ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 4, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ का अटपटा बयान, रवि शास्त्री को बताया विराट कोहली की खराब फॉर्म का जिम्मेदार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 23, 2022
in खेल
0
पूर्व

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों खराब फार्म से जूझ रहे हैं। 2019 से उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है। उनके बल्ले से आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में नवंबर 2021 में आया था तब से वह अपने फार्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आइपीएल में भी वह अपनी बल्लेबाजी से कुछ खास नहीं कर पाए। उनके लगातार इस खराब फार्म को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उनके खराब फार्म को लेकर भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को जिम्मेदार ठहराया है।

राशिद लतीफ ने क्या कहा

राशिद लतीफ ने आरोप लगाया है कि रवि शास्त्री ही कोहली के खराब फार्म के जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि “शास्त्री ने पहले कभी कोचिंग नहीं की थी वह एक ब्राडकास्टर थे। मुझे यकीन है कि विराट कोहली को छोड़कर और भी लोग रहे होंगे जिन्होंने शास्त्री को अंदर लाने में भूमिका निभाई। लेकिन यह उल्टा पड़ गया था, है ना? अगर वह कोच नहीं बनते तो वह (कोहली) आउट आफ फार्म नहीं होते।”

अनिल कुंबले को कोचिंग से हटाने पर सवाल

इसके अलावा लतीफ से अनिल कुंबले को कोचिंग पद से हटाने को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। लतीफ ने कहा कि “कुंबले को हटाकर शास्त्री को कोच बनाना गलत था। यह केवल शास्त्री के कारण हुआ” उन्होंने कहा कि 2019 में आपने कुंबले जैसे खिलाड़ी को हटाकर रवि शास्त्री को आने दिया। पता नहीं उनके पास मान्यता (एक्रिडेशन) था या नहीं मुझे नहीं पता।

इंग्लैंड दौरे पर हैं कोहली

फिलहाल विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर हैं जहां इंग्लैंड के खिलाफ वह 1 जुलाई से वह 5वां टेस्ट खेलेंगे। सितंबर में खेले जाने वाले टेस्ट के कार्यक्रम को कोविड-19 के कारण बदला गया था। 5 मैचों की सीरीज में फिलहाल टीम इंडिया 2-1 से आगे है और उसकी नजर सीरीज जीतने पर होगी। यदि भारत को सीरीज पर कब्जा करना है तो विराट कोहली को इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। इसके अलावा कोहली अपने शतकों के सूखे को भी इस मैच के माध्यम से दूर करना चाहेंगे।

Tags: anil kumbleapni baatcricketRashid Latif on anil kumbleRashid Latif on shastriRashid Latif on virat kohliRavi shastrivirat formVirat Kohli
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

छेड़खानी

गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी: शिकायत करने पर चाचा और भाई का फोड़ा सिर; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया

4 years ago
बुंदेलखंड

बुंदेलखंड 24×7 की मेहनत लाई रंग, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में गूंजा बुंदेलखंड का गौरवशाली इतिहास

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In