सपा विधायकों के बीच बैठे शिवपाल ने CM योगी की तारीफ में पढ़े कसीदे, अखिलेश यादव पर साधा निशाना
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, April 1, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

सपा विधायकों के बीच बैठे शिवपाल ने CM योगी की तारीफ में पढ़े कसीदे, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 27, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
शिवपाल

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को विधानसभा में एकजुटता के बहाने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने अपने भतीजे अखिलेश यादव का बिना नाम लिए ही कहा कि यदि विपक्ष में बैठे लोगों ने साथ दिया होता तो सत्ता में होते और सत्ता पक्ष वाले विपक्ष में बैठे होते।

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि वह मेहनती हैं और एक संत भी हैं। प्रदेश को ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं, लेकिन यह अकेले संभव नहीं होगा। इसके लिए उन्हें सत्ता पक्ष और विपक्ष को एक साथ लेकर चलना होगा। शिवपाल ने अखिलेश की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर इधर वाले मेरा साथ ले लेते तो आज वे (सपा) सत्ता पक्ष में बैठे दिखाई देते।

शिवपाल यादव ने कहा कि एकजुटता में ताकत होती है। दो साल पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई थी। करीब 100 प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव में उतारने की तैयारी थी। सपा ने इनमें से कुछ को टिकट दे दिया होता तो आज विपक्ष में बैठने वाले सत्ता में होते। शिवपाल के इस बयान पर सपा सदस्य सकते में आ गए तो भाजपा सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनका हौसला बढ़ाया।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आप मुफ्त राशन दीजिए, लेकिन इतना भी मत दीजिए कि लाभार्थी आलसी हो जाएं और काम धंधा ही छोड़ दें। बुजुर्गों की मदद कीजिए, लेकिन नौजवानों को आलसी मत बनाइए। अधिकारियों की कार्यप्रणाली का जिक्र करते हुए कहा कि नौकरशाह आंकड़ों में उलझा देते हैं। विधायकों की जनता के प्रति जवाबदेही होती है।

शिवपाल ने सवाल किया कि क्या जनप्रतिनिधि को थाने व तहसील में सम्मान मिलता है। अधिकारियों की हालत यह है कि विधायकों के फोन तक नहीं उठाते हैं। शिवपाल ने भाजपा सरकार के नारे का हवाला देते हुए तंज भी किया। उन्होंने कहा कि वादे के मुताबिक तो सबका साथ और सबका विकास है लेकिन सरकार ने सबका सहयोग नहीं लिया।

Tags: lucknow-city-politicsnewsShivpal Akhilesh controversyShivpal on CM Yogishivpal yadavshivpal yadav newsSP presidentstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Barricades illegal with illegal advertising

स्मार्ट सिटी में अवैध विज्ञापन के साथ बैरिकेड्स ग़ैर क़ानूनी : आप चंडीगढ़

4 years ago
Dovorce

Divorce: शादी के 24 साल बाद अलग होंगे सोहेल-सीमा ,जल्द होगा दोनों में तालक

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Finserv Personal Loan Calculator

Plan Your Finances and EMIs Easily with a Bajaj Finserv Personal Loan Calculator in 2026

March 31, 2026
Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)