• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, June 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

पेपर लीक मामले में STF ने गोवा से पकड़ा एक और आरोपी, अब तक हो चुकी 30 गिरफ्तारियां

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 31, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
STF

देहरादून : यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में STF ने माफिया और सौदागर के बीच की एक और कड़ी जोड़ ली है। पेपर लीक मामले में 30वीं गिरफ्तारी हुई है। उत्तर प्रदेश के नकल माफिया का गुर्गा गोवा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपित को दून ले आई एसटीएफ, पूछताछ जारी

एसटीएफ(STF) आरोपित को दून ले आई है और पूछताछ की जा रही है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर एसटीएफ(STF) की एक टीम को संदिग्ध की जानकारी के लिए गोवा भेजा गया था।

जहां पर आरोपित फिरोज हैदर पुत्र सैयद मोहम्मद रिजवी निवासी प्लॉट नंबर 2 श्याम विहार कॉलोनी सीतापुर रोड लखनऊ को नॉर्थ गोवा में पणजी से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

नकल माफिया केंद्रपाल से संपर्क में होने की भी पुष्टि

आरोपित फिरोज हैदर लखनऊ के माफिया गिरोह का सदस्य था, जो परीक्षा के प्रश्न पत्र लेकर अन्य के साथ हल्द्वानी आया और शशिकांत को उपलब्ध कराया गया था। गहन पूछताछ और साक्ष्यों से आरोपित के धामपुर जाने और वहां के नकल माफिया केंद्रपाल से संपर्क में होने की भी पुष्टि हुई है।

मेहनत से परीक्षा देने वाले न हों निराश: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने ईमानदारी और मेहनत से परीक्षा पास की है, उन्हें निराश नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से स्नातक स्तरीय परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों से मुलाकात में यह बात कही।

जहां भी गड़बड़ी की शिकायत, वहां सख्त जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग की भर्तियों में जहां भी गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हो रही है, वहां सख्त जांच के आदेश दिए गए हैं। भर्ती घोटाले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता रविंद्र जुगरान भी उपस्थित थे।

यूकेएसएसएससी की एजेंसी पर मेहरबानी की हो जांच

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) में भर्ती परीक्षा घोटाले में आयोग के अध्यक्ष एवं सचिव की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि आयोग के परीक्षा संबंधी कार्यों से जुड़ी एजेंसी की भूमिका पर सवाल उठने के बाद उस पर लंबे समय तक मेहरबानी की गई। आयोग के जिम्मेदार पदाधिकारी जवाबदेही से बच नहीं सकते। उन्होंने इस प्रकरण की हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में सीबीआइ से जांच कराने की मांग की।

Tags: dehradun newsdehradun-city-crimepaper leak in uttarakhandstatestfUKSSSC Paper Leakuttarakhand news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

VELS

VELS Celebrates India's Leading Scientists on National Science Day

3 months ago
Movie RRR Collection News

अरे गजब! फिल्म RRR के साथ हुआ कुछ ऐसा…. दिग्गज साउथ एक्टर Ram Charan को करना पड़ा भावुक पोस्ट

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

June 3, 2026

HDFC Growth for GOOD Portfolio, A Disciplined Investment Approach for Sustainable Growth

June 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)