• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, July 31, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

पर्यटकों के काम की खबर: बड़े वाहनों से मसूरी आने वालों के लिए चलेगी शटल सर्विस, मास्क पहनने के साथ ही मानने पड़ेंगे ये नियम

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 29, 2022
in उत्तराखंड
0
पर्यटकों

पर्यटकों

मसूरी : मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है। पर्यटन सीजन को देखते हुए मसूरी में पर्यटकों की संख्‍या बढ़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इसके तहत एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने बाहर से आने वाली पर्यटकों की बसों के सीधे मसूरी शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। ये बसें अब किंक्रेग तक ही आ सकेंगी। इसके आगे पर्यटकों को स्थानीय वाहनों से आना होगा। इनका किराया 50 रुपये होगा।

माल रोड पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

वहीं माल रोड पर भी शाम पांच बजे से रात दस बजे तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सीजन के दौरान पर्यटकों के वाहन लाल टिब्बा और चार दुकान नहीं जा सकेंगे। पर्यटकों को वहां तक पहुंचाने के लिए पंजीकृत टैक्सी वाहनों को लगाया जाएगा।

मास्‍क भी अनिवार्य

कोरोना संक्रमण को देखते हुए मसूरी में मास्‍क भी अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा न करने वाले को जुर्माना भरना होगा।

पर्यटक सीजन में देहरादून से मसूरी, कैम्पटी फाल तक यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने होटलियर्स, टैक्सी व रिक्शा आपरेटर्स के साथ बैठक की। बैठक में सप्ताहांत और पर्यटक सीजन पीक पर होने के दौरान लगने वाले जाम पर भी मंथन किया।

लाल टिब्बा चार दुकान नहीं जा पाएंगे पर्यटक वाहन

एसएसपी ने कहा कि कैम्पटी फाल जाने वाली पर्यटक बसें वापसी में यमुना पुल होते हुए विकासनगर के रास्ते जाएंगी। उन्होंने कहा कि देहरादून पुलिस मुख्यालय और अन्य पुलिस कार्यालयों में तैनात कर्मियों को वीकेंड पर मसूरी और ऋषिकेश में तैनात किया जाएगा। सीजन के दौरान पर्यटक वाहन लाल टिब्बा चार दुकान नहीं जा पाएंगे।

मसूरी के पंजीकृत टैक्सी वाहनों में ही पर्यटक वहां जा सकेंगे। एसएसपी ने रिक्शा आपरेटर्स से सख्त लहजे में कहा कि माल रोड पर खाली रिक्शा न दौड़ाएं और निर्धारित स्टैंड पर ही वाहन खड़ा करें।

बैठक में एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, सीओ मसूरी, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल, मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप साहनी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष हुकम सिंह रावत उपस्थित रहे।

Tags: Dehradun City Newsdehradun-city-common-man-issuesnewsstatetourist in mussoorietourist in uttarakhandtourist rush in mussoorie
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

EWS

EWS कोटा आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी जारी रहेगा गरीबों को 10 फीसदी कोटा जानिए पूरा मामला |

4 years ago
Phoenix Palladium

Hollywood Preferred Luxury Destination in India: Phoenix Palladium Mumbai Hosts the Odyssey Premiere

6 days ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

July 30, 2026
RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

July 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)