ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, September 27, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जेपी दलाल (JP Dalal) ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाते हुये मोरनी को प्राकृतिक खेती का हब बनाने का किया आह्वान

पशुओं द्वारा खेती को नुकसान पंहुचाने की समस्या के समाधान के लिये बनाई जायेगी सोलर फेंसिंग की योजना -जेपी दलाल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 26, 2022
in चंडीगढ़, हरियाणा
0
Jp Dalal

पंचकूला, 26 मई- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण एवं पशुपालन मंत्री श्री जेपी दलाल (JP Dalal) ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाते हुये मोरनी को प्राकृतिक खेती का हब बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसके लिये किसानों को सरकार द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जायेगी।
श्री जेपी दलाल (JP Dalal) मोरनी खंड के गांव धारला में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज गांववासियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनका जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
श्री दलाल ने कहा कि मोरनी एक पहाड़ी क्षेत्र है और यहां की परिस्थितियां और वातावरण दूसरे क्षेत्रों से भिन्न है। उनका प्रयास है कि क्षेत्रों की परिस्थितियों के आधार पर योजनायें बनाई जायें ताकि लोगों को उनका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मोरनी क्षेत्र में पशुओं द्वारा खेती को नुकसान पंहुचाने की समस्या के समाधान के लिये शीघ्र ही सोलर फेंसिंग की योजना बनाई जायेगी। इस योजना के तहत किसानों को अपने खेतो के चारों और सोलर फेंसिंग करने के लिये सरकार द्वारा सब्सिडी भी उपलब्ध करवाई जायेगी। इसके अलावा मृदा संरक्षण व जल संरक्षण से संबंधित कार्यों जैसे चैक डैम और वाॅटर टैंक के निर्माण के लिये अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी की जायेगी।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

कृषि मंत्री जेपी दलाल (JP Dalal) ने कहा कि किसान प्राकृतिक खेती को अपनाये और रासायनिक खादों एवं कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग ना करें। प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान अपनी आमदनी को दोगुना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें किसान को कोई नुकसान ना हो, इसलिये इस क्षेत्र के किसानों के लिये अलग से योजना बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में एफपीओ भी आगे आये और कृषि व बागवानी क्षेत्र में अपना एक अलग ब्रांड विकसित करें। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर छोटे से छोटे किसान को समर्थ बनाना और उसकी आय का बढ़ाना है। सिक्किम का उदाहरण देते हुये श्री दलाल ने कहा कि सिक्किम में पूर्ण रूप से प्राकृतिक खेती की जाती है और वहां के किसान रसायनिक खादों का प्रयोग नहीं करते। उन्होंने कहा कि मोरनी में भी किसान सुनिश्चित करें कि इस क्षेत्र में भी रासायनिक खाद व कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग ना हो।
ग्रामीणों से संवाद करते हुये श्री जेपी दलाल ने कहा कि उनका पिछले 40 वर्षों से मोरनी में आना जाना रहा है। उन्होंने कहा कि मोरनी की परिस्थितियां और समस्यायें अलग होने के साथ साथ यहां के लोग भी अलग है क्योंकि वे देवभूमि से आते है। श्री दलाल ने कहा कि उन्होंने स्वैच्छा से इस क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया ताकि वे लोगों के बीच आकर उनकी समस्याओं को सुन सकें और उनका समाधान कर सकें।
जेपी दलाल (JP Dalal) ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का शुरू से ही प्रयास रहा है कि सरकार की सभी कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को मिले। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधायें सभी गांवों में उपलब्ध करवाई गई है। पीने के पानी की समस्यां को दूर करने के लिये केंद्र सरकार द्वारा हर घर नल से जल योजना लागू की गई है। यह हर्ष का विषय है कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने इस योजना के तहत घर-घर जल पंहुचाने का कार्य किया है।

ये भी पड़े –Today’s Horoscope 27th May 2022 | आज का राशि फल दिनांक 27 मई 2022

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रूतबा बढ़ा है। देश के लोगों को श्री मोदी के रूप में एक ऐसा नेतृत्व मिला है जोकि भारत के हित में हर फैसला लेने के लिये सक्षम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने न केवल कोविड-19 जैसी महामारी से निपटने में सफलता हासिल कि बल्कि विश्व के लिये भी मिसाल कायम की।
श्री जेपी दलाल (JP Dalal) ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हरियाणा में वर्षों से चली आ रही व्यवस्थाओं को बदलने का काम किया है ताकि लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं व नीतियों का लाभ घर बैठे मिले। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हर वर्ग के लोगों को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध करवाये जा रहे है।
इस अवसर पर डीडीपीओ पुलकित मल्होत्रा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पंचकूला के उप निदेशक सुरेंद्र सिंह यादव, पशुपालन विभाग पंचकूला के उप निदेशक अनिल बनवाला, डीएफओ मोरनी डीएस राघव, एएसओ पंचकूला डाॅ राहुल, शिवालिक विकास बोर्ड के सदस्य पवन धीमान, मोरनी के सरपंच मामचंद भावरा, भाजपा मंडलाध्यक्ष सुखवीर राणा, पूर्व मंडलाध्यक्ष रतन सिंह धारला, पूर्व सरपंच एवं मंडल संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ सुरेश राणा, जिला सचिव एवं मंडल प्रभारी कनक रेखा, मंडल सचिव मीना देवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मंडल मोरनी लाल सिंह, ओबीसी मोर्चा के मंडलाध्यक्ष मदन लाल शर्मा, मंडल महामंत्री परमजीत तथा गीत चंदेल, किसान मोर्चा महामंत्री लाजबीर, चतर सिंह, मुल्तान सिंह, दीन दयाल, नथा सिंह, हीरा सिंह व तोता राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags: agriculture ministeragriculture minister Haryanafarmers to adopt natural farmingHaryana farmersharyana krishi mantriHaryana NewsJp Dalalnatural farmingShri JP Dalal urged farmers
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Urvashi Dholakia

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया का नया बिकनी अवतार, आप भी देखिए इनकी लेटेस्ट फोटो  

4 years ago
symptoms of diabetes

क्या आपको मधुमेह के लक्षण तो नहीं, जाने मधुमेह के लक्षण व बचने के इलाज |

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Broking

Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

September 16, 2026
volvo

Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

September 16, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In