ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 15, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Haryana के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र आईटीबीपी भानू में आयोजित 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान का किया शुभारंभ|

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा योग को घर-घर तक पंहुचाने के प्रयासों की राज्यपाल ने करी सहराना|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 11, 2023
in हरियाणा
0
Surya Namaskar

पंचकूला, 11 जनवरी- हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने (Surya Namaskar) आज प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र आईटीबीपी भानू में आयुष, शिक्षा, खेल विभाग और हरियाणा योग आयोग व आईटीबीपी, बीटीसी भानू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत 15 फरवरी 2023 तक प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

आईटीबीपी के जवानों और योग साधकों द्वारा 13 बार सूर्य नमस्कार कर कार्यक्रम का आगाज किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल सभी जवानों व योग साधकों को संबोधित करते हुये दत्तात्रेय ने कहा कि योग एक ऐसी अमूल्य औषधि है जो ना केवल बिना मूल्य स्वस्थता प्रदान करती है बल्कि शरीर को शक्तिवर्धक बनाती है और आत्म-विश्वास बढ़ाती है।

उन्होंने कहा कि अष्टांग योग के आठ सूत्र यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि हैं। अष्टांग योग के आसन में सूर्यनमस्कार की अपनी महत्ता है। (Surya Namaskar) इसे सभी योगासनों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। सूर्यनमस्कार अपने आप में एक सम्पूर्ण अभ्यास है। सूर्यनमस्कार स्त्री, पुरूष, बाल, युवा और वृद्धों व सभी के लिए उपयोगी है। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रतिदिन सूर्यनमस्कार करते हैं, उनकी आयु, प्रज्ञा, बल, वीर्य और तेज बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मानव भौतिकवाद के अंधेरे में मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य को खोता जा रहा है। आधुनिक मानव का चित्त या मन अपने केंद्र से भटक गया है। उसके अंतर्मुखी और बहिर्मुखी होने में संतुलन नहीं रहा। इसके परिणामस्वरूप जीवन में तनाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे समय में योग ही मनुष्य के जीवन को व्यवस्थित कर सकता है।

ये भी पड़े – जलेबी बाबा उर्फ अमरपुरी ने नशीली चाय पिलाकर 120 से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार कर बनाए उनके अश्लील वीडियो|

उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि देश दूनिया के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और आदर्श जीवनशैली के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 जून का दिन संयुक्त राष्ट्र संघ में अंतर्राष्ट्री योग दिवस के रूप में घोषित करवाया। 2015 से पूरा विश्व इस दिन को योग दिवस के रूप में मना रहा है। (Surya Namaskar) उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश में योग को घर-घर तक पंहुचाने के लिये किये जा रहे प्रयासों के लिये उनकी सहराना की। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक योग पंहुचाने के लिये हरियाणा सरकार द्वारा व्यायामशालायें स्थापित की जा रही है।

दत्तात्रेय ने कहा कि सैन्य बलों के लिए तो योग अत्यंत लाभकारी है। सुरक्षा बलों में तैनात सैनिकों को विकट स्थानों पर बहुत ही विकट परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। ऐसे में शारीरिक और मनोस्थिति को संतुलित बनाए रखना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि जीवन की दिनचर्या में (Surya Namaskar) संतुलन बनाए रखने के लिए योग एक अमूल्य औषधि का कार्य करता है। किसी भी वर्ग के लोगों कि लिए योग एक रामबाण है। उन्होंने स्मरण करवाया कि कोरोना काल में भारत में ही नहीं विदेशों में भी लोगों ने योग का सहारा लेकर स्वयं को बचाए रखा।

उन्होंने कहा कि सेना व अर्धसैनिक बलों के जवानों ने हमेशा ही देश की रक्षा के लिए आगे बढ़कर दुश्मन के दांत खट्टे किए हैं। देश की आंतरिक सुरक्षा के मामलों में तो भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने सदैव अग्रिम मोर्चे पर रहकर काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र के नेतृत्व में भारतीय सेनाओं और (Surya Namaskar) अर्धसैनिक बलों का मजबूतीकरण हुआ है। सभी सेनाओं के जवान आज किसी भी दुश्मन देश का मुकाबला करने के लिए हिम्मत और साहस से लबालब हैं। सभी सेनाओं और सैनिक बलों के पास आधुनिक हथियार और सामरिक सुविधाएं है।

