ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, November 8, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

पर्वत जैसे लक्ष्य की पूर्ति हेतु धरा से धैर्यवान बनें विद्यार्थी : प्राचार्य प्रो. राम कुमार जांगड़ा, जीसीडब्ल्यू सिरसा में संपन्न हुई इंडक्शन मीट|

विद्यार्थियों को पर्वत जैसे विराट लक्ष्य का निर्धारण कर उसकी पूर्ति हेतु धरा जैसा धैर्यवान बनना होगा तभी ही ऐसे महान लक्ष्य की प्राप्ति संभव बन पाएगी।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 8, 2023
in हरियाणा
2
Mountain

सिरसा। (सतीश बंसल) विद्यार्थियों को पर्वत जैसे विराट लक्ष्य का निर्धारण कर उसकी पूर्ति हेतु धरा जैसा धैर्यवान बनना होगा तभी ही ऐसे महान लक्ष्य की प्राप्ति संभव बन पाएगी। इसके लिए अपने ज्ञान में समुद्र सी गहराई लाना भी अनिवार्य शर्त है। धैर्य, संयम एवं लग्न जीवन में व्यक्ति की सफ़लता के मुख्य सूत्र हैं। विद्यार्थी जीवन से ही इन सूत्रों को आत्मसात कर बुलंदी को छुआ जा सकता है। (Mountain)

यह विचार प्राचार्य प्रो. राम कुमार जांगड़ा ने राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश अर्जित करने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन मीट में मुख्यातिथि के तौर पर अपने संबोधन में व्यक्त किए। प्रो. राम कुमार जांगड़ा ने इस अवसर पर शिक्षकों का भी आह्वान किया कि वह ताउम्र कर्त्तव्यपरायणता का संकल्प लेते हुए विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव तत्पर रहें। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. हरविंदर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. यशपाल रोज, डा. हरविंदर सिंह, प्रो. विक्रमजीत सिंह, डा. दलजीत सिंह, प्रो. अंकिता मोंगा व प्रो. रितू पर आधारित अध्यक्षमंडल ने की।

ये भी पड़े – Sirsa : हर्ष मित्तल बने आर्गेनाइजेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष|

मुख्यातिथि प्राचार्य प्रो. राम कुमार जांगड़ा व कॉलेज कौंसिल के सदस्यों द्वारा ज्योत प्रज्वलन, सरस्वती वंदन एवं संगीत विभागाध्यक्ष डा. यादविंदर सिंह एवं तबला वादक मनोहर लाल के सान्निध्य में संगीत विभाग की छात्राओं पूजा, खुशबू, कुमकुम, ऊषा व प्रियंका द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति के उपरांत इस कार्यक्रम का आगाज़ छात्रा पूजा द्वारा महिला शिक्षा को समर्पित एक ख़ूबसूरत गीत की प्रस्तुति से हुआ। (Mountain)

इंडक्शन मीट में वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य व भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. यशपाल रोज़ ने छात्राओं को महाविद्यालय में अनुशासन बनाए रखने हेतु आम हिदायतों से अवगत करवाते हुए परीक्षा प्रक्रिया, मेंटर मेंटी ग्रुप व विभिन्न विषय परिषदों के गठन के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रो. अंकिता मोंगा ने समय सारिणी, एनएसएस एवं सड़क सुरक्षा क्लब, प्रो रोहताश कुमार ने पर्यावरण अध्ययन, इको क्लब, वोटर कार्ड एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित छात्रवृति से अवगत करवाया।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

डा. प्रदीप कुमार ने ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया, विषय परिवर्तन, सोशल मीडिया, पासपोर्ट एवं ड्राइविंग लाइसेंस, प्रो. विक्रमजीत सिंह ने अन्य छात्रवृत्तियों व बस पास, डा. हरविंदर सिंह ने उपस्थिति, इंग्लिश लैंगुएज लैब, अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति, शैक्षणिक भ्र्मण एवं छात्रावास सुविधा, प्रो. रितु ने क़ानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ व खेलकूद, वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष सुनील मेहता ने पुस्तकालय, डा. मनीषा गर्ग ने यूथ रेड क्रॉस, स्वास्थ्य केंद्र, पेंडेमिक कोविड-19, महिला प्रकोष्ठ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, डा. दलजीत सिंह न प्लेसमेंट सेल, व्यक्तित्व विकास व वाल मैगज़ीन, डा. दशरथ ने अर्न व्हाईल यू लर्न योजना व डा. यादविंदर सिंह ने सांस्कृतिक एवं अन्य सहपाठ्यक्रम गतिविधियों इत्यादि से संबंधित विस्तृत जानकारियां उपलब्ध करवाईं। कार्यक्रम का संचालन स्टाफ़ सचिव डा. हरविंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, गैर-शिक्षक स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज़ करवाई। (Mountain)

Tags: GCW SirsaHaryana News By NavTimes न्यूज़MountainPrincipal Prof. Induction meetSirsa News
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

HVACR World to Advance Climate-responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

1 week ago
Bhagirath

डीएसपी ने शहीद सिपाही भागीरथ (Bhagirath) को दी श्रद्धांजलि

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Aster DM Quality Care Limited Delivers Robust Performance; Q2 FY27 Revenues up by 19% to INR 2,829 Cr; Normalised PAT up by 34%

Aster DM Quality Care Limited Delivers Robust Performance; Q2 FY27 Revenues up by 19% to INR 2,829 Cr; Normalised PAT up by 34%

November 7, 2026
Kauvery Hospital Launches "Kauvery First Responders", a Network of Bike Ambulances to Deliver Rapid First Response Across Chennai

Kauvery Hospital Launches "Kauvery First Responders", a Network of Bike Ambulances to Deliver Rapid First Response Across Chennai

November 7, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In