ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 4, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में तालिबान के काफिले पर जोरदार हमला, दो सैनिकों की मौत, 20 से अधिक लोग घायल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 5, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
तालिबान

काबुल। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान के सदस्यों को लेकर जा रहे काफिले पर हमला करने का मामला सामने आया है। टोलो न्यूज ने ट्वीट कर बताया, ‘अज्ञात लोगों ने हेरात शहर के केंद्र में तालिबान 207 अल-फारूक कार्प्स के सदस्यों को ले जा रही एक मिनीबस पर हमला कर दिया।’ टोलो न्यूज ने पश्तो में ट्वीट कर कहा, ‘अज्ञात बंदूकधारियों ने पश्चिमी हेरात प्रांत में अल-फारूक कार्प्स के एक काफिले पर हमला कर दिया है। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलों के हताहत होने के बारे में नहीं बताया।’

हेरात पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद शाह रसूल ने कहा कि हमलावरों में से एक हमलावर मारा गया है। जबकि कई लोग घायल हो गए।

  • मोहम्मद शाह रसूल ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह हेरात के चौथे पुलिस जिले में हुई जब अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वाहन पर हमला कर दिया।
  • रसूल ने कहा कि हमले में एक हमलावर भी मारा गया है।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले में दो सैनिक मारे गए हैं। जबकि 20 से अधिक सैनिक और नागरिक घायल हो गए हैं।
  • घायलों को हेरात केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया है।

दो जुलाई को स्कूल में हुआ था हमला

दो जुलाई को अफगानिस्तान के पूर्वी नंगरहार प्रांत के एक धार्मिक स्कूल में अज्ञात लोगों द्वारा हथगोला फेंके जाने से आठ लोग घायल हो गए थे। यह हमला राजधानी काबुल में तीन दिवसीय धार्मिक विद्वानों और बुजुर्गों की सभा के बीच हुआ, जिसका समापन शनिवार को होगा।

  • नंगरहार में पिछले सप्ताह हुए एक बम विस्फोट में कई नागरिक मारे गए और घायल हो गए।
  • अज्ञात हमलावरों ने जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख को निशाना बनाकर यह हमला किया।
  • जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया है, तब से विस्फोट और हमलों मेंं नागरिकों की निरंतर हत्या, मस्जिदों और मंदिरों को नष्ट करना, महिलाओं पर हमला करना और क्षेत्र में आतंक को बढ़ावा देना एक रूटीन बन गया है।

अफगानिस्तान सबसे खराब मानवीय संकट का सामना कर रहा है, जिसमें आधी से अधिक आबादी को सहायता की आवश्यकता है। आठ मिलियन से अधिक लोग भूख से मर रहे हैं।

‘समावेशी सरकार की स्थापना’ मान्यता लेने के लिए पहली शर्त

तालिबान, जो अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करने के लिए बेताब हैं, उसे बार-बार याद दिलाया जा रहा है कि महिलाओं और मानवाधिकारों का सम्मान, एक समावेशी सरकार की स्थापना, और आतंकवाद की निंदा अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा निर्धारित मान्यता के लिए पहली शर्त हैं।

Tags: Afghanistan latest newsAfghanistan NewsAttack in AfghanistanAttack on Taliban convoyothertaliban governmentworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

छेड़खानी

गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी: शिकायत करने पर चाचा और भाई का फोड़ा सिर; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया

4 years ago
बुंदेलखंड

बुंदेलखंड 24×7 की मेहनत लाई रंग, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में गूंजा बुंदेलखंड का गौरवशाली इतिहास

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In