• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, June 3, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में एक ही परिवार के तीन लोगों को सांप ने डसा, मां और बेटी की मौत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 16, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
2
Snake

सोनभद्र। चोपन थाना अंतर्गत गौरव नगर में सुबह पांच से छह बजे के बीच सर्पदंश से मां बेटी की मौत हो गई। बेटी सीता और मां सुनीता कि जहां सांप (Snake) काटने से मौत हो गई वहीं पुत्र की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। एंटी स्नेक वेनम देने के बाद मां और बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान मां की भी मौत हो गई। जबकि पुत्री की चोपन में ही मौत हो गई थी, वहीं पुत्र भूपेंद्र की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

गौरतलब है ईश्वर प्रजापति काफी दिनों तक चोपन में रहकर भूसा का व्यापार करते थे। धीरे-धीरे उम्र ढलने के साथ ही ईश्वर की आंखों की रोशनी कम हो गई और पास पड़ोस के लोगों के गाय भैंस की सेवा करने लगे। बाद में ईश्वर को स्थानीय लोगों ने उसके घर के पास ही काली मंदिर पर रखवा दिया गया जहां वह साफ सफाई का काम करते थे। परिवार की माली हालत काफी खराब होने की वजह से ईश्वर की पत्नी और बेटी भी पास पड़ोस में ही घरों में कामकाज करके परिवार का भरण पोषण करते हैं।

बीती रात मां- बेटी और बेटा कच्चे मकान में अपने जमीन पर ही सोए हुए थे जबकि ईश्वर बाहर सो रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले सर्प ने पुत्री को जहां गर्दन में वहीं मां को हाथ में डस दिया। जबकि विवेक भी सर्प दंश का शिकार इस दौरान हो गया। इस अवस्था को देखकर ईश्वर शोरगुल मचाने लगा तब पास पड़ोस के लोगों ने पहले तो झाड़-फूंक का सहारा लिया लेकिन स्थिति बिगड़ने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन लाया गया। लेकिन, तब तक बेटी की मौत हो चुकी थी और मां और बेटे की स्थिति गंभीर थी। फौरी तौर पर तुरंत प्राथमिक उपचार कर एंटी स्नेक वेनम देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान सुनीता 40 वर्ष की भी मृत्यु हो गई और पुत्र भूपेंद्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है। (Snake)

जिला अस्पताल में विवेक का इलाज चल रहा है। ईश्वर का मकान सीट से छाया हुआ कच्चा मकान है। मां बेटी और बेटे अपने कच्चे मकान में ही जमीन पर लेटे हुए थे। ईश्वर इन लोगों से दूर बाहर सो रहा था। मकान के आसपास बरसात की वजह से काफी झाड़ है। यहीं कहीं से जहरीले सर्प (Snake) ने घर में प्रवेश कर जमीन पर ही सो रहे मां बेटी और बेटे को अपना शिकार बनाया है। हालांकि, हो-हल्ला के बाद आसपास के लोगों ने विषैले सांप को मार दिया जिसकी पहचान लोगों द्वारा करैत सांप के रूप में की गई। इस पूरी घटना के बाद मौके पर ओबरा उप जिलाधिकारी और प्रभारी निरीक्षक चोपन लक्ष्मण पर्वत पहुंचे और परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया, पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Tags: CommonManIssuemother daughter diednewsSnake bite in SonbhadraSnake bites three peopleSonbhadra latest newsSonbhadra newsSonbhadra top newsSonbhdra breaking newssons condition criticalstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Axis Bank

Axis Bank के वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के नतीजे जमा में 15% और अग्रिमों में 14% की मजबूत वार्षिक वृद्धि

4 months ago
J&K

जम्मू-कश्मीर में एक परिवार के पांच लोगो की दम घुटने से हुई मौत| 

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

June 3, 2026

HDFC Growth for GOOD Portfolio, A Disciplined Investment Approach for Sustainable Growth

June 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)