ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, November 2, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

“एक बेहतर दुनिया का केवल सपना नहीं देखा जा रहा, बल्कि युवा उसे सच में गढ़ भी रहे हैं, यह बेहद सशक्त अनुभव है”: Sanjana Sanghi

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 5, 2025
in मनोरंजन
0
Sanjana Sanghi

मुंबई, जून 2025: भारतीय अभिनेत्री और समाजसेवी संजना सांघी (Sanjana Sanghi) ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के साथ अपने प्रभावशाली सहयोग के माध्यम से वैश्विक परिवर्तन की एक प्रमुख आवाज़ बनकर उभरी हैं। एक यूएनडीपी यूथ चैंपियन के रूप में, संजना अपने मंच का उपयोग युवाओं के सशक्तिकरण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए करती हैं।
यूएनडीपी, जो संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख एजेंसी है, 170 से अधिक देशों में काम करती है, ताकि गरीबी को समाप्त किया जा सके, असमानता को कम किया जा सके और समुदायों को सशक्त बनाकर उन्हें सतत भविष्य के लिए तैयार किया जा सके। यह संगठन देशों को नीतियाँ बनाने, नेतृत्व मजबूत करने और क्षमताओं का निर्माण करने में मदद करता है, ताकि वे सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल कर सकें।

संजना सांघी (Sanjana Sanghi) 2024 में यूएन मुख्यालय में यूएन महासभा को संबोधित करने वालीं सबसे युवा वक्ता बनीं। यह वही मंच है, जहाँ पहले प्रियंका चोपड़ा जोनास भी अपना संबोधन दे चुकी हैं। कॉलेज के दिनों से ही जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाने के प्रयासों में सक्रिय रहीं संजना, आज एक वैश्विक अभियान का चेहरा बन चुकी हैं।अपने अनुभव के बारे में बोलते हुए संजना ने कहा, “यह बेहद प्रेरणादायक है कि युवा सिर्फ बेहतर दुनिया का सपना नहीं देख रहे हैं, बल्कि उसे सच करने की पुरजोर कोशिश में भी लगे हुए हैं। यूएनडीपी के साथ मेरा सहयोग इन आवाज़ों को आगे बढ़ाने और उनके समाधानों के लिए मंच तैयार करने का एक माध्यम है।”

ये भी पड़े –सुभाष घई ने ‘Amira’ में मराठी किरदार के लिए राजेश्वरी सचदेव के शानदार रूपांतरण की सराहना की

उन्होंने आगे कहा, “यूएनडीपी के साथ काम करना एक समृद्ध अनुभव रहा है। यह एक सौभाग्य की बात है कि मैं एक ऐसे वैश्विक मिशन का हिस्सा हूँ, जो जीवन को सीधे प्रभावित करता है और अगली पीढ़ी को एक सतत भविष्य का निर्माता बनने के लिए सशक्त करता है, चाहे वह वंचित समुदायों के बीच शिक्षा का प्रसार हो या फिर युवाओं के बीच डिजिटल साक्षरता और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना।”
इस वर्ष संजना को यूएन मुख्यालय में आमंत्रित किया गया था, जहाँ उन्होंने ‘युथ फॉर चेंज’ अभियान का नेतृत्व किया, जो कि युवाओं को न्यायसंगत और समान दुनिया के निर्माण में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने वाला यूएन का प्रमुख वैश्विक अभियान है। यह पहल युवाओं को परिवर्तन के सक्रिय प्रतिनिधि के रूप में सामने लाने का प्रयास करती है और उन्हें महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों से जुड़ने तथा अभिनव समाधान देने के लिए प्रेरित करती है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम  बनाना चाहते है?

अंततः संजना (Sanjana Sanghi) 2025 की युथ को:लैब का समापन समारोह शुरू करेंगी, जो इस अभियान का तीसरा सफल वर्ष होगा। नीति आयोग के सहयोग से चलने वाली यह पहल प्रभाव-आधारित स्टार्टअप्स के लिए एक महत्वपूर्ण इनक्यूबेटर का कार्य करती है। इसमें संजना की भागीदारी युवा सामाजिक उद्यमियों को सम्मानित करने और अगली पीढ़ी को सामाजिक भलाई के उद्देश्य से व्यापार निर्माण की प्रेरणा देने का कार्य करेगी।अपने सामाजिक कार्यों के अलावा संजना को न्यूयॉर्क सिटी से गहरा लगाव है। वे अक्सर ‘बिग एप्पल’ लौटने की अपनी खुशी साझा करती हैं। सेंट्रल पार्क की सैर, टाइम्स स्क्वायर की गलियों में घूमना और मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट में प्रेरणादायक प्रदर्शनियों को देखना उनके प्रिय अनुभवों में शामिल हैं। संजना के लिए न्यूयॉर्क केवल वैश्विक सम्मेलनों का स्थान नहीं, बल्कि एक ऐसा शहर है, जो हर बार उनके जज़्बे को नया आयाम देता है।

Tags: Bollywood Actressbollywood newsSanjana Sanghi
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Deputy Commissioner

नागरिकों की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं समाधान शिविर : उपायुक्त (Deputy Commissioner) आर.के. सिंह

2 years ago
इरफान पठान

भुवनेश्वर कुमार से 19वां ओवर कराए जाने पर इरफान पठान ने रोहित शर्मा को दी ऐसी ‘खास’ सलाह

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

October 31, 2026
Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

October 31, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In