ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, September 10, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, 2 की मौत, दो घायल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 21, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
1
Speeding Car

फर्रुखाबाद। इटावा बरेली हाईवे पर गुरुवार शाम ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को निकालकर पुलिस ने अपने वाहन से उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा। वहां पर रेलवे गेटमैन समेत दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। जब कि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक ने कानपुर ले जाते वक्त बिल्हौर में दम तोड़ दिया। (Speeding Car)

फतेहगढ़ के गड़रियन नगला, लोको रोड निवासी 25 वर्षीय रेलवे गेटमैन दलवीर पाल, धर्मनगरिया मसेनी निवासी 18 वर्षीय दीपक पाल, यशोदा नगर, नेकपुर कला निवासी 22 वर्षीय शिवम कठेरिया, अंबेडकर नगर निवासी 23 वर्षीय विकास जाटव उर्फ पासा के साथ अपनी कार से जा रहे थे। उनकी कार इटावा बरेली हाईवे पर बजरंग ढाबा के पास पहुंची तभी बेवर की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे चारों युवक कार में दब गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई।

यूपी 112 पुलिस के जवान और फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को कार से निकाल कर लोहिया अस्पताल भेजा। वहां पर डा. अभिषेक चतुर्वेदी ने रेलवे गेटमैन दलवीर और दीपक के मृत घोषित कर दिया। जब कि विकास उर्फ पासा और शिवम को रेफर कर दिया।

शिवम को स्वजन ने सैन्य अस्पताल फतेहगढ़ में भर्ती कराया। विकास उर्फ पासा को स्वजन कानपुर लेकर जा रहे थे। रास्ते में बिल्हौर में उसने भी दम तोड़ दिया। पासा के बहनोई सोनू सिंह ने बताया कि वह लोग पासा का शव लेकर लौट रहे हैं।

शव देखकर बिलखने लगे स्वजन

रेलवे गेटमैन दलवीर पाल के पिता महेंद्र की मौत हो चुकी है। वह छह बहनों में अकेले थे। पांच बहनों की शादी हो चुकी है। शव देखकर मां ज्ञानश्री और छोटी बहन कल्पना और पत्नी रोने बिलखने लगी। दलवीर के एक पुत्र और एक पुत्री है। दीपक पाल प्लास्टर आफ पेरिस का कार्य करते थे। वह भाई मुकेश, मनीष, अभय में तीसरे नंबर के थे। विकास उर्फ पासा के पिता सुरेश चंद्र जाटव की कर्नलगंज चौकी के पीछे दर्जी की दुकान है।

घायलों को ले जाने में मची अफरा तफरी

यशोदा नगर नेकपुर निवासी पूर्व सैनिक सर्वेश कठेरिया कन्नौज के कस्बा छिबरामऊ के मूल निवासी है। जब उन्हें पुत्र शिवम के घायल होने की सूचना मिली तो वह पत्नी शकुंतला आदि स्वजन के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे। सिर में गंभीर चोट होने की कारण शिवम बेहोश हो गए। स्वजन उन्हें सैन्य अस्पताल लेकर चले गए। (Speeding Car)

Tags: Aaj ka accidentFarrukhabad Accident Newsfarrukhabad newsFarrukhabad News channelNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsSpeeding CarUP accident Newsफर्रुखाबाद की घटना
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Terrorist

मुंबई में NIA को ई-मेल के जरिए मिली आतंकी हमले की धमकी, महाराष्ट्र के कई शहरों में अलर्ट|

4 years ago
Kumari Selja

नकारा एचपीएससी को तुरंत भंग करे गठबंधन सरकार: Kumari Selja

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

September 9, 2026
Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

September 9, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In