• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 25, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम की 2 करोड़ की संपात्ति कुर्क, लखनऊ पुलिस ने की कार्रवाई

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 23, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
शाइन सिटी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित शाइन सिटी इंफ्रा कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम की करोड़ों की संपात्ति को पुलिस ने शुक्रवार को कुर्क कर दिया। गोमती नगर पुलिस और ईओडब्ल्यू की संयुक्त कार्रवाई में करीब दाे करोड़ की संपात्ति कुर्क की गई है। राशिद इस समय देश छोड़कर भागा हुआ है और पुलिस को उसका इंतजार है।

दरअसल, शाइन सिटी इंफ्रा कंपनी के निदेशक एवं महाठग राशिद नसीम के डालीबाग में ग्रैंडियर छह अपार्टमेंट के चौथे तल पर स्थित पेंटा हाउस में गोमतीनगर, हजरतगंज पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने करीब आठ से 10 लाख रुपये कीमत के बेड, सोफा और डायनिंग टेबल, रेस्ट चेयर, विदेशी एंटिक आइटम समेत करीब दो करोड़ों की संपत्ति जब्त की। इसके बाद पेंटा हाउस को सीज कर दिया।

राशिद के खिलाफ देश के विभिन्न जनपदों में कंपनी खोलकर लाखों लोगों से करीब 60 हजार करोड़ से अधिक रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने बीते मई माह में कुर्की की कार्रवाई के लिए पेंटा हाउस पर नोटिस चस्पा की थी।

तीन घंटे चली कुर्की की कार्रवाई : राशिद के पेंटा हाउस पर कुर्की की कार्रवाई के लिए करीब 11:30 बजे सुबह इंस्पेक्टर गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्र, इंस्पेक्टर हजरतगंज अखिलेश मिश्रा, इंस्पेक्टर ईओडब्ल्यू रमेश यादव, सीओ रमेश राजन और डालीबाग चौकी प्रभारी सैयद हसन आदिल बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू की।

पेंटा हाउस में बेड रूम में काफी महंगा बेड, सोफा जिस पर सिल्वर पालिस थी। रंग बदलती महंगी लाइटें, रेस्ट चेयर, लक्जरी बाथरूम, उसमें लगी एक-एक टोंटी (टैब) की कीमत हजारों रुपये है। बाथ डब, हजारों रुपये कीमत का विदेशी लाइटर, टैरिस गार्डेन और वहां पर लगे महंगे झूले देखकर पुलिस कर्मियों की आंखे खुली रह गए।

टीम के मुताबिक बहुत सुख सुविधाओं के साथ राशिद यहां रहता था। बेड रूम, ड्राइंग रूम में बहुत से विदेशी एंटिक आइटम रखे हुए थे। जिनकी कीमत लाखों रुपये है। पुलिस ने सारा सामान जब्त कर लिया। कुर्की की कार्रवाई की पूरी विडियो रिकार्डिंग की। इसके बाद पेंटा हाउस को सीज कर दिया।

कर्मचारी ने प्रयागराज हाईकोर्ट में दायर की थी रिट : बीते साल राशिद नसीम की कंपनी में काम करने वाले विजलेश केसरवानी ने पीड़ितों का एक संगठन तैयार किया था। इसके बाद संगठन की ओर से विजलेश ने प्रयागराज हाईकोर्ट में शाइन सिटी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और कंपनी के निदेशक राशिद नसीम के खिलाफ 60 हजार करोड़ से अधिक की ठगी की रिट दायर की थी।

ठगी में राशिद की पत्नी और भाई आसिफ नसीम व अधिकारी एवं कर्मचारी समेत कंपनी के 50 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमें हैं। आसिफ और राशिद की पत्नी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

दर्ज मुकदमों का ब्योरा : लखनऊ : 500 से अधिक मुकदमें सिर्फ गोमतीनगर थाने में : करीब 400 मुकदमें ईओडब्ल्यू : 455 मुकदमों की कर रही जांचदेश के विभिन्न जनपदों में दर्ज मुकदमे : पांच हजार करीबठगी के शिकार लोग : 10 लाख से अधिकइन पर दर्ज हैं मुकदमे : दोनों ठग भाई समेत कंपनी के 50 से अधिकारी और कर्मचारी

Tags: Fraud in Lucknowlucknow-city-crimenewsproperty of Shine City seizedShine City casestateUP Crimeशाइन सिटी
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

पाकिस्तानी

पाकिस्तानी महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया तलाक का दर्द, फिर पति ने की जान

4 years ago
Maverick Investments

Maverick Investments and Henox Announce Phased Development of 100 MW Green Data Centre and Cable Landing Station in Tamil Nadu

7 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

July 24, 2026
Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

July 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)