तो धरती में ही है। ये हमें अपने तरीके से ठीक करती है, सुकून देती है। अगर हम इस जादू की रक्षा नहीं करेंगे, तो एक दिन ये खो जाएगा। मैं हमेशा घास पर नंगे पांव चलने का आनंद लेना चाहती हूँ, फूलों के इर्द-गिर्द उड़ती तितलियों को देखना चाहती हूँ और साफ हवा में सांस लेना चाहती हूँ। इसलिए किसी चमत्कार के होने का इंतजार मत करो बल्कि खुद चमत्कार का हिस्सा बनो, अपने लिए नहीं हमारी धरती मां के लिए।”भले ही यह पहल छोटी लगे, लेकिन यह गहरी और जरूरी है। ऐसे छोटे-छोटे और सच्चे प्रयास ही कल को हरियाली से भर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए देखना न भूलें ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’, हर सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, सिर्फ शेमारू उमंग पर। (Environment Day)

Tags: 'Badi Haveli Ki Choti ThakurainEnvironment Daygreenery by planting trees on Environment DayShemaroo Umang
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Medical checkup camp

पुलिस जवानों के स्वास्थय जांच के लिए लगा Medical checkup camp

3 years ago
Budget 2026

रील से राष्ट्र-निर्माण: युवा भविष्य को किस दिशा में ले जा रहा Budget 2026 ? – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

9 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In