दत्तात्रेय ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आईटीबीपी के जवानों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सेंटर बेनेवोलेंट फंड की स्थापना की है, जिसके तहत विभिन्न ऑपरेशन कार्यों के दौरान वीरगति प्राप्त होने वाले जवानों के परिवारों को 40 लाख रूपए की सहायता रिलीफ फंड के रूप में मुहैया करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। वीरगति को प्राप्त होने वाले सैनिकों व अर्द्ध-सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली एक्स-ग्रेशिया ग्रांट 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपए की गई है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पुलिस बलों के जवानों का इस सुर्यनमस्कार के कार्यक्रम से मनोबल बढ़ेगा और प्रधानमंत्री के फिट इण्डिया कार्यक्रम को बल मिलेगा। (Surya Namaskar) उन्होंने कहा कि योग देश व प्रदेश की सुरक्षा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर बंडारू दत्तात्रेय ने वर्ष 2022 में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सहरानीय योगदान देने वाले सरकारी विभागों सहित 11 संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

इसके अलावा उन्होंने रोल आॅफ योगा एंड नेचरोपैथी इन मैनेजमेंट आॅफ मैटाबोलिक डिस्आॅर्डर्स पर आधारित सोवेनर का लोकार्पण भी किया। उन्होंने आईटीबीपी के जवानों को दिये जा रहे प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया और प्रशिक्षिकों से बातचीत की। उन्होंने आईटीबीपी की डाॅग स्कवाॅयड (Surya Namaskar) के प्रशिक्षण और प्रदर्शन का भी निरीक्षण किया। इससे पूर्व आईटीबीपी के जवानों ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को गाॅड आॅफ आॅनर दिया। हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष जयदीप आर्य ने कहा कि आयोग द्वारा योग को घर-घर तक पंहुचाने के लिये अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में लगभग 25 हजार शिक्षकों को योग शिक्षक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

आईटीबीपी, बीटीसी पंचकूला के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन ने कहा कि योग करने से ना केवल मनुष्य मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है बल्कि उसका जीवन अनुशासित होता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुये कहा कि वे जीवन में ना केवल योग को अपनाये बल्कि दूसरों को भी योग को जीवन में धारण करने के लिये प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार से हमारे सभी अंगो को बल मिलता है और (Surya Namaskar) हम स्वस्थ रहते है। इससे पूर्व योगासन स्पोर्टस के बच्चों द्वारा योगासनों की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर आईटीबीपी के 216 हिमवीरों की टीम ने ड्रम बीट के साथ 21 बार सूर्य नमस्कार कर सबको प्रभावित किया। इस अवसर पर उपायुक्त महावीर कौशिक, पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह, हरियाणा योग आयोग के रजिस्ट्रार डाॅ हरीशचंद्र, प्रोजैक्ट निदेशक सुश्री प्रिंयका, तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा, जिला आयुर्वेंद अधिकारी डाॅ दिलीप मिश्रा, स्वामी संपूर्णानंद आर्या सहित आईटीबीपी के जवान और योग साधक उपस्थित थे।

Tags: BTC BhanuChandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़EducationGovernor Bandaru DattatreyaHaryanaNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPanchkulaPrimary Training Center ITBP BhanuSports Department and Haryana Yoga CommissionSurya Namaskar campaign organized at Training Center
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Kapil Sibal

भारतीय वरिष्ठ अधिवक्ता व राजनेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से फिल्म ‘The Kerala Story’ पर रोक लगाने की मांग की, 15 मई को होगी सुनवाई|

3 years ago
Mustard

Lifestyle:- सरसों नुकसानदायक होने के साथ-साथ उतना ही फायदेमंद भी है, सोच-समझकर करना चाहिए इस्तेमाल|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

October 14, 2026
Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

October 14, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In