• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 25, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

Speaker ऋतु खंडूड़ी ने दिए विधानसभा में हुई भर्तियों के जांच के आदेश, तीन सदस्यीय विशेष कमेटी गठित

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 3, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
Speaker

देहरादून : उत्‍तराखंड विधानसभा सचिवालय भर्ती प्रकरण को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण आज शनिवार को बड़ा एलान कर सकती हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण देहरादून पहुंच चुकीं हैं। इस संबंध में पत्रकार वार्ता में उन्‍होंने कहा कि भर्ती मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। साथ ही विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को अवकाश पर भेज दिया है। (Speaker)

विधानसभा की भर्तियों के प्रकरण की जांच के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है। समिति में पूर्व आइएएस डीके कोटिया अध्यक्ष और सुरेंद्र सिंह रावत व अवनींद्र नयाल सदस्य होंगे। समिति एक माह में रिपोर्ट देगी। जांच होने तक सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल को छुट्टी पर भेजा गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्ष 2012 से 2022 तक की नियुक्तियों की समिति जांच करेगी। इसके अलावा 2000 से 2011 तक उत्‍तर प्रदेश की नियामवली थी। इसे भी जांच के दायरे में लाया जाएगा। आगामी भर्तियों के लिए इस समिति की रिपोर्ट जरूरी है, इसी आधार पर आगे के नियम तय होंगे।

72 नियुक्तियों में कथित अनियमितता का मामला

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की बात सामने आने के बाद पिछले कुछ दिनों से पिछली विधानसभा के कार्यकाल में विधानसभा सचिवालय में हुई 72 नियुक्तियों में कथित अनियमितता का मामला भी तूल पकड़ा हुआ है।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने सख्‍त रुख अपनाया

इसे लेकर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के बाद वर्तमान विधानसभा अध्‍यक्ष ने भी शुक्रवार को सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए थे।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भर्तियों के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पत्र मिलने की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि इस मामले में विधिक राय ली जा रही है। इसके बाद ही वह कोई निर्णय लेंगी।

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अब तक 33 गिरफ्तारियां

वहीं यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अब तक 33 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इस जांच के दौरान विधानसभा में हुई नियुक्तियों को लेकर अंगुली उठने लगी। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। (Speaker)

मुख्‍यमंत्री धामी ने किया था नियुक्तियां निरस्त करने का आग्रह

उन्‍होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा था कि विधानसभा एक गरिमामयी स्वायत्तशासी संवैधानिक संस्था है। मुख्‍यमंत्री धामी ने भर्ती प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने और अनियमितताएं पाए जाने पर ऐसी सभी नियुक्तियां निरस्त करने का आग्रह किया था।

शनिवार को देहरादून पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण

उधर, दिल्ली में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी का पत्र मिलने की पुष्टि की थी। जिसके बाद वह शनिवार को देहरादून पहुंचीं हैं। संभावना है कि आज वह इस संबंध में कोई फैसला ले सकती हैं। (Speaker)

Tags: dehradun-city-politicsnewsstateUttarakhand AssemblyUttarakhand Assembly Recruitmentuttarakhand politicsऋतु खंडूड़ी
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

'Yimmi Yimmi

अंशुल गर्ग और जैकलिन फर्नांडीज ‘यिम्मी यिम्मी’ (Yimmi Yimmi) गाने के लिए आए एक साथ – टीज़र हुआ रिलीज़

2 years ago
Today’s Horoscope 12th August 2022

Today’s Horoscope 12th August 2022 | आज का राशि फल दिनांक 12th August 2022

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

July 24, 2026
Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

July 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)