उत्तरी वजीरिस्तान में आत्मघाती हमला, 10 पाकिस्तानी सैनिक घायल
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

उत्तरी वजीरिस्तान में आत्मघाती हमला, 10 पाकिस्तानी सैनिक घायल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 5, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
आत्मघाती

उत्तरी वजीरिस्तान। एक आत्मघाती हमलावर ने सोमवार को पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले में सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला किया, जिसमें कम से कम 10 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। डॉन की खबर के मुताबिक सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला मिराली के खादी बाजार के पास किया गया। उत्तरी वजीरिस्तान के उपायुक्त शाहिद अली खान ने काफिले पर आत्मघाती हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना में कुल 10 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं और उनमें से तीन को गंभीर चोटें आई हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों का काफिला मिराली से जिला मुख्यालय मिरामशाह जा रहा था तभी मोटरसाइकिल सवार एक आत्मघाती हमलावर ने एक वाहन के पास खुद को उड़ा लिया।

डॉन के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि इस घटना में तीन सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए बन्नू गैरीसन के एक सैन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, निवासियों ने कहा कि मिराली-मिरमशाह मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है। हालांकि अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

30 मई को भी हुआ था हमला

पिछले एक महीने के दौरान सुरक्षा बलों पर यह दूसरा आत्मघाती हमला था। इससे पहले 30 मई को एक आत्मघाती हमलावर ने उत्तरी वजीरिस्तान के रजमक इलाके में एक चौकी पर खड़ी सुरक्षा बलों की एक गाड़ी को टक्कर मार दी थी , जिसमें दो सुरक्षाकर्मी और कई बच्चे घायल हो गए थे। वाहन दोसाली इलाके में एक चौकी के पास खड़ा था, तभी मोटरसाइकिल सवार आत्मघाती हमलावर ने उसके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। घटना में पास में खेल रहे दो बच्चों को भी चोटें आई हैं।

यह हमला तब हुआ जब सरकार प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के साथ बातचीत कर रही थी, जिसने अनिश्चित काल के लिए युद्धविराम की घोषणा की थी। पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता और अपने पड़ोसियों के साथ सीमा पार तनाव के कारण विशेष रूप से उत्तरी वजीरिस्तान जिले में पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ रही हैं।

Tags: North WaziristanPakistansecurity personnel injured in bombingSuicide bomber in North WaziristanSuicide bombing attackworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Construction

जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम ने बरवाला की राजस्व सम्पदा में नियंत्रित क्षेत्र में अवैध रूप से निर्माणाधीन दो ढांचों व एक DPC को गिराया|

3 years ago
Sirsa

Sirsa ब्लॉक ने रामलीला ग्राउंड में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ नाचगकर मनाया एमएसजी भंडारा

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

SBTi Calls for Wider Adoption to Build Resilient Food Systems in the Global South

SBTi Calls for Wider Adoption to Build Resilient Food Systems in the Global South

March 5, 2026
BMC Helix Brings Together Top GSI Partners for SPEX 2026 in Phuket

BMC Helix Brings Together Top GSI Partners for SPEX 2026 in Phuket

March 5, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)