• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, June 30, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

वज़न घटाने के अचूक आयुर्वेदिक उपाय, तुरंत दिखेगा असर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 23, 2022
in लाइफस्टाइल
0
वज़न

नई दिल्ली। वज़न घटाना एक धीमी और स्थिर प्रक्रिया है। रातों रात वज़न घटाना असंभव है; इसलिए जब भी आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलें जो कम समय में वज़न कम करने में आपकी मदद करने का दावा कर रहा हो, तो उसके झांसे में न आएं। सही वज़न तक पहुंचने के लिए आपको धैर्य रखना होगा। एक छोटा कदम भी आपकी लंबे समय तक मदद करेगा।

आयुर्वेद वज़न घटाने में खास भूमिका निभाता है। आयुर्वेद वजन प्रबंधन के लिए विभिन्न जड़ी-बूटियों और मसालों का उल्लेख करता है। तो आइए जानें ऐसी 5 आयुर्वेदिक औषधियां के बारे में जो झट से वज़न कम करने में आपकी मदद कर सकती हैं।

हल्दी

बिना चुटकी भर हल्दी के कोई भी भारतीय डिश अधूरी रहती है। यह पीला मसाला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह वज़न बनाए रखने में भी कारगर साबित होता है। हल्दी शरीर के मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाती है, जो वज़न कम करने का काम करता है। यह एंटीऑक्सिडेंट का भी एक अच्छा स्रोत है, जो इसे वज़न घटाने के लिए एक आदर्श चीज़ बनाती है। आप हल्दी में काली मिर्च मिलाकर गर्म पानी के साथ ले सकते हैं। आप इसे एक गिलास दूध में भी मिलाकर पी सकते हैं।

जीरा

वज़न घटाने के लिए जीरे के पानी के उपयोग के बारे में सभी जानते हैं। साथ ही जीरा भारतीय पकवानों में भी खूब इस्तेमाल होता है। जीरे में चयापचय उत्प्रेरण तत्व होते हैं जो पाचन में भी सहायता करते हैं। जीरा पेट में सूजन और गैस बनने से रोकने के लिए जाना जाता है। रात में जीरे को पानी में भिगोकर रख दें और फिर सुबह उसे पी लेने से वज़न कंट्रोल या वज़न कम करने में मदद मिलती है।

काली मिर्च

भारतीय किचन में काली मिर्च का उपयोग खूब होता है। काली मिर्च भारत के मालाबार तट से आती है और देश के सबसे पुराने मसालों में से एक है। अपने अनोखे स्वाद के कारण जो मिर्च के समान होता है, काली मिर्च को हमेशा वसा जलने वाले मसाले के रूप में देखा जाता है। एक शोध अध्ययन के अनुसार काली मिर्च में पाया जाने वाला पिपेरिन तत्व नई वसा कोशिकाओं के निर्माण के लिए ज़िम्मेदार जीन की गतिविधि में हस्तक्षेप करता है। अध्ययन में कहा गया है कि यह एक चेन रिएक्शन सेट करता है, जो शरीर में वसा के निर्माण पर रोक लगाता है।

दालचीनी

वज़न को मैनेज करने में दालचीनी बड़ी भूमिका निभाती है। दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करती है और पेट को भरा हुआ रखती है। यह क्रेविंग और भूख को कम करती है। एक तरह से आपको अनावश्यक स्नैक्स खाने से रोकती है। दालचीनी के सेवन के कई तरीके हैं। आप इसे चाय में मिला सकते हैं, या फिर पैनकेक्स जैसी डिश में डाल सकते हैं। आप दालचीनी का छोड़ा सा तुकड़ा चबा भी सकते हैं।

अदरक

भारत में ज़्यादातर लोगों की सुबह एक कप अदरक की चाय के साथ होती है। अदरक पाचन को बढ़ावा देता है और भूख को कम करता है। यह दोनों चीज़ें वज़न घटाने के लिए बेहद काम आती हैं। अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लामेटरी गुण भी होते हैं। विभिन्न अध्ययनों में पुष्टि हुई है कि अदरक का नियमित सेवन भूख को कम करता है और थर्मोजेनेसिस बढ़ाता है, या कहें कि कैलोरी बर्न होने से गर्मी का उत्पादन होता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Tags: ayurveda drinkayurveda herbsayurveda weight lossdetox waterhealthhealth tipshealthy lifestylelifestyleweight loss tips
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Ramaiah Group

Ramaiah Group and University at Albany Launch RISM, India First Greenfield Deemed-to-be University Focused on STEM and Management

4 weeks ago
M3M

M3M India’s Delivers its 13th Retail Project, & M3M Paragon57 in Delhi-NCR

3 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Supreme Court

Former Supreme Court Judge Justice Rajesh Bindal Joins Galgotias University as Honorary Distinguished Jurist

June 30, 2026
Marwari

Marwari Catalysts Group Founder Strengthens Global Leadership Footprint, Creating New Opportunities for Indian Startups and MSMEs

June 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)