ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, November 8, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

Shemaroo Umang और गुल खान ने मिलकर दर्शकों के लिए पेश किया सुपरनैचुरल फैंटेसी शो ‘शमशान चंपा’

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 20, 2024
in मनोरंजन
0
Shemaroo Umang

शेमारू उमंग (Shemaroo Umang) अपने दर्शकों के लिए एक ऐसा शो लेकर आ रहा है जहां सुपरनैचुरल फैंटेसी के साथ भावनाओं का अद्भुत मेलदेखने को मिलेगा। ‘शमशान चंपा’ नामक यह नया शो 20 अगस्त सेदर्शकों के मनोरंजन के लिए प्रस्तुत होगा। इस शो में अभिनेत्री मोनालिसा, मोहिनी के रूप में नज़र आएंगी, जबकि तृप्ति मिश्रा और आयुष श्रीवास्तव, चंपा और विक्रम के मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा मोहम्मद नाज़िम, टिया गंडवानी, इंद्रजीत मोदी और यश भाटिया जैसे अनुभवी कलाकारों से सजे इस शो में रोमांस, फैंटेसी और अनोखी कहानी की एक नई दुनिया रची गई है।

फैंटेसी शोज और सुपरनैचुरल जेनर में अपने उम्दा काम के लिए जानी जाने वाली गुल खान अपने नए शो ‘शमशान चंपा’ के माध्यम से डायन के कॉन्सेप्ट को एक नया रूप दे रही हैं। यह शो चंपा की कहानी को बयां करता है, जो एक दयालु और सरल-स्वभाव वाली छोटे शहर की लड़की है। अपने जीवन में एक अप्रत्याशित मोड़ से गुजरने के बाद अचानक वह एक शक्तिशाली डायन का रूप ले लेती है। इस शो की कहानी में दर्शक देखेंगे कि कैसे चंपा अपनी नई शक्तियों का उपयोग अच्छाई के लिए करती है। चंपा की कहानी दर्शकों को आश्चर्य और अनपेक्षित मोड़ों से भरी एक अद्भुत यात्रा पर ले जाएगी।

ये भी पड़े– सागर भाटिया उर्फ सागर वाली कव्वाली, अगस्त में नॉर्थ अमेरिका (America) में करेंगे परफॉर्म!

मोनालिसा ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, “मेरे पिछले शो में डायन के किरदार के लिए मुझे दर्शकों से जो प्यार और सराहना मिली, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं! इसलिए मैं बहुत खुश हूं कि गुल मैम ने ‘शमशान चंपा’ में मोहिनी के किरदार के लिए मुझे चुना। मोहिनी बेहद आकर्षक और दमदार किरदार है! मुझे अपना लुक बहुत पसंद आया है, चाहे वह उसकी शानदार स्लिट ड्रेस हो या ड्रामेटिक थाई चेन। मैं इस शो की क्रिएटिव और कॉस्ट्यूम टीम को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने मेरा ऐसा रोमांचक लुक तैयार किया है। मुझे यकीन है कि दर्शक मोहिनी को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे!” (Shemaroo Umang)

तृप्ति मिश्रा ने अपने चंपा के किरदार के बारे में बताते हुए कहा, “मैं शेमारू उमंग के ‘शमशान चंपा’ शो में चंपा की भूमिका निभाने के लिए बेहद उत्साहित हूं! इस किरदार को निभाना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। चंपा एक प्यारी, छोटे शहर की लड़की है, जो डायन बनने के बावजूद अपने दयालु स्वभाव से जुड़ी रहती है। अपनी नई शक्तियों को पाने के बावजूद, वह हमेशा दूसरों के बारे में सोचती है और अपने कर्मों के परिणाम पर विचार करती है। मुझे इंतजार है कि दर्शक चंपा की मासूमियत और ताक़त के अनोखे मेल को कैसे अनुभव करेंगे। यह मेरे लिए एक अविश्वसनीय यात्रा होने वाली है!”

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

विक्रम के रूप में अपनी पहली मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता आयुष श्रीवास्तव ने कहा, “शमशान चंपा शो में मैं अपनी पहली मुख्य भूमिका निभा रहा हूं और गुल मैम के साथ काम करना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहाहै। मुझे दो महीने पहले ही कास्ट कर दिया गया था, जिससे मुझे तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिला। विक्रम एक गंभीर और दूसरों का ख्याल रखने वाला व्यक्ति है। (Shemaroo Umang)

मैं विक्रम के अपने परिवार के प्रति प्यार और जुड़ाव से खुदको कनेक्ट कर पाता हूं, लेकिन उसकी आक्रामकता को निभाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण रहा है, क्योंकि मैं असल जिंदगी में काफी शांत स्वभाव का व्यक्ति हूं। मैंने इस किरदार को लेकर कड़ी मेहनत की है और अब मुझे दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है, वे विक्रम को उतना ही पसंद करेंगे जितना मैंने इस किरदार को निभाते हुए किया है!” ‘शमशान चंपा’ शो शेमारू उमंग के विविध कार्यक्रमों के बीच एक महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए तैयार है। इस शो में रोमांस, फैंटेसी और शक्तिशाली कहानी का मेल है, जो दर्शकों को बांधे रखने का वादा करता है।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: entertainmentGul KhanShamshan ChampaShemaroo Umang
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

वैट

राहत: यूपी में पेट्रोल-डीजल पर नहीं बढ़ेगा वैट; योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

4 years ago
Today’s Horoscope 25th July 2023

Today’s Horoscope 25th July 2023 | आज का राशि फल दिनांक 25 जुलाई 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

November 6, 2026
Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

November 6, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In