ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 28, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

भीम आर्मी के सोनू ने दी थी गोरखनाथ मंदिर उड़ाने और सीएम योगी को मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
2
धमकी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को यूपी चुनाव (UP Election) से पहले बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गोरखपुर पुलिस (Gorakhpur Police) ने गिरफ्तार कर लिया है. आगरा जेल में पिछले एक माह से एक अन्‍य मामले में बंद आरोपी सोनू को गोरखपुर की कैंट पुलिस वारंट ‘बी’ के तहत गिरफ्तार कर लाई और न्‍यायालय में पेश किया. जहां से उसे गोरखपुर जेल भेज दिया गया. धमकी देने वाला आरोपी फिरोजाबाद (Firozabad) के सिरसागंज थाना क्षेत्र के अहमदपुर का रहने वाला है और भीम आर्मी (Bhim Army) का नेता है. सोनू ‘लेडी डॉन’ के नाम से ट्विटर अकाउंट चलाता रहा है. इस अकाउंट से उसने सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी थी.

सीएम योगी को धमकी देने वाला गिरफ्तार
यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान 4 फरवरी 2022 को लेडी डॉन नाम के ट्विटर हैंडल से सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. चुनाव से पहले सीएम योगी को मिली इस धमकी से यूपी पुलिस के होश उड़ गए थे. पुलिस ने आरोपी को तलाशने की काफी कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था. लेडी डॉन ट्विटर हैंडल को ट्रेस करते-करते गोरखपुर पुलिस आरोपी सोनू तक पहुंच गई. सोनू एक माह से आगरा जेल में बंद था जिसके बाद गोरखपुर की कैंट पुलिस वारंट ‘बी’ के तहत उसे गिरफ्तार कर गोरखुपर ले आई. यहां अदालत में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

भीम आर्मी का नेता है आरोपी

सोनू फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के अहमदपुर का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि वो भीम आर्मी का नेता है. गोरखपुर पुलिस कयास लगा रही है कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के गोरखपुर से चुनाव लड़ने की वजह से आरोपी ने सीएम योगी को लेडी डॉन नाम के ट्विटर हैंडल से बम से उड़ाने की धमकी दी थी. हालांकि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा पंजीकृत किया.

सीएम योगी को दी थी बम से उड़ाने की धमकी
विधानसभा चुनाव से पहले लेडी डॉन नाम के ट्विटर हैंडल से सीएम योगी को धमकी दी गई थी. सबसे बड़ी बात ये हैं कि ट्वीट करने वाले ने हापुड़ पुलिस को टैग किया था. इसी अकाउंट से मेरठ और लखनऊ में बम धमाके करने की धमकी भी दी गई थी. इन धमकियों के बाद सर्विलांस टीम मामले की जांच में जुटी हुई थी. चुनाव के दौरान किए गए इस ट्वीट में लिखा गया था कि ओवैसी तो मोहरा है, असली निशाना तो योगी आदित्यनाथ है. बीजेपी नेताओं की गाड़ियों पर आरडीएक्स से हमला होगा, अपनी टीम लगाओ. दिल्ली मत देखो.

Tags: GorakhpurGorakhpur Policeup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Apollo Proton Cancer Cente

Apollo Proton Cancer Cente ने सिर और गर्दन के कैंसर के लिए उत्कृष्टता केंद्र लॉन्च किया

3 years ago
वित्त मंत्री

Pakistan के वित्त मंत्री ने अपनी ही सरकार को दी चेतावनी, “विदेशी कर्ज चुकाने में श्रीलंका की तरह कर सकते हैं डिफॉल्ट”

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

October 28, 2026

Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

October 28, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In