• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, April 10, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

हादसे के तुरंत बाद रिपेयर होकर पटरी पर लौटी Vande Bharat Express, अब ट्रैक की फेंसिंग करेगा रेलवे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 7, 2022
in राष्ट्रिय
0
Vande Bharat Express

नई दिल्ली। मुंबई सेंट्रल से लेकर और गुजरात के गांधीनगर तक जाने वाली Vande Bharat Express गुरुवार सुबह मवेशियों से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि, इस ट्रेन को एक दिन के भीतर ही कोचिंग केयर सेंटर में ठीक कर दिया गया है। इस टक्कर में ट्रेन के आगे का कुछ हिस्सा ही क्षतिग्रस्त हुआ था। इस संबंध में पश्चिम रेलवे सीपीआरओ ने बताया कि मुंबई सेंट्रल डिपो में क्षतिग्रस्त हिस्से को बदल दिया गया है। बिना किसी अतिरिक्त डाउनटाइम के ट्रेन को वापस पटरी पर ला दिया गया है। हम भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं।

कब और कैसे हुई दुर्घटना

Vande Bharat Express की तस्वीर गुरुवार को सुबह करीब 11.15 बजे दुर्घटना के तुरंत बाद वायरल हो गई थी। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि 3-4 भैंसों के रेलवे लाइन पर आने के कारण इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। दुर्घटना आठ मिनट के भीतर शवों को हटाकर ट्रेन गांधीनगर के लिए रवाना हुई और अपने तय समय पर पहुंच गई।

पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार जयंत ने कहा कि मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर कैपिटल स्टेशनों के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह मुंबई से रवाना हुई थी। सुबह करीब 11.15 बजे ट्रैक पर आई कुछ भैंसों से टकराने के बाद ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना अहमदाबाद के वटवा और मणिनगर क्षेत्रों के बीच हुई।

आगे बरती जाएंगी ये सावधानियां

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि ट्रेन का चालक पूरी तरह से सतर्क था। उसने तुरंत ट्रेन की सीटी बजाई और ब्रेक भी लगाया, लेकिन समय कम था। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने मवेशियों को ट्रैक के पास न छोड़ें। उन्होंने आगे बताया कि पश्चिम रेलवे गांधीनगर-अहमदाबाद खंड पर ट्रेन की गति बढ़ाकर 160 किलोमीटर प्रति घंटे करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए बाड़ लगाने का काम करेगा।

भारत की तीसरी वंदे भारत ट्रेन

यह देश में तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। इससे पहले नई दिल्ली और वाराणसी तथा नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। यह ट्रेन गांधीनगर से अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक जाती है फिर वापस इसी रूट से होकर गांधीनगर वापस आती है।

Tags: nav times newsNTN newsVande Bharat ExpressVande Bharat Express AccidentVande Bharat Express Hindi NewsVande Bharat Express Update News
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

World Hypertension Day

विश्व हाईपरटैंशन दिवस के अवसर पर 17 मई को राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय-कम-पंचकर्म केन्द्र सेक्टर-9 में शिविर का किया जाएगा आयोजन|

3 years ago

तो ऐसे पढ़ेंगी बेटियां!: दो शिक्षिकाओं ने बनाया बंधक, बच्चियों की चीख से जागा शिक्षा विभाग, रात में हुआ हंगामा

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Amirchand Jagdish Kumar (Exports) Ltd., Popularly Known as Aeroplane Rice Expands its Global Footprint – Plans Wholly Owned Subsidiary in Singapore

April 10, 2026
Bata India launches new "Everyday Essentials" featuring Taapsee Pannu

Bata India launches new "Everyday Essentials" featuring Taapsee Pannu

April 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)