ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, September 30, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

‘अगला चुनाव जीतकर दिखाएं शाहबाज शरीफ’, इमरान खान ने दी खुली चुनौती, जानिए और क्या कहा?

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 13, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
शाहबाज

पाकिस्तान की राजनीति में उथल-पुथल का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सत्ता से बाहर आते ही इमरान ने शाहबाज शरीफ की नवेली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और लगातार सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। इसी बीच काफी समय से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि इमरान खान कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। अब इमरान खान ने शाहबाज शरीफ को नई चुनौती देते हुए मौजूदा सरकार को ललकारा है।

दरअसल, पाकिस्तानी जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान ने शहबाज शरीफ और उनके नेतृत्व वाले गठबंधन को अगला चुनाव जीतकर दिखाने की चुनौती दी है। इमरान ने कहा है कि शरीफ सरकार का चुनाव जीतना सच में नामुमकिन है। सत्तारूढ़ गठबंधन हमारी पार्टी के प्रचार का मुकाबला नहीं कर सकेगा। खान ने कहा कि सरकार पीटीआई के कार्यकर्ताओं व नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर रही है, ताकि वह किसी को भी जेल भेज सके।

रिपोर्ट के मुताबिक इमरान ने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार के लिए चुनावी अभियान चलाना भी बहुत मुश्किल होगा क्योंकि पीटीआइ अगले चुनावों के लिए पूरे जोर-शोर से काम कर रही है। इमरान खान ने 25 मई को आयोजित अपने ‘आजादी मार्च’ के बारे में कहा कि सरकार ने पिछले महीने इस्लामाबाद में पार्टी के ‘आजादी मार्च’ के बाद पीटीआइ के सदस्यों के खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज की है।

उधर विशेषज्ञों के मुताबिक काफी समय से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि इमरान खान कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। पिछले दिनों पाकिस्तान के गृहमंत्री ने खुद बताया था कि इमरान खान कब और कैसे गिरफ्तार हो सकते हैं। उन्होंने कहा था कि इमरान खान को दो जून को तीन सप्ताह की ट्रांजिट जमानत दी गई थी। 23 तारीख को उनकी जमानत समाप्त हो रही है, इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डॉन ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि इमरान पर दंगा, देशद्रोह, अराजकता फैलाने के मामलों में दो दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। बता दें कि पिछले महीने इमरान खान द्वारा निकाले गए आजादी मार्च के दौरान पाकिस्तान के कई इलाकों में पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक टकराव हुआ था। रावलपिंडी, लाहौर, कराची व यहां तक कि राजधानी इस्लामाबाद में भी पुलिस व प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई थी।

Tags: ElectionImran KhanPAKISTAN PMShahbaz Sharif
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Content Creators

1 Billion Followers Summit: Sunny Varkey Calls on Content Creators to Make the Crisis of Out-of-school Children Go Viral

9 months ago
Lok Adalat

मोटर एक्सीडेन्ट क्लेम्स ट्रिब्युनल मामलों पर वर्ष की पहली राज्य लोक अदालत का हुआ आयोजन|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

September 29, 2026
Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

September 29, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In