ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 15, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में संदिग्ध हालत में 2 शव मिलने से हड़कंप

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 29, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
सहारनपुर

सहारनपुर

सहारनपुर। सहारनपुर में सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यहां ननौता थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर में मालिक ने पहले अपने नौकर की हत्‍या कर दी और बाद में खुद भी फांसी पर झूल गया। यहां 42 वर्षीय मालिक विनोद पुत्र ठाकुर महेंद्र सिंह ने अपने नौकर 35 वर्षीय प्रवीण कोरी को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद फांसी पर लटक कर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

नौकर स्‍वजन उसे तलाश रहे थे

घटना की जानकारी के बाद एसपी देहात सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। ननौता थाना अध्यक्ष, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड समेत खुद एसपी देहात सूरज राय मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने जानकारी देते हुए बताया कि नौकर प्रवीण कोरी के स्वजन लगातार मालिक के घर पहुंच कर कई दिनों से उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहे थे। नौकर प्रवीण कोरी के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। एसपी देहात सूरज राय ने कहा कि पूरा मामला हत्या और उसके बाद आत्महत्या का लग रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह है मामला

ननौता क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर में किसान का शव आम के पेड़ से झूलता हुआ मिला जबकि लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर उनके नौकर प्रवीण का सिर व हाथ कटा शव ट्यूबवेल की होदी (कमरे में) में मिला। स्क्वाड टीम व फॉरेंसिक टीम के जांच किए जाने के बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बताया जाता है कि शनिवार की सुबह को 42 वर्षीय किसान विनोद राणा पुत्र महेंद्र शुक्रवार को खेत में चल रहे ट्यूबवेल को बंद करने की बात परिवार सदस्यों को बताकर आए थे। जब देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटे तो उसकी तलाश शुरू की गई। शनिवार को सुबह लगभग 8:00 बजे जब ग्रामीण खेतों में कृषि कार्य करने पहुंचे तो विनोद राणा का शव उन्हीं के खेत के निकट एक आम के पेड़ से रस्सी से बंधा हुआ झूलता हुआ मिला।

बदबू आने पर चला पता

विनोद राणा के स्वजन का कहना है कि उसने इसी ट्यूबवेल से दिन के समय खेतों में पानी भी चलाया था उस समय यहां ना तो कोई बदबू थी और ना ही कोई शव। इनका मानना है कि प्रवीण के शव को देर शाम यहां लाकर फेंका गया है। जबकि यहां से लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर बने ट्यूबवेल के एक होदी (कमरे में) से बदबू आ रही थी लोगों द्वारा देखने पर पता चला कि यहां सिर व दोनों हाथ कटा परवीन का शव प्लास्टिक की पल्ली में लिपटा हुआ पड़ा था शव में कीड़े चल रहे थे। शव की हालत को देखते हुए लग रहा था कि कई दिन पूर्व उसकी हत्या की गई और शव यहां फेंका गया।

स्‍वजन ने दर्ज करा रखी थी गुमशुदगी

बताया जाता है कि प्रवीण 19 अप्रैल से लापता था जिसकी गुमशुदगी स्वजन द्वारा थाना नानौता में दर्ज कराई गई थी। मौके पर पहुंचे एसपी देहात सूरज राय का कहना है कि प्रथम दृष्टया विनोद राणा द्वारा आत्महत्या की गई प्रतीत होती है जबकि प्रवीण की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद आगे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

एक साथ दो लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

Tags: meerut-city-crimenewsO‍wner Killed ServentO‍wner Killed Servent in SaharanpurSaharanpur Latest Newssaharanpur newsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Kapil Sibal

भारतीय वरिष्ठ अधिवक्ता व राजनेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से फिल्म ‘The Kerala Story’ पर रोक लगाने की मांग की, 15 मई को होगी सुनवाई|

3 years ago
Mustard

Lifestyle:- सरसों नुकसानदायक होने के साथ-साथ उतना ही फायदेमंद भी है, सोच-समझकर करना चाहिए इस्तेमाल|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

October 14, 2026
Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

October 14, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In